Tuesday, Aug 18 2026 | Time 19:59 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


सफाई कर्मचारियों के लिए देहरादून में लगा विशेष शिविर, 250 लाभार्थियों ने किया योजनाओं के लिए आवेदन

देहरादून, 08 जुलाई (वार्ता) उत्तराखंड के देहरादून में बुधवार को सफाई कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से समाज कल्याण विभाग द्वारा कांवली रोड स्थित वाल्मीकि मंदिर परिसर वार्ड संख्या-24 में विशेष बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में विभिन्न विभागों ने प्रतिभाग कर नागरिकों को अपनी-अपनी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी तथा पात्र लाभार्थियों के आवेदन प्राप्त कर योजनाओं से लाभान्वित करने की प्रक्रिया मौके पर ही पूरी की गई। समाज कल्याण विभाग ने पेंशन एवं ऋण योजनाओं सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में 250 लाभार्थियों को जानकारी प्रदान करते हुए उनके आवेदन पत्र भरवाए। जबकि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर में पहुंचे 98 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यकतानुसार निःशुल्क औषधियों का वितरण किया।
इस अवसर पर उत्तराखंड राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा मलिन बस्तियों में लगाए जा रहे विशेष शिविरों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में भाग लेकर उपलब्ध सुविधाओं एवं योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।
इस दौरान, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा एक महालक्ष्मी किट, पांच किशोरी किट तथा दो गोद भराई किट वितरित की गईं। वहीं भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम के सहयोग से पांच वृद्धजनों को कुल 150 सहायक उपकरण वितरित किए गए।
शिविर में सहायक प्रबंधक दिगंबर सजवाण, छात्रावास अधीक्षक आकाशदीप, पार्षद विशाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं क्षेत्रीय प्रतिनिधि मौजूद रहे।
सुमिताभ उप्रेती
वार्ता
More News

पीपलकोटी सुरंग हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर दस हुई

18 Aug 2026 | 7:22 PM

देहरादून/चमोली, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड में चमोली जिले अन्तर्गत हाट-सियासैण, मायापुर (पीपलकोटी) में टिहरी हाइड्रा डवलपमेंट कॉर्पोरेशन (टीएचडीसी) की निर्माणाधीन विष्णुगाद जल विद्युत परियोजना के सुरंग हादसे में मरने वालों की संख्या मंगलवार को बढ़कर दस हो गयी है। .

see more..

मणिपुर में केसीपी-तैबांगनबा गुट के 46 सदस्यों ने हथियार डाले

18 Aug 2026 | 7:02 PM

इंफाल, 18 अगस्त (वार्ता) मणिपुर में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन कांगलेइपाक कम्युनिस्ट पार्टी (केसीपी-तैबांगनबा) के चार महिला कैडरों सहित 46 सदस्यों ने मंगलवार को इंफाल के प्रथम मणिपुर राइफल्स परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री खेमचंद सिंह के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिये। .

see more..

सिक्किम में भूस्खलन से जनजीवन प्रभावित, निवासियों ने शरण मांगी

18 Aug 2026 | 6:45 PM

गंगटोक, 18 अगस्त (वार्ता) सिक्किम में रिम्बी के निवासी मंगलवार सुबह सिंगलीतम गांव से एक बड़े भूस्खलन की वजह से भारी कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं और कीचड़ धंसने की इस घटना ने निवासियों को चिंतित कर दिया है।.

see more..

रामनगर में कार से 27.12 किलो गांजा बरामद, एक गिरफ्तार

18 Aug 2026 | 6:29 PM

रामनगर, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड के रामनगर में ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने मंगलवार को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 27.12 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे का अनुमानित मूल्य लगभग सात लाख रुपये आंका गया है।.

see more..

तेलंगाना विधान परिषद की नैतिकता समिति पारदर्शिता और जवाबदेही पर ध्यान देगी

18 Aug 2026 | 5:46 PM

हैदराबाद, 18 अगस्त (वार्ता) तेलंगाना विधान परिषद की नैतिकता समिति ने अपनी पहली बैठक में जन प्रतिनिधियों के आचरण में पारदर्शिता, जवाबदेही, निष्पक्षता, समानता और नैतिक मूल्यों को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया है।.

see more..