Tuesday, Aug 18 2026 | Time 19:58 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


मुख्यमंत्री के गृह जिले में बेरोजगारी के कारण जुआंग आदिवासियों को पलायन के लिए मजबूर होना पड़ा: बीजद

भुवनेश्वर, 10 जुलाई (वार्ता) ओडिशा के प्रमुख विपक्षी दल बीजू जनता दल (बीजद) ने राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा )सरकार पर आरोप लगाया है कि "डबल इंजन सरकार" के तहत विकास के दावों के बावजूद, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के गृह जिले केओंझर में आदिम जुआंग आदिवासी समुदाय के लोग स्थानीय स्तर पर रोजगार न मिलने से आजीविका की तलाश में पलायन कर रहे हैं।
यह आरोप केओंझर जिले के तेलकोइ, बंसपाल और हरिचंदनपुर ब्लॉकों के 15 जुआंग आदिवासी श्रमिकों की मौत के कारणों की पड़ताल के बाद लगाया गया है। ये लोग काम की तलाश में तमिलनाडु गए थे और वहां एक समुद्री खाद्य प्रसंस्करण इकाई में अमोनिया गैस रिसाव के कारण उनकी जान चली गई।
बीजद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री संजय दास बर्मा के नेतृत्व में पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने केओंझर के प्रभावित गांवों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और पीड़ितों के घर जाकर उनके परिवारों से बातचीत की। उन्हें पता लगा कि इन श्रमिकों को स्थानीय रोजगार नहीं मिला तो वे ओडिशा से तमिलनाडु में एक झींगा प्रसंस्करण कंपनी में काम करने चले गए। इस कंपनी में हुए अमोनिया गैस रिसाव के बाद उनकी मृत्यु हो गई।
इस घटना को ओडिशा के लिए "दुखद और शर्मनाक" बताते हुए श्री बर्मा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के गृह जिले के प्रवासी श्रमिकों से जुड़ी बार-बार होने वाली घटनाओं ने राज्य सरकार की विफलता को उजागर कर दिया है।
उन्होंने केओंझर की एक पिछली घटना का हवाला देते हुए बताया कि कुछ दिनों पहले एक व्यक्ति मृत बहन के अवशेष बैंक लेकर पहुंचा था। उन्होंने कहा कि हालिया त्रासदी ने एक बार फिर सरकार के कामकाज पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इतनी बड़ी त्रासदी के बावजूद किसी भी मंत्री ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात नहीं की। हालांकि कई रोजगार योजनाएं लागू हैं, फिर भी इस आदिम आदिवासी समुदाय के सदस्यों को काम की तलाश में राज्य से बाहर पलायन करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि मृतकों की कुछ बेटियों को भी उनके परिवारों की जानकारी के बिना रोजगार के लिए राज्य से बाहर भेजा गया था और उन्होंने जिला श्रम प्रशासन पर इस मुद्दे को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि पिछले 2 वर्षों में विकास गतिविधियां व्यावहारिक रूप से ठप हो गई हैं, जिससे लोग पलायन करने और कुछ मामलों में अपनी जान गंवाने के लिए मजबूर हो रहे हैं।
बीजद विधायक बद्री नारायण पात्रा ने इस घटना को न केवल ओडिशा बल्कि पूरे देश के लिए चिंता का विषय बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि आदिवासी कल्याण पर सरकार के दावों के बावजूद, आदिम आदिवासी समुदाय अपर्याप्त स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा, रोजगार के अवसरों, आजीविका सहायता और सामाजिक सुरक्षा के कारण लगातार पीड़ित हैं। अगर ओडिशा के भीतर पर्याप्त रोजगार उपलब्ध होता, तो आदिवासी श्रमिकों को पलायन के लिए मजबूर नहीं होना पड़ता।
पीड़ितों के लिए न्याय की मांग करते हुए बीजद ने प्रभावित परिवारों के लिए पर्याप्त मुआवजे, सुरक्षा और पुनर्वास की मांग की।
शोभित, मधुकांत
वार्ता
More News

पीपलकोटी सुरंग हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर दस हुई

18 Aug 2026 | 7:22 PM

देहरादून/चमोली, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड में चमोली जिले अन्तर्गत हाट-सियासैण, मायापुर (पीपलकोटी) में टिहरी हाइड्रा डवलपमेंट कॉर्पोरेशन (टीएचडीसी) की निर्माणाधीन विष्णुगाद जल विद्युत परियोजना के सुरंग हादसे में मरने वालों की संख्या मंगलवार को बढ़कर दस हो गयी है। .

see more..

मणिपुर में केसीपी-तैबांगनबा गुट के 46 सदस्यों ने हथियार डाले

18 Aug 2026 | 7:02 PM

इंफाल, 18 अगस्त (वार्ता) मणिपुर में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन कांगलेइपाक कम्युनिस्ट पार्टी (केसीपी-तैबांगनबा) के चार महिला कैडरों सहित 46 सदस्यों ने मंगलवार को इंफाल के प्रथम मणिपुर राइफल्स परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री खेमचंद सिंह के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिये। .

see more..

सिक्किम में भूस्खलन से जनजीवन प्रभावित, निवासियों ने शरण मांगी

18 Aug 2026 | 6:45 PM

गंगटोक, 18 अगस्त (वार्ता) सिक्किम में रिम्बी के निवासी मंगलवार सुबह सिंगलीतम गांव से एक बड़े भूस्खलन की वजह से भारी कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं और कीचड़ धंसने की इस घटना ने निवासियों को चिंतित कर दिया है।.

see more..

रामनगर में कार से 27.12 किलो गांजा बरामद, एक गिरफ्तार

18 Aug 2026 | 6:29 PM

रामनगर, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड के रामनगर में ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने मंगलवार को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 27.12 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे का अनुमानित मूल्य लगभग सात लाख रुपये आंका गया है।.

see more..

तेलंगाना विधान परिषद की नैतिकता समिति पारदर्शिता और जवाबदेही पर ध्यान देगी

18 Aug 2026 | 5:46 PM

हैदराबाद, 18 अगस्त (वार्ता) तेलंगाना विधान परिषद की नैतिकता समिति ने अपनी पहली बैठक में जन प्रतिनिधियों के आचरण में पारदर्शिता, जवाबदेही, निष्पक्षता, समानता और नैतिक मूल्यों को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया है।.

see more..