Tuesday, Aug 18 2026 | Time 19:04 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


आरसेटी नई टिहरी में वित्तीय साक्षरता की पाठशाला,32 महिलाएं बनेंगी आर्थिक जागरूकता की वाहक

टिहरी, 17 जुलाई,(वार्ता) उत्तराखंड में ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और गांव-गांव वित्तीय जागरूकता का विस्तार करने के उद्देश्य से एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), नई टिहरी में शुक्रवार को छह दिवसीय वित्तीय समावेशन (एफएल-सीआरपी) प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। आयोजित होने वाले इस प्रशिक्षण में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से जुड़ी स्वयं सहायता समूहों की 32 महिलाएं भाग ले रही हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। आरसेटी के निदेशक दीपक कोठियाल ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को वित्तीय रूप से सक्षम बनाना है, ताकि वे अपने-अपने क्षेत्रों में वित्तीय साक्षरता का प्रभावी प्रसार कर सकें। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित वित्तीय साक्षरता सामुदायिक संसाधन व्यक्ति (एफएल-सीआरपी) स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीणों को बैंकिंग, बचत और निवेश संबंधी जानकारी उपलब्ध कराएंगे।
छह दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को स्मार्ट बचत, संतुलित ऋण प्रबंधन, विवेकपूर्ण व्यय, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं, बीमा, निवेश और अन्य वित्तीय सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण के बाद ये महिलाएं गांवों में वित्तीय जागरूकता फैलाने के साथ स्वयं सहायता समूहों की कार्यक्षमता और वित्तीय प्रबंधन को भी सुदृढ़ करेंगी।
मुख्य अतिथि जिला विकास अधिकारी मो. असलम ने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण में पूरी गंभीरता के साथ भाग लेने और अर्जित ज्ञान का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया। वहीं आरसेटी निदेशक दीपक कोठियाल ने कहा कि यदि प्रशिक्षण से मिली जानकारी गांव-गांव तक पहुंचेगी तो ग्रामीण समाज आर्थिक रूप से अधिक सशक्त और आत्मनिर्भर बनेगा।
इस अवसर पर ग्रामीण वित्त समन्वयक चन्द्रप्रकाश डंगवाल, आरसेटी संकाय संजीव नेगी, राधा सहित संस्थान के अधिकारी, कर्मचारी और स्वयं सहायता समूहों की प्रतिभागी महिलाएं मौजूद रहीं।
सं सैनी
वार्ता
More News

रामनगर में कार से 27.12 किलो गांजा बरामद, एक गिरफ्तार

18 Aug 2026 | 6:29 PM

रामनगर, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड के रामनगर में ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने मंगलवार को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 27.12 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे का अनुमानित मूल्य लगभग सात लाख रुपये आंका गया है।.

see more..

तेलंगाना विधान परिषद की नैतिकता समिति पारदर्शिता और जवाबदेही पर ध्यान देगी

18 Aug 2026 | 5:46 PM

हैदराबाद, 18 अगस्त (वार्ता) तेलंगाना विधान परिषद की नैतिकता समिति ने अपनी पहली बैठक में जन प्रतिनिधियों के आचरण में पारदर्शिता, जवाबदेही, निष्पक्षता, समानता और नैतिक मूल्यों को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया है।.

see more..

उच्च न्यायालय ने हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स की मान्यता पर नहीं दिया स्पष्ट आदेश

18 Aug 2026 | 5:40 PM

नैनीताल, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स एसोसिएशन की मान्यता और सुविधाओं से जुड़े मामले में कोई स्पष्ट आदेश जारी करने से इंकार कर दिया है , साथ ही याचिका को निस्तारित कर दिया है।.

see more..

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के खिलाफ जनहित याचिका खारिज की

18 Aug 2026 | 5:35 PM

कोलकाता, 18 अगस्त (वार्ता)। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल भर की मस्जिदों से लाउडस्पीकर और माइक हटाने के फैसले को चुनौती देने वाली जनहित याचिका मंगलवार को खारिज कर दी।.

see more..

रुद्रपुर जुलूस में हथियार लहराने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

18 Aug 2026 | 5:35 PM

रुद्रपुर, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड में ऊधमसिंहनगर पुलिस ने 15 अगस्त को रुद्रपुर बाजार क्षेत्र में निकाले गए जुलूस के दौरान हथियारों का प्रदर्शन कर दहशत फैलाने के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।.

see more..