Tuesday, Aug 18 2026 | Time 05:36 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


कांवड़ मेला-2026 की तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट, ट्रांजिट कैंप में हुई समन्वय बैठक

ऋषिकेश, 09 जुलाई (वार्ता) उत्तराखंड में आगामी कांवड़ मेला-2026 के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित संचालन को लेकर गुरुवार को ट्रांजिट कैंप, ऋषिकेश में पुलिस प्रशासन एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों की समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेला क्षेत्र की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, डायवर्जन प्लान, भीड़ नियंत्रण और आपातकालीन व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में पुलिस अधीक्षक यातायात/अपराध, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, मुख्य नगर आयुक्त, उपजिलाधिकारी ऋषिकेश सहित लोक निर्माण विभाग, जल संस्थान, विद्युत विभाग, नगर निगम और अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा मार्गों पर यातायात संचालन को सुचारु बनाए रखने, संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में निर्णय लिया गया कि कांवड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ कार्य करेंगे। संबंधित विभागों को अपने-अपने दायित्वों का समयबद्ध ढंग से निर्वहन करने, पार्किंग और यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूर्व तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने कहा कि कांवड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी तथा सभी व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी की जाएगी। बैठक के बाद अधिकारियों ने कांवड़ मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक सुधार संबंधी निर्देश भी दिए।
सं उप्रेती
वार्ता
More News

बंगाल होटल अग्निकांड में मेघालय के पांच श्रद्धालुओं की मौत पर संगमा ने जताया दुख, मृतक परिवारों को दो लाख रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

18 Aug 2026 | 12:28 AM

शिलांग, 17 अगस्त (वार्ता)। मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के एक होटल में लगी भीषण आग में मेघालय के पांच हिंदू तीर्थयात्रियों की दर्दनाक मौत पर गहरा शोक और दुख व्यक्त किया और इस कठिन घड़ी में राज्य सरकार की ओर से मेघालय के पांचों मृतकों के निकटतम परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।.

see more..

आंध्र प्रदेश के आठ मछुआरे नाव के साथ लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू

17 Aug 2026 | 11:35 PM

विजयवाड़ा, 17 अगस्त (वार्ता) आंध्र प्रदेश में मशीनीकृत नाव से समुद्र में मछली पकड़ने गए आठ मछुआरे लापता हो गए हैं और उनकी तलाश के लिए बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया गया है।.

see more..

ओडिशा : पत्नी की हत्या के दोषी को उम्रकैद

17 Aug 2026 | 11:33 PM

भुवनेश्वर, 17 अगस्त (वार्ता) ओडिशा के गजपति जिले की एक अदालत ने सोमवार को 62 वर्षीय एक व्यक्ति को चार वर्ष पहले अपनी बीमार बेटी को लेकर हुए झगड़े के दौरान पत्नी की हत्या करने के जुर्म में उम्रकैद की सजा सुनायी।.

see more..

बंगाल में 'राक्षस राज', नेताओं पर अंडे फेंक रही भाजपा-आरएसएस : कीर्ति आजाद

17 Aug 2026 | 11:29 PM

दुर्गापुर, 17 अगस्त (वार्ता) पश्चिम बंगाल के वर्धमान-दुर्गापुर से तृणमूल कांग्रेस सांसद कीर्ति आजाद ने नेताओं पर अंडे फेंके जाने की घटनाओं पर गुस्सा जाहिर करते हुए आत्मरक्षा के अधिकार का हवाला देते हुए कहा है कि उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए लाइसेंसी पिस्तौल के लिए आवेदन देने का फैसला लिया है। .

see more..

विजय ने कृषि ऋण माफी की सीमा 50,000 रुपये से बढ़ाकर 75,000 रुपये तक की

17 Aug 2026 | 10:42 PM

चेन्नई, 17 अगस्त (वार्ता) डेल्टा जिलों में कुरुवई फसल की खेती के लिए मेट्टूर बांध से सिंचाई का पानी न छोड़े जाने के कारण पहले से ही सूखे का सामना कर रहे किसानों को राहत देते हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने सोमवार को सरकार में अपने 100 दिन पूरे होने के अवसर पर 75,000 रुपये तक के कृषि ऋण की पूर्ण माफी की घोषणा की।.

see more..