Tuesday, Aug 18 2026 | Time 19:01 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


पिथौरागढ़ में भारी बारिश के चलते 20 सड़कें बंद, थल में 199 मिमी वर्षा; धारचूला-तवाघाट मार्ग भी प्रभावित

पिथौरागढ़, 17 जुलाई (वार्ता) उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ), लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) की कुल 20 सड़कें बंद हैं। इनमें बीआरओ की महत्वपूर्ण धारचूला-तवाघाट मोटर मार्ग भी शामिल है।
प्राप्त जानकारी के नैनीताल बंद सड़कों में घाट-मुनस्यारी, उपरैतोली-थल, सातशिलिंग-थल, थल-पांगू, जौलजीबी-बलुवाकोट, बलुवाकोट-जुम्मा, कालीका-दुग्ती, बंगापानी-जौलजीबी, घटखोला-सेरा, छोरपानी-नागलिंग सहित कई ग्रामीण संपर्क मार्ग शामिल हैं। मलबा और बोल्डर आने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है।
बताया जा रहा है कि जेसीबी और अन्य मशीनों की मदद से सड़कों को खोलने का कार्य शुरू कर दिया गया है। बंद सड़कों को 17 से 25 जुलाई के बीच चरणबद्ध तरीके से खोलने का लक्ष्य रखा गया है।
इस बीच जिले में शुक्रवार सुबह 8 बजे तक हुई वर्षा ने कई क्षेत्रों में रिकॉर्ड स्तर छू लिया। थल में सर्वाधिक 199 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा तेजम में 130 मिमी, बंगापानी में 110 मिमी, डीडीहाट में 84 मिमी, धारचूला में 54.2 मिमी, बेरीनाग में 50 मिमी, देवलथल में 41 मिमी, कनालीछीना में 36.4 मिमी, गणई गंगोली में 20.5 मिमी, गंगोलीहाट में 18 मिमी, मुनस्यारी में 12.6 मिमी तथा पिथौरागढ़ मुख्यालय में 11.6 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।
भारी बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से आज सुबह कक्षा 12 तक कि सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद करने का निर्णय दे दिया था।
दूसरी ओर चम्पावत जिले में राहत की स्थिति बनी हुई है। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र की शुक्रवार सुबह 8 बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार जिले की सभी 462 सड़कें यातायात के लिए पूरी तरह खुली हुई हैं। किसी भी राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य मार्ग, जिला मार्ग अथवा ग्रामीण सड़क पर अवरोध की सूचना नहीं है। जिले में बिजली और पेयजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। पिछले 24 घंटे में जिला मुख्यालय चम्पावत में 6 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि लोहाघाट, पाटी, टनकपुर और बनबसा क्षेत्र में बहुत कम या नगण्य वर्षा हुई। शुक्रवार सुबह 8 बजे बनबसा स्थित शारदा बैराज पर नदी का जलस्तर 218.80 मीटर और डिस्चार्ज 23,917 क्यूसेक दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से नीचे है।
मौसम विभाग ने 17 जुलाई को कुमाऊं मंडल समेत राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। 18 से 21 जुलाई तक भी प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर इसी तरह का मौसम बने रहने का पूर्वानुमान है।
रविन्द्र सैनी
वार्ता
More News

रामनगर में कार से 27.12 किलो गांजा बरामद, एक गिरफ्तार

18 Aug 2026 | 6:29 PM

रामनगर, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड के रामनगर में ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने मंगलवार को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 27.12 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे का अनुमानित मूल्य लगभग सात लाख रुपये आंका गया है।.

see more..

तेलंगाना विधान परिषद की नैतिकता समिति पारदर्शिता और जवाबदेही पर ध्यान देगी

18 Aug 2026 | 5:46 PM

हैदराबाद, 18 अगस्त (वार्ता) तेलंगाना विधान परिषद की नैतिकता समिति ने अपनी पहली बैठक में जन प्रतिनिधियों के आचरण में पारदर्शिता, जवाबदेही, निष्पक्षता, समानता और नैतिक मूल्यों को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया है।.

see more..

उच्च न्यायालय ने हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स की मान्यता पर नहीं दिया स्पष्ट आदेश

18 Aug 2026 | 5:40 PM

नैनीताल, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स एसोसिएशन की मान्यता और सुविधाओं से जुड़े मामले में कोई स्पष्ट आदेश जारी करने से इंकार कर दिया है , साथ ही याचिका को निस्तारित कर दिया है।.

see more..

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के खिलाफ जनहित याचिका खारिज की

18 Aug 2026 | 5:35 PM

कोलकाता, 18 अगस्त (वार्ता)। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल भर की मस्जिदों से लाउडस्पीकर और माइक हटाने के फैसले को चुनौती देने वाली जनहित याचिका मंगलवार को खारिज कर दी।.

see more..

रुद्रपुर जुलूस में हथियार लहराने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

18 Aug 2026 | 5:35 PM

रुद्रपुर, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड में ऊधमसिंहनगर पुलिस ने 15 अगस्त को रुद्रपुर बाजार क्षेत्र में निकाले गए जुलूस के दौरान हथियारों का प्रदर्शन कर दहशत फैलाने के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।.

see more..