Tuesday, Aug 18 2026 | Time 05:10 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


बांग्लादेश के उच्चायुक्त ने त्रिपुरा सीमांत हाट का दौरा किया

अगरतला, 12 जुलाई (वार्ता) भारत में बांग्लादेश के उच्चायुक्त मोहम्मद रियाज हमीदुल्लाह ने त्रिपुरा के कमलासागर-कसबा इलाके का दौरा करते हुए सीमा-पार व्यापार अवसंरचना और लंबे समय से बंद हाट का जायजा लिया।
उच्चायुक्त ने एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ हाट और इसके दोबारा खुलने की संभावनाओं से जुड़े मुद्दों पर भारतीय और बांग्लादेशी अधिकारियों के साथ बातचीत की।
प्रतिनिधिमंडल में गुवाहाटी में बांग्लादेश के सहायक उच्चायुक्त जकीरुल हसन फहाद और अगरतला में हसन अल बशर अबुल अली के साथ-साथ दोनों देशों के वरिष्ठ प्रतिनिधि शामिल थे। उच्चायुक्त के दौरे की शुरुआत कमलासागर के कोमिला व्यू लॉज में एक बैठक के साथ हुई, जिसके बाद कमलासागर-कसबा सीमा हाट का उन्होंने निरीक्षण किया गया। श्री हमीदुल्लाह ने वहां हाट को देखते हुए स्थानीय लोगों से बातचीत की ताकि बाजार के बंद होने के कारणों, लाइसेंस प्राप्त व्यापारियों की संख्या और हाट के जरिए पहले बेचे-खरीदे जाने वाले सामानों की जानकारी मिल सके।

अधिकारियों ने इस दौरे से मिली जानकारी को भारत और बांग्लादेश के विदेश मंत्रालयों के साथ साझा करने की भी बात कही क्योंकि दोनों पक्ष लंबे समय से बंद पड़े सीमा-पार हाट को फिर से शुरू करने पर बातचीत कर रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल ने बाद में ऐतिहासिक कमलासागर झील का दौरा किया, जहां उन्होंने कोमिला व्यू लॉज लौटने से पहले इलाके के ऐतिहासिक और रणनीतिक महत्व के साथ-साथ अन्य स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की।
उच्चायुक्त ने दौरे के समापन पर अधिकारियों और स्थानीय लोगों को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और भविष्य में इस क्षेत्र में फिर से आने की उम्मीद जताई। गौरतलब है कि श्री हमीदुल्लाह इस सप्ताह की शुरुआत में 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' में बतौर विशेष अतिथि शामिल होने के लिए त्रिपुरा आए थे। यह कॉन्क्लेव भारत-बांग्लादेश व्यापार संबंधों को बढ़ाने और आर्थिक सहयोग के नए रास्ते तलाशने, खासकर सीमा वाले इलाकों पर केंद्रित था।
पंकज जितेन्द्र
वार्ता
More News

बंगाल होटल अग्निकांड में मेघालय के पांच श्रद्धालुओं की मौत पर संगमा ने जताया दुख, मृतक परिवारों को दो लाख रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

18 Aug 2026 | 12:28 AM

शिलांग, 17 अगस्त (वार्ता)। मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के एक होटल में लगी भीषण आग में मेघालय के पांच हिंदू तीर्थयात्रियों की दर्दनाक मौत पर गहरा शोक और दुख व्यक्त किया और इस कठिन घड़ी में राज्य सरकार की ओर से मेघालय के पांचों मृतकों के निकटतम परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।.

see more..

आंध्र प्रदेश के आठ मछुआरे नाव के साथ लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू

17 Aug 2026 | 11:35 PM

विजयवाड़ा, 17 अगस्त (वार्ता) आंध्र प्रदेश में मशीनीकृत नाव से समुद्र में मछली पकड़ने गए आठ मछुआरे लापता हो गए हैं और उनकी तलाश के लिए बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया गया है।.

see more..

ओडिशा : पत्नी की हत्या के दोषी को उम्रकैद

17 Aug 2026 | 11:33 PM

भुवनेश्वर, 17 अगस्त (वार्ता) ओडिशा के गजपति जिले की एक अदालत ने सोमवार को 62 वर्षीय एक व्यक्ति को चार वर्ष पहले अपनी बीमार बेटी को लेकर हुए झगड़े के दौरान पत्नी की हत्या करने के जुर्म में उम्रकैद की सजा सुनायी।.

see more..

बंगाल में 'राक्षस राज', नेताओं पर अंडे फेंक रही भाजपा-आरएसएस : कीर्ति आजाद

17 Aug 2026 | 11:29 PM

दुर्गापुर, 17 अगस्त (वार्ता) पश्चिम बंगाल के वर्धमान-दुर्गापुर से तृणमूल कांग्रेस सांसद कीर्ति आजाद ने नेताओं पर अंडे फेंके जाने की घटनाओं पर गुस्सा जाहिर करते हुए आत्मरक्षा के अधिकार का हवाला देते हुए कहा है कि उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए लाइसेंसी पिस्तौल के लिए आवेदन देने का फैसला लिया है। .

see more..

विजय ने कृषि ऋण माफी की सीमा 50,000 रुपये से बढ़ाकर 75,000 रुपये तक की

17 Aug 2026 | 10:42 PM

चेन्नई, 17 अगस्त (वार्ता) डेल्टा जिलों में कुरुवई फसल की खेती के लिए मेट्टूर बांध से सिंचाई का पानी न छोड़े जाने के कारण पहले से ही सूखे का सामना कर रहे किसानों को राहत देते हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने सोमवार को सरकार में अपने 100 दिन पूरे होने के अवसर पर 75,000 रुपये तक के कृषि ऋण की पूर्ण माफी की घोषणा की।.

see more..