Tuesday, Aug 18 2026 | Time 20:20 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


वैध पास की आड़ में शराब तस्करी का भंडाफोड़, 103 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

बागेश्वर, 08 जून (वार्ता) उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत चलाए जा रहे "ऑपरेशन प्रहार" के अंतर्गत बागेश्वर पुलिस ने वैध शराब परिवहन पास की आड़ में की जा रही कथित शराब तस्करी का बुधवार को भंडाफोड़ करते हुए 103 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर शराब से लदे पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेंद्र मेहरा ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि थाना बैजनाथ उप निरीक्षक हरेन्द्र खड़िया के नेतृत्व में पुलिस टीम की ओर से मंबलवार देर रात को डंगोली-ग्वालदम मार्ग पर पिकअप वाहन को रोककर जांच की गई।
पूछताछ में चालक ने बताया कि वह चम्पावत स्थित एफएल-2 गोदाम से अंग्रेजी शराब की 150 पेटी लेकर चला था, जिन्हें कंधार स्थित शराब की दुकान में पहुंचाना था।
चालक ने स्वीकार किया कि उसने रास्ते में ही 47 पेटी शराब अन्यत्र उतार दी और शेष 103 पेटियों की आपूर्ति के लिए रुका हुआ था। पुलिस द्वारा परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज मांगे जाने पर वह कोई अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका।
जांच में वाहन से 103 पेटियों में कुल 1,236 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई जिसकी अनुमानित कीमत 8.77 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी सुभाष कुमार (25) निवासी ललुवापानी नघान, थाना एवं जिला चम्पावत को गिरफ्तार कर लिया तथा वाहन को जब्त कर दिया।
इस मामले में कोतवाली बैजनाथ में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पुलिस इस मामले से जुड़े पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है।
रवीन्द्र, उप्रेती
वार्ता
More News

लापता हवलदार पंकज की तलाश में अभियान जारी

18 Aug 2026 | 8:04 PM

देहरादून/चमोली, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड के चमोली जनपद अन्तर्गत चीन के सीमावर्ती नीति घाटी में बीते दस अगस्त को ज्योतिर्मठ तहसील क्षेत्र के ग्राम लोंग सेगड़ी के समीप तमक नाले में अतिवृष्टि के कारण आए तेज पानी एवं मलबे की चपेट में आए हवलदार पंकज की तलाश में जिला प्रशासन के निर्देशन में युद्धस्तर पर बचाव एवं खोज अभियान मंगलवार को आठवें दिन भी जारी रहा। .

see more..

देवीधुरा में 9.80 करोड़ से बनेगी मल्टी लेवल पार्किंग, सैद्धांतिक स्वीकृति मिली

18 Aug 2026 | 7:59 PM

चम्पावत, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड के कुमाऊं का प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल देवीधुरा में पार्किंग की समस्या के समाधान की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। .

see more..

मद्रास हाईकोर्ट ने ह्विप उल्लंघन कर मतदान करने वाले 21 विधायकों की माफी के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर उठाया सवाल

18 Aug 2026 | 7:45 PM

चेन्नई, 18 अगस्त (वार्ता) मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को सवाल उठाया कि तमिलनाडु विधानसभा में 13 मई को हुए विश्वास मत के दौरान पार्टी का ह्विप तोड़कर तमिझगा वेट्री कषगम (टीवीके) सरकार के पक्ष में वोट देने वाले अन्नाद्रमुक के 21 विधायकों को जब पार्टी ने ही माफ कर दिया, तो उनके खिलाफ अयोग्यता की कार्यवाही खत्म करने में क्या गलत था?.

see more..

पीपलकोटी सुरंग हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर दस हुई

18 Aug 2026 | 7:22 PM

देहरादून/चमोली, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड में चमोली जिले अन्तर्गत हाट-सियासैण, मायापुर (पीपलकोटी) में टिहरी हाइड्रा डवलपमेंट कॉर्पोरेशन (टीएचडीसी) की निर्माणाधीन विष्णुगाद जल विद्युत परियोजना के सुरंग हादसे में मरने वालों की संख्या मंगलवार को बढ़कर दस हो गयी है। .

see more..

मणिपुर में केसीपी-तैबांगनबा गुट के 46 सदस्यों ने हथियार डाले

18 Aug 2026 | 7:02 PM

इंफाल, 18 अगस्त (वार्ता) मणिपुर में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन कांगलेइपाक कम्युनिस्ट पार्टी (केसीपी-तैबांगनबा) के चार महिला कैडरों सहित 46 सदस्यों ने मंगलवार को इंफाल के प्रथम मणिपुर राइफल्स परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री खेमचंद सिंह के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिये। .

see more..