Tuesday, Aug 18 2026 | Time 14:47 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


ऑपरेशन प्रहार के तहत बहादराबाद पुलिस ने नशीले इंजेक्शन के साथ किया तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार, 12 जुलाई (वार्ता) उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय के "ऑपरेशन प्रहार-2026" अभियान के तहत पुलिस ने रविवार को नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए बहादराबाद क्षेत्र से एक तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से आठ प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बहादराबाद के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कोर कॉलेज के पास स्थित खंडहर के समीप एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस ने तलाशी ली तो उसके कब्जे से लीजेसिक (ब्यूप्रेनॉर्फिन) के आठ नशीले इंजेक्शन बरामद हुए, जिसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजकुमार सिंह पुत्र ठकुरी सिंह बताया। वह मूल निवासी ग्राम बरोली, थाना बागचिनी, जिला मुरैना (मध्य प्रदेश) तथा वर्तमान निवासी औरंगाबाद, थाना सिडकुल, हरिद्वार में रहता है। उसने पुलिस को बताया कि आर्थिक तंगी के चलते वह नशीले इंजेक्शनों की खरीद-फरोख्त करने लगा। दिन में मजदूरी और शाम को रावली महदूद क्षेत्र में चाउमीन का ठेला लगाकर जीविकोपार्जन करता है। उसने यह भी बताया कि बरामद इंजेक्शन उसने रावली महदूद निवासी एक व्यक्ति से खरीदे थे।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध कोतवाली बहादराबाद में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही नशीले इंजेक्शनों की आपूर्ति करने वाले नेटवर्क की भी जांच शुरू कर दी गई है।
हरिद्वार पुलिस ने कहा कि "ऑपरेशन प्रहार-2026" के तहत जिलेभर में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
सं उप्रेती
वार्ता
More News

लगातार बारिश के कारण ऊपर से गिरे मलवे में ढहा घर, बच्चे का शव मिला, दो की तलाश जारी

18 Aug 2026 | 2:28 PM

देहरादून 18 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिला में लगातार हो रही बारिश के बीच पहाड़ से गिरे मलवे की चपेट में आने से एक मकान नेस्तनाबूद हो गया। समाचार लिखने तक एक बच्चे का शव बरामद हुआ है, जबकि उसके पिता और दादी को खोजने के लिए राहत दल जुटे हैं। .

see more..

तमिलनाडु में विभिन्न दलों के नेताओं ने तीन तमिलों की हत्या की उच्च-स्तरीय जांच की मांग की

18 Aug 2026 | 2:27 PM

चेन्नई, 18 अगस्त (वार्ता) तमिलनाडु विधानसभा में विभिन्न दलों के नेताओं ने मंगलवार को हिरण के शिकार के कथित आरोपों में कर्नाटक वन विभाग द्वारा तीन तमिलों की हत्या का मुद्दा उठाया और इसकी उच्च-स्तरीय जांच की मांग की, जबकि कांग्रेस ने इन हत्याओं की केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जांच का समर्थन किया।.

see more..

पर्यावरण और मछुआरों को नुकसान पहुंचाने वाली परियोजनाओं को अनुमति नहीं देगी विजय सरकार

18 Aug 2026 | 2:07 PM

चेन्नई, 18 अगस्त (वार्ता)। तमिलनाडु के पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. वी. के. राजीव ने मंगलवार को विधानसभा में स्पष्ट किया कि राज्य सरकार मछुआरों के हितों या पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाली किसी भी परियोजना को अनुमति नहीं देगी।.

see more..

ओडिशा हाई कोर्ट ने सरकार को बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों को तुरंत पर्याप्त नावें उपलब्ध कराने का निर्देश दिया

18 Aug 2026 | 1:33 PM

भुवनेश्वर, 18 अगस्त (वार्ता) ओडिशा उच्च न्यायालय ने केंद्रपाड़ा जिले के पट्टामुंडई ब्लॉक में बाढ़ प्रभावित गांवों की मदद के लिए राज्य सरकार को पर्याप्त संख्या में नावें उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। .

see more..

चकमा नेताओं ने मोदी से किया बंगलादेश को बिजली आपूर्ति रोकने, चटगांव इलाका वापस लेने का आग्रह

18 Aug 2026 | 1:20 PM

अगरतला, 18 अगस्त (वार्ता) पूर्वोत्तर राज्यों के चकमा समुदाय के नेताओं ने केंद्र सरकार से बंगलादेश को की जाने वाली बिजली और ईंधन की आपूर्ति तत्काल प्रभाव से रोकने और बंगलादेश के चटगांव के पहाड़ी क्षेत्र को वापस लेने का आग्रह किया है। .

see more..