Thursday, Jul 16 2026 | Time 09:54 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


महिला की हत्यारोपी से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद किया गिरफ्तार, साथी फरार

हरिद्वार, 09 जुलाई (वार्ता) उत्तराखंड में हरिद्वार के नगर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार देर रात पुलिस और दो बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में महिला से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्यारोपी के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगातार सघन तलाशी अभियान चला रही हैं।
पुलिस के अनुसार, नगर कोतवाली के उपनिरीक्षक खेमेन्द्र सिंह गंगवार और उपनिरीक्षक नवीन सिंह चौहान अपनी टीम के साथ कल रात दुधियाबंद तिराहे पर संदिग्ध वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान रायवाला की ओर से बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली एक बदमाश के पैर में लगी, जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया।
घायल आरोपी की पहचान जिशान (26) पुत्र राशिद निवासी जिगर कॉलोनी, नेहटौर, जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस के खोखे बरामद किये गये हैं। घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी और उसका साथी 28 जून को हर की पैड़ी क्षेत्र से एक महिला को बहला-फुसलाकर चंडी चौक के पास गंगा घाट पर ले गए थे। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि दोनों ने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में महिला द्वारा पैसे मांगने और पुलिस में शिकायत करने की धमकी देने पर दोनों ने कथित रूप से चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद महिला के मोबाइल फोन का सिम निकालकर नदी में फेंक दिया और मोबाइल अपने साथ ले गए।
गौरतलब है कि 28 जून को एक अज्ञात महिला का शव मिलने के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर नगर कोतवाली में हत्या का मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कई पुलिस टीमों का गठन किया गया था। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई।
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ हत्या, पुलिस पर जानलेवा हमला और शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज किये गये हैं। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।
सं उप्रेती
वार्ता
More News

केरल पुलिस ने शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 2,936 लोगों पर किया मामला दर्ज केस, हो सकते है 662 लाइसेंस निलंबित

16 Jul 2026 | 8:31 AM

तिरुवनंतपुरम, 16 जुलाई (वार्ता) केरल पुलिस ने राज्य भर में छह दिन चले एक विशेष अभियान के दौरान शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 2,936 चालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और 662 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश की है।.

see more..

अभिषेक बनर्जी ने उच्च न्यायालय के आदेश का किया पालन, मजिस्ट्रेट के सामने दिया आवाज का नमूना

16 Jul 2026 | 12:51 AM

कोलकाता, 15 जुलाई (वार्ता) तृणमूल कांग्रेस के लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के पिछले हफ्ते के आदेश का पालन करते हुए बुधवार को निचली अदालत के समक्ष अपने आवाज का नमूना दर्ज कराया।.

see more..

उच्च न्यायालय ने तृणमूल कालीघाट गुट को बिड़ला तारामंडल के पास 21 जुलाई के कार्यक्रम की दी सशर्त मंजूरी

16 Jul 2026 | 12:33 AM

कोलकाता, 15 जुलाई (वार्ता) कलकत्ता उच्च न्यायालय ने बुधवार को तृणमूल कांग्रेस के कालीघाट गुट को बिड़ला तारामंडल के सामने अपना वार्षिक '21 जुलाई शहीद दिवस कार्यक्रम' आयोजित करने की सशर्त अनुमति दे दी। न्यायालय ने भीड़ के आकार और कार्यक्रम की अवधि को लेकर कई पाबंदियां लगायी हैं।.

see more..

पुरी रथयात्रा महोत्सव में श्रद्धालु जनों के लिए रिलायंस फाउंडेशन का सेवा संकल्प 27 जुलाई तक

15 Jul 2026 | 10:29 PM

पुरी, 15 जुलाई ( वार्ता) पुरी की जगतप्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ रथयात्रा में लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा , सुविधा और सुगमता में योगदान के लिए रिलायंस फाउंडेशन ने व्यापक सेवा अभियान शुरू किया है।.

see more..

बिदादी की रुकी हुई योजना को कांग्रेस दोबारा दे रही है हवा , कुमारस्वामी ने शिवकुमार पर किया पलटवार

15 Jul 2026 | 10:11 PM

बेंगलुरु/नयी दिल्ली, 15 जुलाई (वार्ता) बिदादी शहरीकरण विवाद के लगातार बढ़ने के बीच केंद्रीय मंत्री एवं जद(एस) नेता एचडी कुमारस्वामी ने बुधवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार पर पलटवार किया और कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया कि वह करीब दो दशकों से ठंडे बस्ते में पड़ी परियोजना को दोबारा शुरू कर रही है और इसका राजनीतिक दोष उन पर मढ़ने की कोशिश कर रही है।.

see more..