Tuesday, Aug 18 2026 | Time 20:42 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष राव ने एससीसीएल को ताडिचेरला-द्वितीय कोल ब्लॉक आवंटित करने का श्रेय केंद्र सरकार को दिया

हैदराबाद, 08 जुलाई (वार्ता) तेलंगाना प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष एन. रामचंद्र राव ने बुधवार को सिंगारेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड (एससीसीएल) को ताडिचेरला-द्वितीय कोल ब्लॉक आवंटित करने का श्रेय केंद्र सरकार को दिया।
श्री रामचंद्र राव ने नामप्पली में पार्टी के प्रदेश कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि लगभग 182 मिलियन टन कोयला भंडार वाले ताडिचेरला द्वितीय कोल ब्लॉक का आवंटन तेलंगाना के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इससे सिंगारेनी को 64,000 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व कमाने और लगभग 1,200 युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने में मदद मिलेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आवंटन तेलंगाना के भविष्य को मजबूत करने के प्रति केंद्र की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
उन्होंने पूर्ववर्ती भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) और मौजूदा कांग्रेस सरकारों पर आरोप लगाया कि उन्होंने इस बड़ी कोयला कंपनी की अनदेखी की और इसके संसाधनों का गलत इस्तेमाल किया। उन्होंने कांग्रेस सरकार के उस दावे को खारिज कर दिया कि उसने यह कोल ब्लॉक हासिल किया था। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह भाजपा के सांसदों, विधायकों, जिला नेताओं और किशन रेड्डी के प्रयासों से संभव हुआ। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार इस ब्लॉक को आवंटित करने में क्यों विफल रही थी।
श्री राव ने आरोप लगाया कि तेलंगाना की पूर्ववर्ती बीआरएस सरकार ने अपने निजी हितों के लिए सिंगारेनी का शोषण किया, जबकि मौजूदा कांग्रेस सरकार कंपनी के फंड को फुटबॉल मैचों जैसे आयोजनों में खर्च कर रही है। उन्होंने बताया कि सिंगारेनी अभी 39 खदानें चलाती है और इसमें लगभग 41,000 स्थायी कर्मचारी और 31,000 अनुबंध कर्मचारी काम करते हैं। उन्होंने कोयला क्षेत्र में केंद्र के सुधारों का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में कोल इंडिया के तहत कोयला उत्पादन में लगभग 70 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और अब यह क्षेत्र सालाना लगभग 2.5 लाख करोड़ रुपये का राजस्व उत्पन्न कर रहा है।
उन्होंने भूमि प्रशासन के मामले में धरणी पोर्टल में कथित फर्जी खातों की व्यापक जांच की मांग की। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान लगभग 2,000 फर्जी खाते सामने आए थे। उन्होंने विशेष जांच दल (एसआईटी) से आग्रह किया कि वह अपनी जांच का दायरा बढ़ाए और इसमें भू-भारती कार्यक्रम में कथित अनियमितताओं को भी शामिल करे। इसके साथ ही उन्होंने भ्रष्टाचार में शामिल पाए जाने वाले राजनेताओं और अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
भाजपा नेता ने आगे आरोप लगाया कि कांग्रेस और बीआरएस, कालेश्वरम परियोजना के तहत कन्नेपल्ली और मेदिगड्डा बैराज पर चर्चा को फिर से शुरू करके 'धरणी' और 'भू-भारती' में कथित गड़बड़ियों से जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा पहली पार्टी थी जिसने इस परियोजना की 'राष्ट्रीय बांध सुरक्षा प्राधिकरण' से जांच की मांग की थी और कांग्रेस एवं बीआरएस से इस मुद्दे पर राजनीति बंद करने को कहा था।
श्री राव ने कहा कि भारी लागत से बने कालेश्वरम परियोजना की मरम्मत की जानी चाहिए और इसे किसानों के फायदे के लिए पूरी तरह चालू किया जाना चाहिए। उन्होंने राज्य सरकार को किसानों के हितों के साथ राजनीति न करने की चेतावनी दी और परियोजना को बहाल करने के लिए तुरंत कदम उठाने की मांग की।
जांगिड़ अशोक
वार्ता
More News

दो अक्टूबर को बुक्सा टाइगर रिजर्व में आएगा बाघ

18 Aug 2026 | 8:18 PM

कोलकाता, 18 अगस्त (वार्ता) पश्चिम बंगाल सरकार बुक्सा टाइगर रिजर्व में बाघों की आबादी को बढ़ाने के उद्देश्य से दो अक्टूबर को एक बाघिन को छोड़ने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि राज्य सरकार कोलकाता में अलीपुर चिड़ियाघर के पास एक नया मछलीघर बनाने की योजना भी बना रही है।.

see more..

न्यायालय ने वन विभाग में दैनिक कर्मियों के नियमितीकरण मामले में सरकार से स्थिति स्पष्ट करने को कहा

18 Aug 2026 | 8:16 PM

नैनीताल, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने वन विभाग में वर्षों से दैनिक वेतन और अनुबंध के आधार पर कार्यरत कर्मचारियों के नियमितीकरण से जुड़े मामले में मंगलवार को राज्य सरकार से ताजा स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। .

see more..

वर्ष 2027 में जीत की हैट्रिक के संकल्प के साथ भाजपा सांसद और विधायकों की बैठक संपन्न

18 Aug 2026 | 8:12 PM

देहरादून 18 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गढ़वाल संभाग की विकास और जनकल्याण के कामों को आगे बढ़ाते हुए 2027 में जीत की हैट्रिक के संकल्प के साथ मंगलवार को सांसद और विधायकों की बैठक संपन्न हुई। .

see more..

बंगाल : मालदा ने अलग अंदाज में मनाया अपना 'स्वतंत्रता दिवस'

18 Aug 2026 | 8:08 PM

सिलीगुड़ी, 18 अगस्त (वार्ता) जहां पूरा भारत 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाता है, वहीं मालदा 18 अगस्त को अपना एक विशेष दिन मनाता है क्योंकि उसी दिन 1947 में यह जिला औपचारिक रूप से भारत का हिस्सा बना था।.

see more..

लापता हवलदार पंकज की तलाश में अभियान जारी

18 Aug 2026 | 8:04 PM

देहरादून/चमोली, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड के चमोली जनपद अन्तर्गत चीन के सीमावर्ती नीति घाटी में बीते दस अगस्त को ज्योतिर्मठ तहसील क्षेत्र के ग्राम लोंग सेगड़ी के समीप तमक नाले में अतिवृष्टि के कारण आए तेज पानी एवं मलबे की चपेट में आए हवलदार पंकज की तलाश में जिला प्रशासन के निर्देशन में युद्धस्तर पर बचाव एवं खोज अभियान मंगलवार को आठवें दिन भी जारी रहा। .

see more..