Thursday, Jul 16 2026 | Time 10:57 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


नौ और 10 जुलाई को उत्तराखंड के कई जिलों में भारी से अत्यंत भारी बारिश का अनुमान, प्रशासन मुस्तैद

देहरादून, 08 जुलाई (वार्ता) नौ और 10 जुलाई को उत्तराखंड के कई जिलों में गर्जन व बिजली चमकने के साथ भारी से अत्यंत भारी बारिश का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जारी किया है।
मौसम के इस तल्ख रुख को देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जिलाधिकारियों को एहतियाती कदम उठाने और सतर्कता बरतने के कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और चंपावत जिलों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है। वहीं उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर 'येलो अलर्ट' रखा गया है।
इसके बाद शुक्रवार को पौड़ी, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, चंपावत और बागेश्वर जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट', जबकि देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में 'येलो अलर्ट' प्रभावी रहेगा।
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जिलाधिकारियों को संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखने, राहत व बचाव दलों को 'अलर्ट मोड' पर रखने और आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभागों के बीच परस्पर समन्वय बनाये रखने के निर्देश दिये हैं। इसके साथ ही भूस्खलन व बारिश से प्रभावित होने वाले मुख्य सड़क मार्गों पर कड़ी नजर रखने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई करने को कहा गया है। जिला सूचना अधिकारियों को मौसम की चेतावनियों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया है।
आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन ने प्रदेशवासियों से मौसम विभाग की चेतावनियों का गंभीरता से पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोग विशेष रूप से पर्वतीय तथा भूस्खलन के प्रति संवेदनशील क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचें। नदी-नालों और बरसाती गधेरों (पहाड़ी नालों) के समीप न जायें और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर ही रहें।
उन्होंने किसी भी आपात स्थिति में तत्काल स्थानीय प्रशासन अथवा आपातकालीन सेवाओं से संपर्क करने तथा केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करने की सलाह दी है। साथ ही, सभी संबंधित विभागों को पूरे सप्ताह चौबीसों घंटे मुस्तैद रहते हुए जरूरी संसाधनों व मैनपावर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं।
सुमिताभ, आलम
वार्ता
More News
मोदी शुक्रवार को चेन्नई पार्क अमृत रेलवे स्टेशन का करेंगे उद्घाटन

मोदी शुक्रवार को चेन्नई पार्क अमृत रेलवे स्टेशन का करेंगे उद्घाटन

16 Jul 2026 | 9:48 AM

चेन्नई, 16 जुलाई (वार्ता) शहरी आवाजाही और यात्रियों की सुविधा को बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को पूरी तरह से नए रूप में तैयार चेन्नई पार्क रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए इस स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। इसे 14.79 करोड़ रुपये की लागत से कई अतिरिक्त सुविधाओं के साथ फिर से तैयार किया गया है। दक्षिणी रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि 'अमृत स्टेशन योजना' के तहत देश भर में अब तक 261 स्टेशनों को नया रूप दिया जा चुका है। इसी क्रम में यह कार्यक्रम देश भर में 75 और नए रूप में तैयार अमृत स्टेशनों के उद्घाटन की शुरुआत है। हमेशा व्यस्त रहने वाले चेन्नई बीच-चेंगलपट्टू सबअर्बन ईएमयू खंड में चेन्नई पार्क रेलवे स्टेशन का भारतीय रेल के इतिहास में एक खास स्थान है। साउथ इंडियन रेलवे कंपनी द्वारा बनाया गया यह स्टेशन देश के पहले बिजली से चलने वाले उपशहरी गलियारे (चेन्नयी बीच-तांबरम लाइन) का हिस्सा है।

see more..

सिल्क्यारा टनल में रात्रि दो बजे कंक्रीट ब्लॉक टूट कर गिरा, एक श्रमिक की मौत

16 Jul 2026 | 9:46 AM

देहरादून 16 जुलाई (वार्ता) उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद अंतर्गत स्थित सिल्क्यारा टनल में बुधवार, गुरुवार की रात्रि एक कंक्रीट ब्लॉक टूटने के कारण उसकी चपेट में आये एक श्रमिक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना गुरुवार दिन निकलने पर हुई।.

see more..

केरल पुलिस ने शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 2,936 लोगों पर किया मामला दर्ज केस, हो सकते है 662 लाइसेंस निलंबित

16 Jul 2026 | 8:31 AM

तिरुवनंतपुरम, 16 जुलाई (वार्ता) केरल पुलिस ने राज्य भर में छह दिन चले एक विशेष अभियान के दौरान शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 2,936 चालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और 662 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश की है।.

see more..

अभिषेक बनर्जी ने उच्च न्यायालय के आदेश का किया पालन, मजिस्ट्रेट के सामने दिया आवाज का नमूना

16 Jul 2026 | 12:51 AM

कोलकाता, 15 जुलाई (वार्ता) तृणमूल कांग्रेस के लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के पिछले हफ्ते के आदेश का पालन करते हुए बुधवार को निचली अदालत के समक्ष अपने आवाज का नमूना दर्ज कराया।.

see more..

उच्च न्यायालय ने तृणमूल कालीघाट गुट को बिड़ला तारामंडल के पास 21 जुलाई के कार्यक्रम की दी सशर्त मंजूरी

16 Jul 2026 | 12:33 AM

कोलकाता, 15 जुलाई (वार्ता) कलकत्ता उच्च न्यायालय ने बुधवार को तृणमूल कांग्रेस के कालीघाट गुट को बिड़ला तारामंडल के सामने अपना वार्षिक '21 जुलाई शहीद दिवस कार्यक्रम' आयोजित करने की सशर्त अनुमति दे दी। न्यायालय ने भीड़ के आकार और कार्यक्रम की अवधि को लेकर कई पाबंदियां लगायी हैं।.

see more..