Tuesday, Aug 18 2026 | Time 05:12 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


शिवकुमार ने भाजपा -जनता दल(एस) पर किसानों के मुद्दे का राजनीतिकरण करने का लगाया आरोप

बेंगलुरु, 14 जुलाई (वार्ता) कर्नाटक में प्रस्तावित बिदादी टाउनशिप परियोजना को लेकर राजनीतिक टकराव के बीच मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल (सेक्युलर) पर राजनीतिक फायदे के लिए इस मुद्दे का इस्तेमाल करने तथा किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाया।
श्री शिवकुमार ने आरोप लगाया कि विपक्षी पार्टियां विकास की इस पहल को किसानों के खिलाफ कदम के तौर पर पेश करने की कोशिश कर रही हैं, जबकि सरकार इस प्रोजेक्ट से प्रभावित ज़मीन मालिकों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, " भाजपा और जनता दल(एस) इस मुद्दे का राजनीतिकरण कर रहे हैं। वे राजनीतिक कारणों से किसानों के बीच भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।" उन्होंने ज़ोर दिया कि सरकार टाउनशिप परियोजना को आगे बढ़ाते हुए किसानों को न्याय दिलाना सुनिश्चित करेगी।
बेंगलुरु इलाके में शहरी विस्तार के एक बड़ी परियोजना के तौर पर प्लान किये गये बिदादी टाउनशिप प्रस्ताव को लेकर सत्तारुढ़ कांग्रेस और विपक्ष के भाजपा और जनता दल (एस) गठबंधन के बीच नया विवाद खड़ा हो गया है। विपक्ष ने सरकार पर हमले तेज़ कर दिए हैं। उनका आरोप है कि ज़मीन अधिग्रहण की प्रक्रिया से किसानों की आजीविका पर खतरा है और वे मांग कर रहे हैं कि आगे बढ़ने से पहले किसानों की चिंताओं का समाधान किया जाए।
यह मुद्दा तब और गरमा गया जब जनता दल (एस) प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने प्रदर्शनकारी किसानों का समर्थन किया और चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गयी तो वे विधान सौधा में सत्याग्रह शुरू करेंगे। उनके दखल ने किसानों के आंदोलन को कांग्रेस सरकार और भाजपा -जनता दल (एस) गठबंधन के बीच एक बड़े राजनीतिक टकराव में बदल दिया है।
सैनी अशोक
वार्ता
More News

बंगाल होटल अग्निकांड में मेघालय के पांच श्रद्धालुओं की मौत पर संगमा ने जताया दुख, मृतक परिवारों को दो लाख रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

18 Aug 2026 | 12:28 AM

शिलांग, 17 अगस्त (वार्ता)। मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के एक होटल में लगी भीषण आग में मेघालय के पांच हिंदू तीर्थयात्रियों की दर्दनाक मौत पर गहरा शोक और दुख व्यक्त किया और इस कठिन घड़ी में राज्य सरकार की ओर से मेघालय के पांचों मृतकों के निकटतम परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।.

see more..

आंध्र प्रदेश के आठ मछुआरे नाव के साथ लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू

17 Aug 2026 | 11:35 PM

विजयवाड़ा, 17 अगस्त (वार्ता) आंध्र प्रदेश में मशीनीकृत नाव से समुद्र में मछली पकड़ने गए आठ मछुआरे लापता हो गए हैं और उनकी तलाश के लिए बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया गया है।.

see more..

ओडिशा : पत्नी की हत्या के दोषी को उम्रकैद

17 Aug 2026 | 11:33 PM

भुवनेश्वर, 17 अगस्त (वार्ता) ओडिशा के गजपति जिले की एक अदालत ने सोमवार को 62 वर्षीय एक व्यक्ति को चार वर्ष पहले अपनी बीमार बेटी को लेकर हुए झगड़े के दौरान पत्नी की हत्या करने के जुर्म में उम्रकैद की सजा सुनायी।.

see more..

बंगाल में 'राक्षस राज', नेताओं पर अंडे फेंक रही भाजपा-आरएसएस : कीर्ति आजाद

17 Aug 2026 | 11:29 PM

दुर्गापुर, 17 अगस्त (वार्ता) पश्चिम बंगाल के वर्धमान-दुर्गापुर से तृणमूल कांग्रेस सांसद कीर्ति आजाद ने नेताओं पर अंडे फेंके जाने की घटनाओं पर गुस्सा जाहिर करते हुए आत्मरक्षा के अधिकार का हवाला देते हुए कहा है कि उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए लाइसेंसी पिस्तौल के लिए आवेदन देने का फैसला लिया है। .

see more..

विजय ने कृषि ऋण माफी की सीमा 50,000 रुपये से बढ़ाकर 75,000 रुपये तक की

17 Aug 2026 | 10:42 PM

चेन्नई, 17 अगस्त (वार्ता) डेल्टा जिलों में कुरुवई फसल की खेती के लिए मेट्टूर बांध से सिंचाई का पानी न छोड़े जाने के कारण पहले से ही सूखे का सामना कर रहे किसानों को राहत देते हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने सोमवार को सरकार में अपने 100 दिन पूरे होने के अवसर पर 75,000 रुपये तक के कृषि ऋण की पूर्ण माफी की घोषणा की।.

see more..