Tuesday, Aug 18 2026 | Time 14:24 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


बागेश्वर में 22 जुलाई को लगेगा रोजगार मेला, 200 पदों पर होगा चयन

बागेश्वर, 14 जुलाई (वार्ता) उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर है। आगामी 22 जुलाई को जिले में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
जिला सेवायोजन अधिकारी पी.सी. गोस्वामी ने मंगलवार को बताया कि इस मौके पर जिला सेवायोजन कार्यालय के शिक्षण एवं मार्गदर्शन केंद्र में निजी क्षेत्र की चार प्रमुख कंपनियां विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार लेंगी।
श्री गोस्वामी के अनुसार रोजगार मेले में लेबरनेट सर्विस इंडिया प्रा. लि., हनोन क्लाइमेट इंडिया प्रा. लि., यामाटो लॉजिस्टिक्स प्रा. लि. और क्यूएच टेलब्रॉस प्रा. लि. के प्रतिनिधि प्रतिभाग करेंगे। मेले के माध्यम से ट्रेनी, वेल्डर, फिटर, ऑपरेटर, मशीनिस्ट, असेंबली लाइनमैन और ट्रेनी लॉजिस्टिक्स सहित विभिन्न पदों पर करीब 200 पदों के लिए चयन किया जाएगा।
इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई और डिप्लोमा निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार 11,000 से 22,000 रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा तथा उनकी नियुक्ति नोएडा, गुरुग्राम, मानेसर (हरियाणा) और भिवाड़ी (राजस्थान) में की जाएगी।
उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने शैक्षिक प्रमाण-पत्रों की छायाप्रतियां, बायोडाटा और दो पासपोर्ट आकार के फोटो के साथ निर्धारित तिथि पर शिक्षण एवं मार्गदर्शन केंद्र, बागेश्वर में उपस्थित होना होगा। रोजगार मेले में भाग लेने के लिए पूर्व में क्यूआर कोड स्कैन कर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। किसी भी अभ्यर्थी को यात्रा व्यय देय नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि रोजगार मेले से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला सेवायोजन कार्यालय, बागेश्वर के दूरभाष 05963-220110 पर कार्यालय समय में संपर्क कर सकते हैं।
रवीन्द्र, उप्रेती
वार्ता
More News

ओडिशा हाई कोर्ट ने सरकार को बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों को तुरंत पर्याप्त नावें उपलब्ध कराने का निर्देश दिया

18 Aug 2026 | 1:33 PM

भुवनेश्वर, 18 अगस्त (वार्ता) ओडिशा उच्च न्यायालय ने केंद्रपाड़ा जिले के पट्टामुंडई ब्लॉक में बाढ़ प्रभावित गांवों की मदद के लिए राज्य सरकार को पर्याप्त संख्या में नावें उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। .

see more..

चकमा नेताओं ने मोदी से किया बंगलादेश को बिजली आपूर्ति रोकने, चटगांव इलाका वापस लेने का आग्रह

18 Aug 2026 | 1:20 PM

अगरतला, 18 अगस्त (वार्ता) पूर्वोत्तर राज्यों के चकमा समुदाय के नेताओं ने केंद्र सरकार से बंगलादेश को की जाने वाली बिजली और ईंधन की आपूर्ति तत्काल प्रभाव से रोकने और बंगलादेश के चटगांव के पहाड़ी क्षेत्र को वापस लेने का आग्रह किया है। .

see more..
भारी बारिश के बीच नदी में छह छात्रों और गिरे वाहन में फंसे दो लोगों को एसडीआरएफ ने बचाया

भारी बारिश के बीच नदी में छह छात्रों और गिरे वाहन में फंसे दो लोगों को एसडीआरएफ ने बचाया

18 Aug 2026 | 12:28 PM

देहरादून 18 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश, अतिवृष्टि और भूस्खलन की घटनाओं के बावजूद लोग अनावश्यक रूप से नदी और नालों को पार करने में अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। ऐसे ही दो अलग अलग मामलों में देवदूत कहे जाने वाली राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीमों ने एक निजी विश्वविद्यालय के छह छात्रों और एक वाहन में बैठे दो अन्य व्यक्तियों को नदी के तेज बहाव में बहते हुए कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बचाया है। देहरादून 18 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश, अतिवृष्टि और भूस्खलन की घटनाओं के बावजूद लोग अनावश्यक रूप से नदी और नालों को पार करने में अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। ऐसे ही दो अलग अलग मामलों में देवदूत कहे जाने वाली राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीमों ने एक निजी विश्वविद्यालय के छह छात्रों और एक वाहन में बैठे दो अन्य व्यक्तियों को नदी के तेज बहाव में बहते हुए कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बचाया है।

see more..

टिपरा मोथा ने टिपरासा समझौते के क्रियान्वयन को लेकर भाजपा पर बढ़ाया दबाव

18 Aug 2026 | 12:14 PM

अगरतला, 18 अगस्त (वार्ता) त्रिपुरा में सत्तारूढ़ गठबंधन की सहयोगी टिपरा मोथा ने केंद्र सरकार के साथ हुए टिपरासा समझौते को लागू करने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर दबाव बढ़ा दिया है। यह समझौता पिछले लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार के साथ हुआ था।.

see more..

हनूर गोलीबारी मामला : विपक्ष ने की न्यायिक जांच की मांग, सरकार ने कहा- वनकर्मियों ने आत्मरक्षा में चलायी थी गोली

18 Aug 2026 | 12:58 AM

बेंगलुरु, 17 अगस्त (वार्ता) कर्नाटक के हनूर (कावेरी वन्यजीव प्रभाग) के जंगल में हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत का मामला सोमवार को राज्य विधानमंडल के दोनों सदनों (विधान परिषद और विधानसभा) में गूंजा। .

see more..