Thursday, Jul 16 2026 | Time 09:52 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


ऑपरेशन तूफान को कर्नाटक का पूरा समर्थन, दक्षिणी राज्यों के डीजीपी की बैठक 10 जुलाई को

तिरुवनंतपुरम, 09 जुलाई (वार्ता) कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने केरल के गृह विभाग की ओर से मादक पदार्थों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन तूफान’ को अपनी सरकार का पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया है।
केरल के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने बेंगलुरु के विधान सौध में श्री शिवकुमार से मुलाकात कर मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान तेज करने के लिए कर्नाटक से सहयोग मांगा।
श्री शिवकुमार ने इस पहल का समर्थन करते हुए कहा कि उनकी सरकार अभियान में पूरा सहयोग देगी। उन्होंने केरल-कर्नाटक सीमा पर जांच मजबूत करने और अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती का भी आश्वासन दिया।
उन्होंने ऑपरेशन तूफान की सफलता के लिए केरल सरकार को बधाई देते हुए इसे अन्य राज्यों के लिए अनुकरणीय पहल बताया। उन्होंने मादक पदार्थों के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए केरल और कर्नाटक पुलिस के बीच बेहतर समन्वय और निर्बाध सहयोग का भी भरोसा दिलाया।
मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान कर्नाटक के मुख्य सचिव को लिये गये निर्णयों पर आवश्यक कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिये। इस बीच, ऑपरेशन तूफान के तहत गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने 10 जुलाई को तिरुवनंतपुरम स्थित केरल पुलिस मुख्यालय में दक्षिणी राज्यों के पुलिस महानिदेशकों (डीजीपी) की बैठक बुलायी है।
बैठक में अंतरराज्यीय खुफिया सूचनाओं के आदान-प्रदान, समन्वित प्रवर्तन कार्रवाई और दक्षिण भारत में सक्रिय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए संयुक्त रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है।
शादाब.श्रवण
वार्ता
More News

केरल पुलिस ने शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 2,936 लोगों पर किया मामला दर्ज केस, हो सकते है 662 लाइसेंस निलंबित

16 Jul 2026 | 8:31 AM

तिरुवनंतपुरम, 16 जुलाई (वार्ता) केरल पुलिस ने राज्य भर में छह दिन चले एक विशेष अभियान के दौरान शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 2,936 चालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और 662 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश की है।.

see more..

अभिषेक बनर्जी ने उच्च न्यायालय के आदेश का किया पालन, मजिस्ट्रेट के सामने दिया आवाज का नमूना

16 Jul 2026 | 12:51 AM

कोलकाता, 15 जुलाई (वार्ता) तृणमूल कांग्रेस के लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के पिछले हफ्ते के आदेश का पालन करते हुए बुधवार को निचली अदालत के समक्ष अपने आवाज का नमूना दर्ज कराया।.

see more..

उच्च न्यायालय ने तृणमूल कालीघाट गुट को बिड़ला तारामंडल के पास 21 जुलाई के कार्यक्रम की दी सशर्त मंजूरी

16 Jul 2026 | 12:33 AM

कोलकाता, 15 जुलाई (वार्ता) कलकत्ता उच्च न्यायालय ने बुधवार को तृणमूल कांग्रेस के कालीघाट गुट को बिड़ला तारामंडल के सामने अपना वार्षिक '21 जुलाई शहीद दिवस कार्यक्रम' आयोजित करने की सशर्त अनुमति दे दी। न्यायालय ने भीड़ के आकार और कार्यक्रम की अवधि को लेकर कई पाबंदियां लगायी हैं।.

see more..

पुरी रथयात्रा महोत्सव में श्रद्धालु जनों के लिए रिलायंस फाउंडेशन का सेवा संकल्प 27 जुलाई तक

15 Jul 2026 | 10:29 PM

पुरी, 15 जुलाई ( वार्ता) पुरी की जगतप्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ रथयात्रा में लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा , सुविधा और सुगमता में योगदान के लिए रिलायंस फाउंडेशन ने व्यापक सेवा अभियान शुरू किया है।.

see more..

बिदादी की रुकी हुई योजना को कांग्रेस दोबारा दे रही है हवा , कुमारस्वामी ने शिवकुमार पर किया पलटवार

15 Jul 2026 | 10:11 PM

बेंगलुरु/नयी दिल्ली, 15 जुलाई (वार्ता) बिदादी शहरीकरण विवाद के लगातार बढ़ने के बीच केंद्रीय मंत्री एवं जद(एस) नेता एचडी कुमारस्वामी ने बुधवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार पर पलटवार किया और कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया कि वह करीब दो दशकों से ठंडे बस्ते में पड़ी परियोजना को दोबारा शुरू कर रही है और इसका राजनीतिक दोष उन पर मढ़ने की कोशिश कर रही है।.

see more..