Tuesday, Aug 18 2026 | Time 19:12 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


पर्वतीय इलाकों में स्मैक पहुंचाने वाले दो तस्कर गिरफ्तार, तीन लाख की स्मैक बरामद

टिहरी, 10 जुलाई (वार्ता) उत्तराखंड में टिहरी गढवाल पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में चलाए जा रहे 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से 8.95 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब तीन लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस का दावा है कि आरोपी पर्वतीय क्षेत्रों में युवाओं को नशे की लत लगाने के उद्देश्य से स्मैक की आपूर्ति कर रहे थे।
पुलिस के अनुसार, टिहरी गढवाल जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर के पर्यवेक्षण में कोतवाली कीर्तिनगर पुलिस मलेथा बैरियर क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच कर रही थी। इसी दौरान दो संदिग्ध युवकों को रोककर तलाशी ली गई, जिनके कब्जे से कुल 8.95 ग्राम स्मैक बरामद हुई। दोनों आरोपी बरामद मादक पदार्थ के संबंध में कोई वैध दस्तावेज या संतोषजनक जवाब नहीं दे सके, जिसके बाद उन्हें मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकित डोभाल (30) निवासी कीर्तिनगर और रुद्र राणा (23) निवासी रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है। अंकित के पास से 5.17 ग्राम तथा रुद्र के पास से 3.78 ग्राम स्मैक बरामद की गई।
प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि दोनों आरोपी पर्वतीय क्षेत्रों में स्मैक की सप्लाई कर युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस अब इनके पूरे नेटवर्क, सप्लाई चेन और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।
सं उप्रेती
वार्ता
More News

सिक्किम में भूस्खलन से जनजीवन प्रभावित, निवासियों ने शरण मांगी

18 Aug 2026 | 6:45 PM

गंगटोक, 18 अगस्त (वार्ता) सिक्किम में रिम्बी के निवासी मंगलवार सुबह सिंगलीतम गांव से एक बड़े भूस्खलन की वजह से भारी कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं और कीचड़ धंसने की इस घटना ने निवासियों को चिंतित कर दिया है।.

see more..

रामनगर में कार से 27.12 किलो गांजा बरामद, एक गिरफ्तार

18 Aug 2026 | 6:29 PM

रामनगर, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड के रामनगर में ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने मंगलवार को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 27.12 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे का अनुमानित मूल्य लगभग सात लाख रुपये आंका गया है।.

see more..

तेलंगाना विधान परिषद की नैतिकता समिति पारदर्शिता और जवाबदेही पर ध्यान देगी

18 Aug 2026 | 5:46 PM

हैदराबाद, 18 अगस्त (वार्ता) तेलंगाना विधान परिषद की नैतिकता समिति ने अपनी पहली बैठक में जन प्रतिनिधियों के आचरण में पारदर्शिता, जवाबदेही, निष्पक्षता, समानता और नैतिक मूल्यों को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया है।.

see more..

उच्च न्यायालय ने हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स की मान्यता पर नहीं दिया स्पष्ट आदेश

18 Aug 2026 | 5:40 PM

नैनीताल, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स एसोसिएशन की मान्यता और सुविधाओं से जुड़े मामले में कोई स्पष्ट आदेश जारी करने से इंकार कर दिया है , साथ ही याचिका को निस्तारित कर दिया है।.

see more..

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के खिलाफ जनहित याचिका खारिज की

18 Aug 2026 | 5:35 PM

कोलकाता, 18 अगस्त (वार्ता)। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल भर की मस्जिदों से लाउडस्पीकर और माइक हटाने के फैसले को चुनौती देने वाली जनहित याचिका मंगलवार को खारिज कर दी।.

see more..