Tuesday, Aug 18 2026 | Time 19:41 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


एसओटीएफ की कार्रवाई, स्मैक के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार

रुद्रपुर, 08 जुलाई (वार्ता) उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे "ऑपरेशन प्रहार" के तहत कुमाऊं पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 91.16 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) के साथ एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र निवेदिता कुकरेती के निर्देशन में परिक्षेत्रीय एसओटीएफ कुमाऊं और ऊधम सिंह नगर जिले की कोतवाली किच्छा की ओर से मंगलवार देर रात को गुरुद्वारे वाली गली, लालपुर क्षेत्र में जांच अभियान चलाया गया था।
इसी दौरान पुलिस टीम ने मलकीत सिंह (38) निवासी गुरुद्वारे वाली गली, लालपुर, थाना किच्छा को 91.16 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के खिलाफ कोतवाली किच्छा में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी पहले से मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में संलिप्त रहा है और उसके खिलाफ किच्छा कोतवाली में दो मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
रवीन्द्र, उप्रेती
वार्ता
More News

मणिपुर में केसीपी-तैबांगनबा गुट के 46 सदस्यों ने हथियार डाले

18 Aug 2026 | 7:02 PM

इंफाल, 18 अगस्त (वार्ता) मणिपुर में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन कांगलेइपाक कम्युनिस्ट पार्टी (केसीपी-तैबांगनबा) के चार महिला कैडरों सहित 46 सदस्यों ने मंगलवार को इंफाल के प्रथम मणिपुर राइफल्स परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री खेमचंद सिंह के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिये। .

see more..

सिक्किम में भूस्खलन से जनजीवन प्रभावित, निवासियों ने शरण मांगी

18 Aug 2026 | 6:45 PM

गंगटोक, 18 अगस्त (वार्ता) सिक्किम में रिम्बी के निवासी मंगलवार सुबह सिंगलीतम गांव से एक बड़े भूस्खलन की वजह से भारी कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं और कीचड़ धंसने की इस घटना ने निवासियों को चिंतित कर दिया है।.

see more..

रामनगर में कार से 27.12 किलो गांजा बरामद, एक गिरफ्तार

18 Aug 2026 | 6:29 PM

रामनगर, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड के रामनगर में ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने मंगलवार को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 27.12 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे का अनुमानित मूल्य लगभग सात लाख रुपये आंका गया है।.

see more..

तेलंगाना विधान परिषद की नैतिकता समिति पारदर्शिता और जवाबदेही पर ध्यान देगी

18 Aug 2026 | 5:46 PM

हैदराबाद, 18 अगस्त (वार्ता) तेलंगाना विधान परिषद की नैतिकता समिति ने अपनी पहली बैठक में जन प्रतिनिधियों के आचरण में पारदर्शिता, जवाबदेही, निष्पक्षता, समानता और नैतिक मूल्यों को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया है।.

see more..

उच्च न्यायालय ने हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स की मान्यता पर नहीं दिया स्पष्ट आदेश

18 Aug 2026 | 5:40 PM

नैनीताल, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स एसोसिएशन की मान्यता और सुविधाओं से जुड़े मामले में कोई स्पष्ट आदेश जारी करने से इंकार कर दिया है , साथ ही याचिका को निस्तारित कर दिया है।.

see more..