Tuesday, Aug 18 2026 | Time 20:37 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


बीआरएस ने जनता का विश्वास खो दिया : चमाला किरण कुमार रेड्डी

हैदराबाद, 10 जुलाई (वार्ता) तेलंगाना में भोंगिर के सांसद चमाला किरण कुमार रेड्डी ने शुक्रवार को भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि पार्टी ने लोगों का विश्वास खो दिया है और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष के.टी. रामा राव पार्टी कार्यकर्ताओं का हौसला बनाए रखने के लिए बेबुनियाद बयान दे रहे हैं।
यहां गांधी भवन में पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस सांसद ने कहा कि श्री रामा राव "ख्वाबों की दुनिया में जी रहे हैं" और फोन टैपिंग तथा फिल्मी हस्तियों की कथित निगरानी के बारे में मनगढ़ंत दावे कर रहे हैं। श्री रामा राव के इस दावे का ज़िक्र करते हुए कि बीआरएस के सर्वे में जुबली हिल्स उपचुनाव में जीत की भविष्यवाणी की गई है। इस पर श्री चमाला ने इस दावे पर सवाल उठाया और कहा कि पार्टी कैंटोनमेंट और जुबली हिल्स दोनों विधानसभा उपचुनाव हार गई थी।
थुंगाथुर्थी में कांग्रेस के अंदर मतभेदों की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री चमाला ने इस मुद्दे को पार्टी का अंदरूनी मामला बताया और कहा कि पार्टी में कोई विवाद नहीं है। उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेस नेता मंडुला सामेलु को "भाई जैसा" बताया और कहा कि उन्होंने केवल यह सुझाव दिया था कि मंडल कांग्रेस समिति के अध्यक्षों की नियुक्ति से पहले सभी संबंधित लोगों से सलाह-मशविरा किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को आपसी सहमति से सुलझाया जाना चाहिए। सांसद ने कहा कि पार्टी की जीत में योगदान देने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान मिलना चाहिए। श्री चमाला ने कहा कि उन्होंने सामेलु को नियुक्तियों को अंतिम रूप देने से पहले सभी संबंधित नेताओं के साथ चर्चा करने की सलाह दी थी और स्पष्ट किया कि थुंगाथुर्थी में पार्टी के मामलों पर हावी होने का उनका कोई इरादा नहीं है।
उन्होंने कहा कि उन्होंने सामेलु को नियुक्तियों को अंतिम रूप देने से पहले सभी संबंधित नेताओं से चर्चा करने की सलाह दी थी। साथ ही स्पष्ट किया कि थुंगथुर्थी में पार्टी के मामलों पर अपना वर्चस्व स्थापित करने का उनका कोई इरादा नहीं है।
सैनी उप्रेती
वार्ता
More News

दो अक्टूबर को बुक्सा टाइगर रिजर्व में आएगा बाघ

18 Aug 2026 | 8:18 PM

कोलकाता, 18 अगस्त (वार्ता) पश्चिम बंगाल सरकार बुक्सा टाइगर रिजर्व में बाघों की आबादी को बढ़ाने के उद्देश्य से दो अक्टूबर को एक बाघिन को छोड़ने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि राज्य सरकार कोलकाता में अलीपुर चिड़ियाघर के पास एक नया मछलीघर बनाने की योजना भी बना रही है।.

see more..

न्यायालय ने वन विभाग में दैनिक कर्मियों के नियमितीकरण मामले में सरकार से स्थिति स्पष्ट करने को कहा

18 Aug 2026 | 8:16 PM

नैनीताल, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने वन विभाग में वर्षों से दैनिक वेतन और अनुबंध के आधार पर कार्यरत कर्मचारियों के नियमितीकरण से जुड़े मामले में मंगलवार को राज्य सरकार से ताजा स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। .

see more..

वर्ष 2027 में जीत की हैट्रिक के संकल्प के साथ भाजपा सांसद और विधायकों की बैठक संपन्न

18 Aug 2026 | 8:12 PM

देहरादून 18 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गढ़वाल संभाग की विकास और जनकल्याण के कामों को आगे बढ़ाते हुए 2027 में जीत की हैट्रिक के संकल्प के साथ मंगलवार को सांसद और विधायकों की बैठक संपन्न हुई। .

see more..

बंगाल : मालदा ने अलग अंदाज में मनाया अपना 'स्वतंत्रता दिवस'

18 Aug 2026 | 8:08 PM

सिलीगुड़ी, 18 अगस्त (वार्ता) जहां पूरा भारत 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाता है, वहीं मालदा 18 अगस्त को अपना एक विशेष दिन मनाता है क्योंकि उसी दिन 1947 में यह जिला औपचारिक रूप से भारत का हिस्सा बना था।.

see more..

लापता हवलदार पंकज की तलाश में अभियान जारी

18 Aug 2026 | 8:04 PM

देहरादून/चमोली, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड के चमोली जनपद अन्तर्गत चीन के सीमावर्ती नीति घाटी में बीते दस अगस्त को ज्योतिर्मठ तहसील क्षेत्र के ग्राम लोंग सेगड़ी के समीप तमक नाले में अतिवृष्टि के कारण आए तेज पानी एवं मलबे की चपेट में आए हवलदार पंकज की तलाश में जिला प्रशासन के निर्देशन में युद्धस्तर पर बचाव एवं खोज अभियान मंगलवार को आठवें दिन भी जारी रहा। .

see more..