Tuesday, Aug 18 2026 | Time 20:42 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


सितंबर में दिल्ली में होगा वैश्विक शुष्क भूमि सम्मेलन, कई देशों के आयेंगे किसान संगठन

हैदराबाद, 10 जुलाई (वार्ता) शुष्क भूमि पर होने वाली खेती के स्वरूप को बदलने के लिए वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आगामी 10 से 12 सितंबर तक नयी दिल्ली में शुष्क भूमि कांग्रेस 2026 का आयोजन किया जायेगा।
गौरतलब है कि शुष्क भूमि दुनिया की भूमि सतह का लगभग 47 प्रतिशत हिस्सा है और 2 अरब 30 करोड़ से अधिक लोगों का भरण-पोषण करती है। यह क्षेत्र बार-बार पड़ने वाले सूखे, जलवायु परिवर्तनशीलता, मिट्टी के क्षरण, कम उत्पादकता और कमजोर आजीविका जैसी चुनौतियों का सामना कर रहा है, जिसके लिए बड़े पैमाने पर अंतर्राष्ट्रीय सहयोग की आवश्यकता है।
इस कांग्रेस का उद्देश्य शुष्क भूमि कृषि के लिए बड़े पैमाने पर अपनाई जा सकने वाली नई खोजों और तकनीकों का प्रदर्शन करना, दक्षिण-दक्षिण तकनीकी सहयोग को मजबूत करना, साझेदारी और निवेश को बढ़ावा देना, शुष्क भूमि परिवर्तन के लिए एक वैश्विक दक्षिण कार्य रूपरेखा विकसित करना, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण तथा नवाचार शासन को बढ़ाना और कृषि विकास में महिलाओं एवं युवाओं को शामिल करने वाले दृष्टिकोण को बढ़ावा देना है।
अर्ध-शुष्क उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों के लिए अंतर्राष्ट्रीय फसल अनुसंधान संस्थान (इक्रीसैट) और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) दक्षिण-दक्षिण सहयोग के माध्यम से संयुक्त रूप से इस सम्मेलन का आयोजन करेंगे।
यहां स्थित इक्रीसैट संस्थान के अनुसार, इस 3 दिवसीय सम्मेलन में एशिया, अफ्रीका, लाटिन अमेरिका और प्रशांत क्षेत्रों के देशों के नीति निर्माता, वैज्ञानिक, विकास भागीदार, वित्तीय संस्थान, निजी क्षेत्र के प्रतिनिधि और किसान संगठन शामिल होंगे। यह आयोजन 12 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र के दक्षिण-दक्षिण सहयोग दिवस के अवसर पर हो रहा है।
संस्थान के अनुसार, यह सम्मेलन विकासशील देशों में प्रमाणित कृषि नवाचारों को साझा करने के लिए एक मंच के रूप में कृषि में दक्षिण-दक्षिण सहयोग के लिए इक्रीसैट उत्कृष्टता केंद्र का भी उपयोग करेगा।
सम्मेलन में विचार-विमर्श के लिए छह क्षेत्रों की पहचान की गई है, जिनमें जलवायु-अनुकूल फसल प्रजनन, सतत शुष्क भूमि कृषि प्रणाली, जलवायु-अनुकूल परिदृश्य, बीज प्रणाली, पोषण और बाजार, तथा महिला एवं युवा-केंद्रित कृषि परिवर्तन शामिल हैं।
यह आयोजन आईसीएआर और इक्रीसैट के बीच सहयोग के 50 वर्ष पूरे होने का भी जश्न मनाएगा, जिसके तहत जलवायु-अनुकूल फसल विकास, बीज प्रणाली और छोटे किसानों के लिए उत्पादकता बढ़ाने की उपलब्धियों को दर्शाया जाएगा, साथ ही भारत के विकसित भारत 2047 के दृष्टिकोण के अनुरूप विज्ञान-संचालित रोडमैप तैयार किया जाएगा।
इक्रीसैट के महानिदेशक डॉ. हिमांशु पाठक और आईसीएआर के महानिदेशक एवं कृषि अनुसंधान और शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. एम एल जाट इस सम्मेलन के संरक्षक होंगे, जबकि इक्रीसैट के उप महानिदेशक (अनुसंधान और नवाचार) डॉ. स्टैनफोर्ड ब्लेड और आईसीएआर के उप महानिदेशक (फसल विज्ञान) डॉ. देवेंद्र कुमार यादव इस कार्यक्रम के सह-अध्यक्ष होंगे।
शोभित, मधुकांत
वार्ता
More News

दो अक्टूबर को बुक्सा टाइगर रिजर्व में आएगा बाघ

18 Aug 2026 | 8:18 PM

कोलकाता, 18 अगस्त (वार्ता) पश्चिम बंगाल सरकार बुक्सा टाइगर रिजर्व में बाघों की आबादी को बढ़ाने के उद्देश्य से दो अक्टूबर को एक बाघिन को छोड़ने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि राज्य सरकार कोलकाता में अलीपुर चिड़ियाघर के पास एक नया मछलीघर बनाने की योजना भी बना रही है।.

see more..

न्यायालय ने वन विभाग में दैनिक कर्मियों के नियमितीकरण मामले में सरकार से स्थिति स्पष्ट करने को कहा

18 Aug 2026 | 8:16 PM

नैनीताल, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने वन विभाग में वर्षों से दैनिक वेतन और अनुबंध के आधार पर कार्यरत कर्मचारियों के नियमितीकरण से जुड़े मामले में मंगलवार को राज्य सरकार से ताजा स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। .

see more..

वर्ष 2027 में जीत की हैट्रिक के संकल्प के साथ भाजपा सांसद और विधायकों की बैठक संपन्न

18 Aug 2026 | 8:12 PM

देहरादून 18 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गढ़वाल संभाग की विकास और जनकल्याण के कामों को आगे बढ़ाते हुए 2027 में जीत की हैट्रिक के संकल्प के साथ मंगलवार को सांसद और विधायकों की बैठक संपन्न हुई। .

see more..

बंगाल : मालदा ने अलग अंदाज में मनाया अपना 'स्वतंत्रता दिवस'

18 Aug 2026 | 8:08 PM

सिलीगुड़ी, 18 अगस्त (वार्ता) जहां पूरा भारत 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाता है, वहीं मालदा 18 अगस्त को अपना एक विशेष दिन मनाता है क्योंकि उसी दिन 1947 में यह जिला औपचारिक रूप से भारत का हिस्सा बना था।.

see more..

लापता हवलदार पंकज की तलाश में अभियान जारी

18 Aug 2026 | 8:04 PM

देहरादून/चमोली, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड के चमोली जनपद अन्तर्गत चीन के सीमावर्ती नीति घाटी में बीते दस अगस्त को ज्योतिर्मठ तहसील क्षेत्र के ग्राम लोंग सेगड़ी के समीप तमक नाले में अतिवृष्टि के कारण आए तेज पानी एवं मलबे की चपेट में आए हवलदार पंकज की तलाश में जिला प्रशासन के निर्देशन में युद्धस्तर पर बचाव एवं खोज अभियान मंगलवार को आठवें दिन भी जारी रहा। .

see more..