Tuesday, Aug 18 2026 | Time 13:41 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


आरएसएस ने बेलगावी में शताब्दी विस्तार का रोडमैप लॉच किया

बेलगावी, 10 जुलाई (वार्ता) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने अपने शताब्दी वर्ष के विस्तार अभियान के तहत संगठन की रणनीति बनाने और संघ के 100वें वर्ष के समारोहों की समीक्षा करने के लिए शुक्रवार को यहां अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक का शुभारंभ किया।
आरएसएस की सबसे महत्वपूर्ण वार्षिक संगठनात्मक गतिविधियों में से एक मानी जाने वाली इस उच्च-स्तरीय बैठक में सरसंघचालक मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले, सभी सह-सरकार्यवाह, अखिल भारतीय विभाग प्रमुख और उनके सहयोगी, कार्यकारी समिति के सदस्य, क्षेत्र प्रचारक, सह-क्षेत्र प्रचारक तथा सभी 46 प्रांतों के प्रांत प्रचारक और सह-प्रचारक शामिल हो रहे हैं। संघ से प्रेरित विभिन्न संगठनों के संगठन मंत्री भी इसमें भाग ले रहे हैं।
आरएसएस की ओर से जारी एक बयान में बताया गया कि बैठक का मुख्य फोकस शाखाओं के तेजी से विस्तार के माध्यम से संगठन के जमीनी नेटवर्क को मजबूत करने, स्थानीय स्तर पर कार्य योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा करने और मार्च 2026 के बाद देशभर में आयोजित प्रशिक्षण शिविरों की रिपोर्ट का आकलन करने पर होगा।
विचार-विमर्श का एक मुख्य केंद्र संघ के शताब्दी समारोहों के तहत की गयी गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा और आगामी 20 अक्टूबर को विजयदशमी तक निर्धारित शेष कार्यक्रमों के लिए कार्ययोजना को अंतिम रूप देना होगा। नेतृत्व द्वारा शताब्दी वर्ष के अंतिम चरण के दौरान जन-संपर्क बढ़ाने और संगठनात्मक उपस्थिति को मजबूत करने की रणनीतियों पर भी चर्चा किये जाने की उम्मीद है।
बैठक में पहले के संगठनात्मक कार्यक्रमों के दौरान लिए गये निर्णयों के कार्यान्वयन की समीक्षा की जायेगी और आने वाले वर्ष की प्राथमिकताओं पर विचार-विमर्श किया जायेगा। इसमें संघ के जन-संपर्क प्रयासों के हिस्से के रूप में 2026-27 के लिए श्री भागवत के देशव्यापी यात्रा कार्यक्रम को भी अंतिम रूप दिया जायेगा।
आरएसएस ने कहा कि 2025 में शुरू हुए शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम इस साल विजयदशमी तक जारी रहेंगे। यह कार्यक्रम संगठन के विस्तार, कार्यकर्ताओं के विकास और जनता से जुड़ाव पर केंद्रित देशव्यापी अभियान का समापन होगा।
पंकज अशोक
वार्ता
More News

चकमा नेताओं ने मोदी से किया बंगलादेश को बिजली आपूर्ति रोकने, चटगांव इलाका वापस लेने का आग्रह

18 Aug 2026 | 1:20 PM

अगरतला, 18 अगस्त (वार्ता) पूर्वोत्तर राज्यों के चकमा समुदाय के नेताओं ने केंद्र सरकार से बंगलादेश को की जाने वाली बिजली और ईंधन की आपूर्ति तत्काल प्रभाव से रोकने और बंगलादेश के चटगांव के पहाड़ी क्षेत्र को वापस लेने का आग्रह किया है। .

see more..
भारी बारिश के बीच नदी में छह छात्रों और गिरे वाहन में फंसे दो लोगों को एसडीआरएफ ने बचाया

भारी बारिश के बीच नदी में छह छात्रों और गिरे वाहन में फंसे दो लोगों को एसडीआरएफ ने बचाया

18 Aug 2026 | 12:28 PM

देहरादून 18 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश, अतिवृष्टि और भूस्खलन की घटनाओं के बावजूद लोग अनावश्यक रूप से नदी और नालों को पार करने में अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। ऐसे ही दो अलग अलग मामलों में देवदूत कहे जाने वाली राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीमों ने एक निजी विश्वविद्यालय के छह छात्रों और एक वाहन में बैठे दो अन्य व्यक्तियों को नदी के तेज बहाव में बहते हुए कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बचाया है। देहरादून 18 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश, अतिवृष्टि और भूस्खलन की घटनाओं के बावजूद लोग अनावश्यक रूप से नदी और नालों को पार करने में अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। ऐसे ही दो अलग अलग मामलों में देवदूत कहे जाने वाली राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीमों ने एक निजी विश्वविद्यालय के छह छात्रों और एक वाहन में बैठे दो अन्य व्यक्तियों को नदी के तेज बहाव में बहते हुए कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बचाया है।

see more..

टिपरा मोथा ने टिपरासा समझौते के क्रियान्वयन को लेकर भाजपा पर बढ़ाया दबाव

18 Aug 2026 | 12:14 PM

अगरतला, 18 अगस्त (वार्ता) त्रिपुरा में सत्तारूढ़ गठबंधन की सहयोगी टिपरा मोथा ने केंद्र सरकार के साथ हुए टिपरासा समझौते को लागू करने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर दबाव बढ़ा दिया है। यह समझौता पिछले लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार के साथ हुआ था।.

see more..

हनूर गोलीबारी मामला : विपक्ष ने की न्यायिक जांच की मांग, सरकार ने कहा- वनकर्मियों ने आत्मरक्षा में चलायी थी गोली

18 Aug 2026 | 12:58 AM

बेंगलुरु, 17 अगस्त (वार्ता) कर्नाटक के हनूर (कावेरी वन्यजीव प्रभाग) के जंगल में हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत का मामला सोमवार को राज्य विधानमंडल के दोनों सदनों (विधान परिषद और विधानसभा) में गूंजा। .

see more..

बंगाल होटल अग्निकांड में मेघालय के पांच श्रद्धालुओं की मौत पर संगमा ने जताया दुख, मृतक परिवारों को दो लाख रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

18 Aug 2026 | 12:28 AM

शिलांग, 17 अगस्त (वार्ता)। मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के एक होटल में लगी भीषण आग में मेघालय के पांच हिंदू तीर्थयात्रियों की दर्दनाक मौत पर गहरा शोक और दुख व्यक्त किया और इस कठिन घड़ी में राज्य सरकार की ओर से मेघालय के पांचों मृतकों के निकटतम परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।.

see more..