Tuesday, Aug 18 2026 | Time 19:28 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


रेवंत रेड्डी खम्मम में 'रायतू भरोसा' की आखिरी किस्त जारी कर ई-पट्टादार पासबुक बांटेंगे

हैदराबाद, 10 जुलाई (वार्ता) तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी शुक्रवार को खम्मम जिले के चिंतकानी मंडल स्थित जगन्नाधापुरम में आयोजित 'रायतु आशीर्वाद सभा' में शामिल होंगे। वह इस अवसर पर वनाकालम (खरीफ) सीजन के लिए रैतु भरोसा सहायता की अंतिम किस्त जारी करेंगे तथा किसानों को ई-पट्टादार पासबुक वितरित करेंगे।
उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्का के नेतृत्व में मधिरा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित यह कार्यक्रम शुक्रवार शाम शुरू होगा। राज्य के मंत्री तुम्माला नागेश्वर राव, पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी, वाकिटी श्रीहरी और पोन्नम प्रभाकर भी किसानों की इस बैठक में शामिल होंगे।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने 30 जून को हैदराबाद के शिल्पाकला वेदिका से वनकलम 'रायतू भरोसा' का धन बांटने की जब से शुरुआत की है, तब से सरकार ने इस योजना के तहत 9,000 करोड़ रुपये जारी किए हैं और यह धनराशि नौ दिनों के भीतर किसानों के बैंक खातों में जमा कर दी गई है।
मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता की आखिरी किस्त जारी करने के अलावा कार्यक्रम के दौरान पात्र किसानों को ई-पट्टादार पासबुक भी सौंपेंगे। इस बीच मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर खम्मम-बोनाकल मार्ग पर वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है।
उल्लेखनीय है कि 'रायतू भरोसा' तेलंगाना सरकार की एक प्रमुख प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण योजना है। इस योजना के तहत किसानों को कृषि लागत में आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए पात्र किसानों को रबी और खरीफ दोनों मौसमों के लिए कुल 12,000 रुपये प्रति वर्ष के हिसाब से वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाती है।
पंकज उप्रेती
वार्ता
More News

सिक्किम में भूस्खलन से जनजीवन प्रभावित, निवासियों ने शरण मांगी

18 Aug 2026 | 6:45 PM

गंगटोक, 18 अगस्त (वार्ता) सिक्किम में रिम्बी के निवासी मंगलवार सुबह सिंगलीतम गांव से एक बड़े भूस्खलन की वजह से भारी कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं और कीचड़ धंसने की इस घटना ने निवासियों को चिंतित कर दिया है।.

see more..

रामनगर में कार से 27.12 किलो गांजा बरामद, एक गिरफ्तार

18 Aug 2026 | 6:29 PM

रामनगर, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड के रामनगर में ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने मंगलवार को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 27.12 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे का अनुमानित मूल्य लगभग सात लाख रुपये आंका गया है।.

see more..

तेलंगाना विधान परिषद की नैतिकता समिति पारदर्शिता और जवाबदेही पर ध्यान देगी

18 Aug 2026 | 5:46 PM

हैदराबाद, 18 अगस्त (वार्ता) तेलंगाना विधान परिषद की नैतिकता समिति ने अपनी पहली बैठक में जन प्रतिनिधियों के आचरण में पारदर्शिता, जवाबदेही, निष्पक्षता, समानता और नैतिक मूल्यों को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया है।.

see more..

उच्च न्यायालय ने हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स की मान्यता पर नहीं दिया स्पष्ट आदेश

18 Aug 2026 | 5:40 PM

नैनीताल, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स एसोसिएशन की मान्यता और सुविधाओं से जुड़े मामले में कोई स्पष्ट आदेश जारी करने से इंकार कर दिया है , साथ ही याचिका को निस्तारित कर दिया है।.

see more..

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के खिलाफ जनहित याचिका खारिज की

18 Aug 2026 | 5:35 PM

कोलकाता, 18 अगस्त (वार्ता)। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल भर की मस्जिदों से लाउडस्पीकर और माइक हटाने के फैसले को चुनौती देने वाली जनहित याचिका मंगलवार को खारिज कर दी।.

see more..