Tuesday, Aug 18 2026 | Time 20:12 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


शोभा करंदलाजे ने कर्नाटक के पीआरसी मामले में शाह से की दखल देने की अपील

बेंगलुरु, 10 जुलाई (वार्ता) केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने कर्नाटक सरकार के प्रस्तावित 'स्थायी निवास प्रमाण पत्र' (पीआरसी ) को लेकर विरोध दर्ज कराया है और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से तुरंत दखल देने की अपील की है।
श्रीमती करंदलाजे ने आरोप लगाया है कि यह असंवैधानिक है, 'एकल नागरिकता' के सिद्धांत का उल्लंघन करता है और इससे राष्ट्रीय सुरक्षा पर गंभीर असर पड़ सकता है।
श्रीमती करंदलाजे ने कर्नाटक ने आठ जुलाई को भेजे गए एक विस्तृत पत्र में पीआरसी 2026 के मामले में गृह मंत्रालय से दखल देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के पास स्थायी निवासियों की एक अलग श्रेणी बनाने का कोई संवैधानिक या कानूनी अधिकार नहीं है। उन्होंने लिखा, "भारतयी संविधान देश भर के सभी नागरिकों के लिए एक ही नागरिकता की व्यवस्था करता है। कर्नाटक सरकार द्वारा 'स्थायी निवास प्रमाण पत्र' शुरू करना इस संवैधानिक ढांचे के खिलाफ है।"
केंद्रीय मंत्री के अनुसार, यह अधिसूचना बिना किसी संवैधानिक मंजूरी के एक अलग कानूनी श्रेणी बनाता है और निवासियों की एक श्रेणी को मनमाने ढंग से विशेष दर्जा देकर अनुच्छेद 14 का उल्लंघन करता है।
उन्होंने कहा, "राज्य सरकार असल में एक ऐसी अलग कानूनी व्यवस्था बना रही है जिसे संविधान से कोई मंजूरी नहीं मिली है।" उन्होंने कहा कि इस वर्गीकरण का किसी वैध संवैधानिक उद्देश्य से कोई तार्किक संबंध नहीं है। श्रीमती करंदलाजे ने इस मुद्दे को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए दूरगामी परिणामों वाला मामला भी बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिसूचना में बताई गई पात्रता शर्तें मुख्य रूप से निवास के प्रमाण और स्थानीय राजस्व अधिकारियों द्वारा सत्यापन पर आधारित हैं, जबकि इसमें सक्षम केंद्रीय एजेंसियों द्वारा भारतीय नागरिकता के सत्यापन की कोई आवश्यकता नहीं है।
उन्होंने कहा कि नागरिकता की जांच की कोई मज़बूत प्रणाली नहीं होने से कर्नाटक में गैर-कानूनी तरीके से रह रहे विदेशी नागरिक या अवैध प्रवासी, नकली कागज़ात या स्थानीय सत्यापन के ज़रिए 'स्थायी निवास प्रमाण-पत्र' हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा, "एक बार ऐसा प्रमाण-पत्र जारी हो जाने पर, इसका इस्तेमाल राज्य की विभिन्न सुविधाओं, सरकारी कागज़ात, शेक्षणिक संस्थानों में दाखिले, नौकरी के मौकों और अन्य लाभों को पाने के लिए किया जा सकता है, जिससे उनका गैर-कानूनी निवास वैध हो जाएगा।"
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राज्य-स्तर का कोई भी ऐसा दस्तावेज़ जो सरकारी सुविधाओं का लाभ दिला सकता है, उसमें यह सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा उपाय होने चाहिए कि केवल भारतीय नागरिक ही इसके लिए पात्र हों। इस अधिसूचना को 'गंभीर संवैधानिक, कानूनी और राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताएं' पैदा करने वाला बताते हुए श्रीमती करंदलाजे ने गृह मंत्रालय से आग्रह किया कि वह जांच करे कि क्या राज्य सरकार ने अपनी संवैधानिक शक्तियों का उल्लंघन किया है और सीआरसी ढांचे को उसके मौजूदा रूप में लागू होने से रोकने के लिए उचित कदम उठाए।
यह पत्र कांग्रेस सरकार की निवास नीति के खिलाफ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अभियान को एक नए स्तर पर ले जाता है, जिससे यह मुद्दा राज्य-स्तर के राजनीतिक विवाद से हटकर संवैधानिक और सुरक्षा के आधार पर केंद्र की जांच के दायरे में आ गया है।
श्रीमती करंदलाजे के केंद्रीय गृह मंत्रालय से औपचारिक रूप से संपर्क करने के बाद अब यह विवाद एक व्यापक संवैधानिक और राजनीतिक रूप लेने जा रहा है, जिससे केंद्र सरकार भी सरकारी सेवाओं और कल्याणकारी योजनाओं के लिए पात्रता तय करने में राज्यों की शक्तियों के दायरे पर होने वाली बहस में शामिल हो सकती है।
संतोष, मधुकांत
वार्ता
More News

मद्रास हाईकोर्ट ने ह्विप उल्लंघन कर मतदान करने वाले 21 विधायकों की माफी के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर उठाया सवाल

18 Aug 2026 | 7:45 PM

चेन्नई, 18 अगस्त (वार्ता) मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को सवाल उठाया कि तमिलनाडु विधानसभा में 13 मई को हुए विश्वास मत के दौरान पार्टी का ह्विप तोड़कर तमिझगा वेट्री कषगम (टीवीके) सरकार के पक्ष में वोट देने वाले अन्नाद्रमुक के 21 विधायकों को जब पार्टी ने ही माफ कर दिया, तो उनके खिलाफ अयोग्यता की कार्यवाही खत्म करने में क्या गलत था?.

see more..

पीपलकोटी सुरंग हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर दस हुई

18 Aug 2026 | 7:22 PM

देहरादून/चमोली, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड में चमोली जिले अन्तर्गत हाट-सियासैण, मायापुर (पीपलकोटी) में टिहरी हाइड्रा डवलपमेंट कॉर्पोरेशन (टीएचडीसी) की निर्माणाधीन विष्णुगाद जल विद्युत परियोजना के सुरंग हादसे में मरने वालों की संख्या मंगलवार को बढ़कर दस हो गयी है। .

see more..

मणिपुर में केसीपी-तैबांगनबा गुट के 46 सदस्यों ने हथियार डाले

18 Aug 2026 | 7:02 PM

इंफाल, 18 अगस्त (वार्ता) मणिपुर में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन कांगलेइपाक कम्युनिस्ट पार्टी (केसीपी-तैबांगनबा) के चार महिला कैडरों सहित 46 सदस्यों ने मंगलवार को इंफाल के प्रथम मणिपुर राइफल्स परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री खेमचंद सिंह के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिये। .

see more..

सिक्किम में भूस्खलन से जनजीवन प्रभावित, निवासियों ने शरण मांगी

18 Aug 2026 | 6:45 PM

गंगटोक, 18 अगस्त (वार्ता) सिक्किम में रिम्बी के निवासी मंगलवार सुबह सिंगलीतम गांव से एक बड़े भूस्खलन की वजह से भारी कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं और कीचड़ धंसने की इस घटना ने निवासियों को चिंतित कर दिया है।.

see more..

रामनगर में कार से 27.12 किलो गांजा बरामद, एक गिरफ्तार

18 Aug 2026 | 6:29 PM

रामनगर, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड के रामनगर में ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने मंगलवार को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 27.12 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे का अनुमानित मूल्य लगभग सात लाख रुपये आंका गया है।.

see more..