Saturday, Aug 8 2026 | Time 03:16 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


हरकी पैड़ी में देर रात बवाल, 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत सात लोग गिरफ्तार

हरिद्वार, 17 जुलाई (वार्ता) उत्तराखंड में हरिद्वार की हरकी पैड़ी क्षेत्र में गुरवार देर रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद और हंगामे पर कोतवाली नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत सात लोगों को हिरासत में लिया है।
पुलिस ने शुक्रवारको यह खुलासा किया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कल रात नियमित गश्त के दौरान सूचना मिली कि हरकी पैड़ी स्थित ओशो होटल और जोधपुर भोजनालय के बाहर दो पक्षों के बीच विवाद हो रहा है। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक हाकम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
मौके पर दोनों पक्ष एक-दूसरे से मारपीट और झगड़े पर आमादा मिले। पुलिस ने पहले सभी को समझाकर मामला शांत कराने का प्रयास किया लेकिन दोनों पक्ष नहीं माने और दोबारा विवाद करने लगे। संज्ञेय अपराध की आशंका और सार्वजनिक शांति भंग होने की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने सातों व्यक्तियों को हिरासत में लेकर वैधानिक कार्रवाई की।
हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने,सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाने और शांति भंग करने वालों के विरुद्ध ऑपरेशन प्रहार के तहत लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
सं उप्रेती
वार्ता
More News

अरुणाचल प्रदेश: लॉन्गडिंग में उल्फा (आई) के चार कैडरों ने किया आत्मसमर्पण

07 Aug 2026 | 11:36 PM

ईटानगर, 07 अगस्त (वार्ता) अरुणाचल प्रदेश में शांति और उग्रवाद विरोधी प्रयासों को उस समय बड़ी सफलता मिली जब यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असोम (इंडिपेंडेंट) या उल्फा (आई) के चार सक्रिय कैडरों ने शुक्रवार को आत्मसमर्पण कर दिया। .

see more..

उडुपी के पास कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या

07 Aug 2026 | 10:58 PM

उडुपी , 07 अगस्त (वार्ता) कर्नाटक के उडुपी जिले के पिलार गांव में शुक्रवार को दिनदहाड़े दो अज्ञात हमलावरों ने पूर्व ग्राम पंचायत अध्यक्ष और कांग्रेस नेता डेविड डिसूजा की गोली मारकर हत्या कर दी। .

see more..

केरल लोक सेवा आयोग ने भर्ती प्रक्रिया के आरोपों को खारिज किया; क्राइम ब्रांच जांच में पूर्ण सहयोग का भरोसा

07 Aug 2026 | 10:31 PM

तिरुवनंतपुरम, 07 अगस्त (वार्ता) केरल लोक सेवा आयोग ने अपनी भर्ती प्रक्रियाओं से जुड़े विभिन्न आरोपों को शुक्रवार को खारिज करते हुए कहा है कि सभी चयन वैधानिक नियमों और स्थापित प्रक्रियाओं के अनुसार ही किये गये हैं। .

see more..

पारंपरिक बुनाई को आधुनिक डिज़ाइन, उद्यमिता एवं वैश्विक बाज़ार से जोड़ा जाएगा: खांडू

07 Aug 2026 | 10:30 PM

ईटानगर, 07 अगस्त (वार्ता) अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने शुक्रवार को राज्य की समृद्ध हथकरघा परंपरा को एक जीवंत आर्थिक क्षेत्र में बदलने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि पारंपरिक बुनाई को आधुनिक डिज़ाइन, उद्यमिता एवं वैश्विक बाज़ार तक पहुंच के साथ जोड़ा जाएगा। साथ ही इसकी अनूठी आदिवासी विरासत को भी संरक्षित किया जाएगा। .

see more..

खड़गे शनिवार को उत्तराखंड दौरे पर, हल्द्वानी में जनसभा को करेंगे संबोधित

07 Aug 2026 | 10:21 PM

हल्द्वानी, 07 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड में अगले वर्ष प्रस्तावित विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस अपने चुनावी अभियान को धार देने में जुट गई है। इसी कड़ी में शनिवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हल्द्वानी पहुंचेंगे, जहां रामलीला मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।.

see more..