Saturday, Aug 8 2026 | Time 04:16 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


कांग्रेस नेता राहुल गांधी की "छात्रों की गूंज" रैली की तैयारियां पूरी, मौसम फिर बिगड़ा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की

देहरादून 17 जुलाई (वार्ता) लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी शुक्रवार अपराह्न उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पहुंच रहे हैं। वह यहाँ कोटा (राजस्थान) की तर्ज पर छात्रों से संवाद करेंगे। वह रात्रि विश्राम भी देहरादून में करेंगे। "छात्रों की गूंज" नामक इस संवाद कार्यक्रम की सभी तैयारी प्रदेश कांग्रेस नेताओं ने कड़ी मेहनत के बाद पूरी कर ली हैं। इस मध्य खराब मौसम ने पार्टी दिग्गजों की पेशानी पर बल डाल दिए हैं।




पार्टी की मीडिया प्रभारी गरिमा मेहरा दसौनी ने यूनीवार्ता को बताया कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज अपराह्न 03 बजे नई दिल्ली से चलकर जौलीग्रांट हवाई अड्डे पहुंचेंगे। यहां से वह सड़क मार्ग से 4.30 बजे होटल हयात जायेंगे। उन्होंने बताया कि शाम 07 बजे श्री गांधी रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल के मैदान में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में छात्रों से संवाद करेंगे। उन्होंने बताया कि आयोजन के लिए लगभग 2.50 लाख छात्रों ने अपना पंजीकरण कराया है। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही, आयोजन स्थल पर भी क्यूआर कोड के माध्यम से छात्रों को संवाद कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकेगा।


 


श्रीमती दसौनी ने बताया कि बन्नू स्कूल मैदान में आयोजित होने वाले "छात्रों की गूंज" कार्यक्रम का आधिकारिक एंथम गुरुवार को जारी किया गया है। यह एंथम देशभर के छात्रों और युवाओं में शिक्षा, समान अवसर और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष का नया उत्साह और विश्वास जगाने वाला है। उन्होंने बताया कि "बहुत हुआ, चलो युवा, हाथ से हाथ जोड़ के, अन्याय का घड़ा फोड़ के..." जैसे ओजस्वी शब्द केवल गीत नहीं, बल्कि उन करोड़ों युवाओं की भावनाओं की अभिव्यक्ति हैं, जो शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्षता और अपने भविष्य की सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।


 


सुमिताभ सैनी

वार्ता

More News

अरुणाचल प्रदेश: लॉन्गडिंग में उल्फा (आई) के चार कैडरों ने किया आत्मसमर्पण

07 Aug 2026 | 11:36 PM

ईटानगर, 07 अगस्त (वार्ता) अरुणाचल प्रदेश में शांति और उग्रवाद विरोधी प्रयासों को उस समय बड़ी सफलता मिली जब यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असोम (इंडिपेंडेंट) या उल्फा (आई) के चार सक्रिय कैडरों ने शुक्रवार को आत्मसमर्पण कर दिया। .

see more..

उडुपी के पास कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या

07 Aug 2026 | 10:58 PM

उडुपी , 07 अगस्त (वार्ता) कर्नाटक के उडुपी जिले के पिलार गांव में शुक्रवार को दिनदहाड़े दो अज्ञात हमलावरों ने पूर्व ग्राम पंचायत अध्यक्ष और कांग्रेस नेता डेविड डिसूजा की गोली मारकर हत्या कर दी। .

see more..

केरल लोक सेवा आयोग ने भर्ती प्रक्रिया के आरोपों को खारिज किया; क्राइम ब्रांच जांच में पूर्ण सहयोग का भरोसा

07 Aug 2026 | 10:31 PM

तिरुवनंतपुरम, 07 अगस्त (वार्ता) केरल लोक सेवा आयोग ने अपनी भर्ती प्रक्रियाओं से जुड़े विभिन्न आरोपों को शुक्रवार को खारिज करते हुए कहा है कि सभी चयन वैधानिक नियमों और स्थापित प्रक्रियाओं के अनुसार ही किये गये हैं। .

see more..

पारंपरिक बुनाई को आधुनिक डिज़ाइन, उद्यमिता एवं वैश्विक बाज़ार से जोड़ा जाएगा: खांडू

07 Aug 2026 | 10:30 PM

ईटानगर, 07 अगस्त (वार्ता) अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने शुक्रवार को राज्य की समृद्ध हथकरघा परंपरा को एक जीवंत आर्थिक क्षेत्र में बदलने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि पारंपरिक बुनाई को आधुनिक डिज़ाइन, उद्यमिता एवं वैश्विक बाज़ार तक पहुंच के साथ जोड़ा जाएगा। साथ ही इसकी अनूठी आदिवासी विरासत को भी संरक्षित किया जाएगा। .

see more..

खड़गे शनिवार को उत्तराखंड दौरे पर, हल्द्वानी में जनसभा को करेंगे संबोधित

07 Aug 2026 | 10:21 PM

हल्द्वानी, 07 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड में अगले वर्ष प्रस्तावित विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस अपने चुनावी अभियान को धार देने में जुट गई है। इसी कड़ी में शनिवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हल्द्वानी पहुंचेंगे, जहां रामलीला मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।.

see more..