Wednesday, Jul 15 2026 | Time 18:35 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


एविएशन फंड के कथित गलत इस्तेमाल का मामला , ईडी ने तृणमूल कांग्रेस के बैंक खातों में 440.42 करोड़ रुपये फ्रीज किए

कोलकाता, 08 जुलाई (वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी ने एविएशन सेक्टर में काम करने वाली केयरवेल ग्रुप की कंपनियों से जुड़े कथित वित्तीय लेन-देन के धन शोधन मामले की जांच के तहत एक निजी बैंक में तृणमूल कांग्रेस के तीन खातों में जमा 440.42 करोड़ रुपये की राशि को फ्रीज कर दिया है।
यह कार्रवाई धन शोधन रोकथाम अधिनियम(पीएमएलए)-2002 के प्रावधानों के तहत कोलकाता और उसके आसपास पांच जगहों पर की गयी तलाशी के बाद की गयी। तलाश अभियान में केयरवेल ग्रुप से जुड़े ऑफिस और अन्य जगहों को शामिल किया गया, क्योंकि एजेंसी तृणमूल कांग्रेस बैंक खातों के जरिए भेजे गये फंड से जुड़ी कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही थी।
ईडी के अनुसार यह जांच बिधाननगर के साइबर पुलिस थाने में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर शुरू की गयी थी, जिसमें बेईमानी से वित्तीय लेन-देन, गैर-कानूनी तरीके से पैसे इकट्ठा करने और राजनीतिक पार्टी के कुछ बैंक खातों के जरिए संदिग्ध फंड को इधर-उधर करने का आरोप लगाया गया था।
ईडी ने पीएमएलए की धारा 17(1ए) के तहत कार्रवाई करते हुए तीन बैंक खातों में जमा 440.42 करोड़ रुपये को फ्रीज करने का निर्देश दिया।
ईडी ने दावा किया कि अब तक की जांच से पता चला है कि अप्रैल 2023 और जून 2026 के बीच तृणमूल कांग्रेस के बैंक खातों से केयरवेल एविएशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और उससे जुड़ी कंपनियों को लगभग 160 करोड़ रुपये हस्तांतरण किये गये थे। इसके बाद इस फंड को दूसरी संबंधित कंपनियों के जरिए वित्तीय लेन-देन की एक श्रृंखला के तहत भेजा गया, जिनकी अब जांच की जा रही है।
अशोक
वार्ता
More News

बिदादी विवाद: शिवकुमार ने कुमारस्वामी पर राजनीतिक पाखंड करने का लगाया आरोप

15 Jul 2026 | 6:07 PM

बेंगलुरु, 15 जुलाई (वार्ता) कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने बुधवार को बिदादी एकीकृत टाउनशिप परियोजना को लेकर केंद्रीय मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी पर राजनीतिक पाखंड करने का आरोप लगाया । उन्होंने कहा कि यह विवादित परियोजना श्री कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली जनता दल सेक्युलर (जदएस) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन सरकार के समय मंज़ूर और आगे बढ़ाई गई थी।.

see more..

रोडवेज कर्मचारी सोसाइटी विवाद मामले में हाईकोर्ट ने सरकार और रोडवेज से किया जवाब तलब

15 Jul 2026 | 6:01 PM

नैनीताल, 15 जुलाई (वार्ता) उत्तराखंड परिवहन निगम (रोडवेज) के कर्मचारियों के वेतन से सोसाइटी के नाम पर की जा रही कटौती और कटौती के अंशदान को सोसाइटी में जमा नहीं किये जाने के मामले में उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने बुधवार को सुनवाई करते हुए राज्य सरकार और निगम से तीन सप्ताह में जवाबी हलफनामा दायर करने के निर्देश दिए हैं।.

see more..

पश्चिम बंगाल सरकार पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के घर पर सुरक्षा बहाल करेगी

15 Jul 2026 | 5:54 PM

कोलकाता, 15 जुलाई (वार्ता) पश्चिम बंगाल सरकार ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की पत्नी मीरा भट्टाचार्य के पाम एवेन्यू स्थित घर पर सुरक्षा बहाल करने का फैसला किया है।.

see more..

धामी ने दी चमोली को 155.36 करोड़ रुपये की 63 विकास योजनाओं की सौगात

15 Jul 2026 | 5:43 PM

देहरादून 15 जुलाई (वार्ता) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गोपेश्वर स्थित पुलिस मैदान में आयोजित सेवा, सुशासन एवं समर्पण सेवा पखवाड़े के अंतर्गत चमोली जिला के विकास को नई गति देते हुए विभिन्न विभागों की कुल 155.36 करोड़ रुपये की 63 विकास योजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने 113.99 करोड़ रुपये की 36 विकास योजनाओं का शिलान्यास तथा 41.37 करोड़ रुपये की 27 विकास योजनाओं का लोकार्पण किया।.

see more..

मोदी ने कामराज को दी श्रद्धांजलि, राष्ट्र निर्माण में योगदान को किया याद

15 Jul 2026 | 5:21 PM

नयी दिल्ली, 15 जुलाई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व मुख्यमंत्री के. कामराज की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि शिक्षा, समावेशी विकास और वंचित वर्गों के कल्याण के लिए उनका आजीवन समर्पण आज भी पीढ़ियों को प्रेरित करता है। प्रधानमंत्री ने श्री कामराज को एक असाधारण जननेता बताते हुए राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को स्मरण किया।.

see more..