Tuesday, Aug 18 2026 | Time 04:45 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


बदरीनाथ धाम की थाली भेंट में वित्तीय अनियमितता, एसआईटी जांच के बाद मंदिर समिति का कर्मचारी गिरफ्तार

चमोली, 13 जुलाई (वार्ता) देश के प्रमुख आस्था केंद्र बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की थाली भेंट की धनराशि में हुई वित्तीय अनियमितता के मामले में चमोली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रविवार रात बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। श्रद्धालुओं की आस्था और मंदिर की वित्तीय पारदर्शिता से जुड़े इस संवेदनशील मामले का शासन ने गंभीरता से संज्ञान लिया था।
मामले में बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के प्रभारी मंदिर अधिकारी युद्धवीर पुष्पवान ने आठ जुलाई को कोतवाली बदरीनाथ में तहरीर देकर बताया कि दो जुलाई को थाली भेंट की गणना के दौरान वित्तीय अनियमितता की सूचना मिलने पर विभागीय जांच समिति गठित की गई थी। प्रारंभिक जांच में मंदिर समिति के कर्मचारी प्रमोद नौटियाल द्वारा गणना स्थल से धनराशि एवं अन्य भेंट सामग्री को अवैध रूप से अपने निजी हित में ले जाने की पुष्टि होने पर मामला दर्ज कराया गया।
पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी मदन सिंह बिष्ट के पर्यवेक्षण में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। जांच के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण किया गया, गवाहों के बयान दर्ज किए गए और थाली भेंट गणना कक्ष की सीसीटीवी फुटेज का गहन परीक्षण किया गया।
पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में आरोपी प्रमोद नौटियाल कई बार गणना कक्ष से नकदी एवं अन्य भेंट सामग्री को मोबाइल फोन के नीचे छिपाकर और जेब में रखकर बाहर ले जाता दिखाई दिया। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने अलग-अलग समय पर 500 रुपये के नोट, सोना-चांदी के सिक्कों के पैकेट, शालिग्राम शिला तथा केसर का पैकेट भी अपने कब्जे में लिया।
पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज, दस्तावेजी साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिले। इसके बाद एसआईटी ने कल रात करीब 10 बजे आरोपी को उसके देहरादून स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया। अग्रिम कार्रवाई जारी है।
सं उप्रेती
वार्ता
More News

बंगाल होटल अग्निकांड में मेघालय के पांच श्रद्धालुओं की मौत पर संगमा ने जताया दुख, मृतक परिवारों को दो लाख रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

18 Aug 2026 | 12:28 AM

शिलांग, 17 अगस्त (वार्ता)। मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के एक होटल में लगी भीषण आग में मेघालय के पांच हिंदू तीर्थयात्रियों की दर्दनाक मौत पर गहरा शोक और दुख व्यक्त किया और इस कठिन घड़ी में राज्य सरकार की ओर से मेघालय के पांचों मृतकों के निकटतम परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।.

see more..

आंध्र प्रदेश के आठ मछुआरे नाव के साथ लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू

17 Aug 2026 | 11:35 PM

विजयवाड़ा, 17 अगस्त (वार्ता) आंध्र प्रदेश में मशीनीकृत नाव से समुद्र में मछली पकड़ने गए आठ मछुआरे लापता हो गए हैं और उनकी तलाश के लिए बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया गया है।.

see more..

ओडिशा : पत्नी की हत्या के दोषी को उम्रकैद

17 Aug 2026 | 11:33 PM

भुवनेश्वर, 17 अगस्त (वार्ता) ओडिशा के गजपति जिले की एक अदालत ने सोमवार को 62 वर्षीय एक व्यक्ति को चार वर्ष पहले अपनी बीमार बेटी को लेकर हुए झगड़े के दौरान पत्नी की हत्या करने के जुर्म में उम्रकैद की सजा सुनायी।.

see more..

बंगाल में 'राक्षस राज', नेताओं पर अंडे फेंक रही भाजपा-आरएसएस : कीर्ति आजाद

17 Aug 2026 | 11:29 PM

दुर्गापुर, 17 अगस्त (वार्ता) पश्चिम बंगाल के वर्धमान-दुर्गापुर से तृणमूल कांग्रेस सांसद कीर्ति आजाद ने नेताओं पर अंडे फेंके जाने की घटनाओं पर गुस्सा जाहिर करते हुए आत्मरक्षा के अधिकार का हवाला देते हुए कहा है कि उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए लाइसेंसी पिस्तौल के लिए आवेदन देने का फैसला लिया है। .

see more..

विजय ने कृषि ऋण माफी की सीमा 50,000 रुपये से बढ़ाकर 75,000 रुपये तक की

17 Aug 2026 | 10:42 PM

चेन्नई, 17 अगस्त (वार्ता) डेल्टा जिलों में कुरुवई फसल की खेती के लिए मेट्टूर बांध से सिंचाई का पानी न छोड़े जाने के कारण पहले से ही सूखे का सामना कर रहे किसानों को राहत देते हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने सोमवार को सरकार में अपने 100 दिन पूरे होने के अवसर पर 75,000 रुपये तक के कृषि ऋण की पूर्ण माफी की घोषणा की।.

see more..