Tuesday, Aug 18 2026 | Time 05:11 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


ओडिशा में एक कालेज की प्राचार्या के खिलाफ वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताओं के आरोप

भुवनेश्वर, 14 जुलाई (वार्ता) ओडिशा के जाजपुर जिले में उपेंद्रनाथ शारदा महाविद्यालय की प्राचार्या के खिलाफ वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताओं के कई गंभीर आरोप सामने आये हैं।
एक लिखित शिकायत में प्राचार्या शारदा कर और कॉलेज के कुछ कर्मचारियों पर कई गंभीर आरोप लगाये गये हैं। शिकायत के अनुसार, उन्होंने बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली में गड़बड़ी की, फर्जी यात्रा भत्ता (टीए) बिल बनाए और कर्मचारियों से पैसे लेने के बावजूद उनके कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) और मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (एचआरएमएस) से जुड़े काम समय पर नहीं किए।
शिकायत में यह भी रेखांकित किया गया है कि महाविद्यालय में पर्याप्त बुनियादी ढांचा होने के बावजूद नियमित कार्यालयी कार्यों को बाहरी स्रोतों (आउटसोर्स) से कराया गया। इसके अलावा कॉलेज प्रशासन पर कंप्यूटर और बिजली के सामानों की फालतू खरीदारी करने, सालाना रख-रखाव (एएमसी) के पैसों का दुरुपयोग करने और फर्जी रिकॉर्ड बनाकर ऑडिटरों को गुमराह करने का भी आरोप है।
शिकायतकर्ताओं का कहना है कि अस्थायी और कम वेतन वाले कर्मचारियों पर ऑडिट प्रभावित करने के नाम पर पैसे देने का दबाव बनाया गया और पैसे न देने पर नौकरी से निकालने की धमकी दी गयी। अन्य आरोपों में हाथ से लिखे जाने वाले हाजिरी रजिस्टर में गड़बड़ी, दफ्तर के मुख्य हिस्सों में सीसीटीवी कैमरे न होना और भुवनेश्वर के उच्च शिक्षा क्षेत्रीय निदेशक की पिछली जांच में सामने आई कमियां शामिल हैं।
शिकायत में इस पूरे मामले की सरकारी जांच कराने की मांग की गयी है। साथ ही प्राचार्या की योग्यता पर सवाल उठाते हुए कॉलेज के हित में उन्हें तुरंत पद से हटाने की मांग की गयी है।
इस संबंध में लगातार कोशिशों के बाद भी प्राचार्या और कॉलेज के अन्य अधिकारियों से संपर्क नहीं हो सका।
भारत अशोक
वार्ता
More News

बंगाल होटल अग्निकांड में मेघालय के पांच श्रद्धालुओं की मौत पर संगमा ने जताया दुख, मृतक परिवारों को दो लाख रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

18 Aug 2026 | 12:28 AM

शिलांग, 17 अगस्त (वार्ता)। मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के एक होटल में लगी भीषण आग में मेघालय के पांच हिंदू तीर्थयात्रियों की दर्दनाक मौत पर गहरा शोक और दुख व्यक्त किया और इस कठिन घड़ी में राज्य सरकार की ओर से मेघालय के पांचों मृतकों के निकटतम परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।.

see more..

आंध्र प्रदेश के आठ मछुआरे नाव के साथ लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू

17 Aug 2026 | 11:35 PM

विजयवाड़ा, 17 अगस्त (वार्ता) आंध्र प्रदेश में मशीनीकृत नाव से समुद्र में मछली पकड़ने गए आठ मछुआरे लापता हो गए हैं और उनकी तलाश के लिए बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया गया है।.

see more..

ओडिशा : पत्नी की हत्या के दोषी को उम्रकैद

17 Aug 2026 | 11:33 PM

भुवनेश्वर, 17 अगस्त (वार्ता) ओडिशा के गजपति जिले की एक अदालत ने सोमवार को 62 वर्षीय एक व्यक्ति को चार वर्ष पहले अपनी बीमार बेटी को लेकर हुए झगड़े के दौरान पत्नी की हत्या करने के जुर्म में उम्रकैद की सजा सुनायी।.

see more..

बंगाल में 'राक्षस राज', नेताओं पर अंडे फेंक रही भाजपा-आरएसएस : कीर्ति आजाद

17 Aug 2026 | 11:29 PM

दुर्गापुर, 17 अगस्त (वार्ता) पश्चिम बंगाल के वर्धमान-दुर्गापुर से तृणमूल कांग्रेस सांसद कीर्ति आजाद ने नेताओं पर अंडे फेंके जाने की घटनाओं पर गुस्सा जाहिर करते हुए आत्मरक्षा के अधिकार का हवाला देते हुए कहा है कि उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए लाइसेंसी पिस्तौल के लिए आवेदन देने का फैसला लिया है। .

see more..

विजय ने कृषि ऋण माफी की सीमा 50,000 रुपये से बढ़ाकर 75,000 रुपये तक की

17 Aug 2026 | 10:42 PM

चेन्नई, 17 अगस्त (वार्ता) डेल्टा जिलों में कुरुवई फसल की खेती के लिए मेट्टूर बांध से सिंचाई का पानी न छोड़े जाने के कारण पहले से ही सूखे का सामना कर रहे किसानों को राहत देते हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने सोमवार को सरकार में अपने 100 दिन पूरे होने के अवसर पर 75,000 रुपये तक के कृषि ऋण की पूर्ण माफी की घोषणा की।.

see more..