Saturday, Aug 8 2026 | Time 03:38 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


यूकेपीएससी परीक्षा शनिवार को, हरिद्वार में धारा-163 लागू; परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में सख्त प्रतिबंध

हरिद्वार, 17 जुलाई, (वार्ता) उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) द्वारा आयोजित उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा (प्रवक्ता संवर्ग, समूह-ग) सेवा (सामान्य एवं महिला शाखा) की लिखित परीक्षा को नकलविहीन, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए हरिद्वार प्रशासन ने सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस)-2023 की धारा-163 लागू कर दी है।
नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि ने शुक्रवार को बताया कि 18 जुलाई (शनिवार) को परीक्षा नगर क्षेत्र के आठ परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। परीक्षा उत्तराखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा भवन (हॉल संख्या 1 से 5), पन्नालाल भल्ला म्युनिसिपल इंटर कॉलेज, एसवीएम इंटर कॉलेज मायापुर, शिक्षा मंदिर तरुण हिमालय इंटर कॉलेज, पीएम श्री गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज, डॉ. हरिराम आर्य इंटर कॉलेज, ज्वालापुर इंटर कॉलेज तथा आनंदमयी सेवा सदन एमएमआई कॉलेज सहित आठ केंद्रों पर संपन्न कराई जाएगी।
प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में बिना पूर्व अनुमति पांच या उससे अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने, सार्वजनिक सभा, जुलूस, धरना-प्रदर्शन एवं अन्य सामूहिक गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। साथ ही किसी भी प्रकार की ऐसी गतिविधि की अनुमति नहीं होगी, जिससे कानून-व्यवस्था या लोक शांति प्रभावित होने की आशंका हो।
नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि परीक्षा केंद्रों के आसपास ध्वनि प्रदूषण निर्धारित मानकों से अधिक नहीं होने दिया जाएगा। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार के हथियार, विस्फोटक या ज्वलनशील पदार्थ लेकर आने पर प्रतिबंध रहेगा। परीक्षार्थियों को मोबाइल फोन, पेजर तथा किसी भी प्रकार की पाठ्य सामग्री परीक्षा केंद्र परिसर में ले जाने की अनुमति नहीं होगी। केवल परीक्षा ड्यूटी में तैनात अधिकारी, कर्मचारी एवं पुलिस बल को ही केंद्र परिसर में प्रवेश की अनुमति रहेगी।
उन्होंने कहा है कि निषेधाज्ञा का उल्लंघन भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा-223 के तहत दंडनीय होगा। प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों और आमजन से प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने में सहयोग की अपील की है।
सं सैनी
वार्ता
More News

अरुणाचल प्रदेश: लॉन्गडिंग में उल्फा (आई) के चार कैडरों ने किया आत्मसमर्पण

07 Aug 2026 | 11:36 PM

ईटानगर, 07 अगस्त (वार्ता) अरुणाचल प्रदेश में शांति और उग्रवाद विरोधी प्रयासों को उस समय बड़ी सफलता मिली जब यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असोम (इंडिपेंडेंट) या उल्फा (आई) के चार सक्रिय कैडरों ने शुक्रवार को आत्मसमर्पण कर दिया। .

see more..

उडुपी के पास कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या

07 Aug 2026 | 10:58 PM

उडुपी , 07 अगस्त (वार्ता) कर्नाटक के उडुपी जिले के पिलार गांव में शुक्रवार को दिनदहाड़े दो अज्ञात हमलावरों ने पूर्व ग्राम पंचायत अध्यक्ष और कांग्रेस नेता डेविड डिसूजा की गोली मारकर हत्या कर दी। .

see more..

केरल लोक सेवा आयोग ने भर्ती प्रक्रिया के आरोपों को खारिज किया; क्राइम ब्रांच जांच में पूर्ण सहयोग का भरोसा

07 Aug 2026 | 10:31 PM

तिरुवनंतपुरम, 07 अगस्त (वार्ता) केरल लोक सेवा आयोग ने अपनी भर्ती प्रक्रियाओं से जुड़े विभिन्न आरोपों को शुक्रवार को खारिज करते हुए कहा है कि सभी चयन वैधानिक नियमों और स्थापित प्रक्रियाओं के अनुसार ही किये गये हैं। .

see more..

पारंपरिक बुनाई को आधुनिक डिज़ाइन, उद्यमिता एवं वैश्विक बाज़ार से जोड़ा जाएगा: खांडू

07 Aug 2026 | 10:30 PM

ईटानगर, 07 अगस्त (वार्ता) अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने शुक्रवार को राज्य की समृद्ध हथकरघा परंपरा को एक जीवंत आर्थिक क्षेत्र में बदलने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि पारंपरिक बुनाई को आधुनिक डिज़ाइन, उद्यमिता एवं वैश्विक बाज़ार तक पहुंच के साथ जोड़ा जाएगा। साथ ही इसकी अनूठी आदिवासी विरासत को भी संरक्षित किया जाएगा। .

see more..

खड़गे शनिवार को उत्तराखंड दौरे पर, हल्द्वानी में जनसभा को करेंगे संबोधित

07 Aug 2026 | 10:21 PM

हल्द्वानी, 07 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड में अगले वर्ष प्रस्तावित विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस अपने चुनावी अभियान को धार देने में जुट गई है। इसी कड़ी में शनिवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हल्द्वानी पहुंचेंगे, जहां रामलीला मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।.

see more..