Tuesday, Aug 18 2026 | Time 20:17 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


ऑपरेशन कालनेमि में हरिद्वार पुलिस की बड़ी सफलता,तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

हरिद्वार,17 जुलाई,(वार्ता )उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेशभर में चलाए जा रहे 'ऑपरेशन कालनेमि' के तहत हरिद्वार पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए धार्मिक आस्था और अंधविश्वास का फायदा उठाकर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नवनीत सिंह के नेतृत्व में थाना श्यामपुर पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने ठगी गई राशि में से 4.55 लाख रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त लग्जरी एंडेवर कार, एक आईफोन तथा तंत्र-मंत्र में इस्तेमाल की गई सामग्री भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार,16 जुलाई की रात डायल-112 पर सूचना मिली कि चंडी माता मंदिर के समीप मन्नत ढाबा क्षेत्र में एक महिला और दो पुरुष एक व्यक्ति से 4.60 लाख रुपये लेकर फरार हो गए हैं। सूचना मिलते ही थाना श्यामपुर पुलिस ने जिलेभर में नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन की तलाश शुरू कर दी। पीड़ित विनोद कुमार निवासी सोनीपत (हरियाणा) की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी "अघोरा” नाम से यूट्यूब चैनल संचालित कर तंत्र-मंत्र, पूजा-पाठ और कथित चमत्कारों से जुड़े वीडियो प्रसारित करते थे। इन वीडियो के माध्यम से लोगों का विश्वास जीतकर उन्हें भूत-प्रेत, ऊपरी बाधा और पारिवारिक समस्याओं के समाधान का झांसा दिया जाता था। इसके बाद विशेष पूजा के नाम पर लाखों रुपये ऐंठे जाते थे।
इसी कड़ी में हरियाणा निवासी पीड़ित को चंडी देवी मंदिर के पास विशेष पूजा कराने के लिए बुलाया गया। आरोपियों ने उसे लाल धागे से बंधा मिट्टी का मटका देकर मंत्र जाप करने को कहा और नकदी से भरा बैग अपनी कार में रखवा लिया। इसके बाद पूजा का सामान लाने का बहाना बनाकर तीनों मौके से फरार हो गए।
एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और सघन चेकिंग अभियान के आधार पर चिड़ियापुर स्थित माइनिंग चेक पोस्ट के पास से दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे सोशल मीडिया और यूट्यूब के माध्यम से लोगों को अंधविश्वास के जाल में फंसाकर पूजा-पाठ और तंत्र-मंत्र के नाम पर नकदी एवं आभूषण ठगते थे। पुलिस को प्रारंभिक जांच में अन्य राज्यों में भी इसी तरह की वारदातों के सुराग मिले हैं, जिनकी जांच जारी है।
गिरफ्तार आरोपियों में मलकीत उर्फ राकेश शर्मा उर्फ मोहित, निवासी बिजनौर (हाल निवासी देहरादून), मोन्टी जोशी, निवासी देहरादून तथा पौड़ी गढ़वाल निवासी एक महिला शामिल हैं।
हरिद्वार पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार के अंधविश्वास, तंत्र-मंत्र, चमत्कार या कथित बाबाओं के नाम पर धन की मांग करने वाले लोगों और सोशल मीडिया चैनलों के झांसे में न आएं।
सं सैनी
वार्ता
More News

लापता हवलदार पंकज की तलाश में अभियान जारी

18 Aug 2026 | 8:04 PM

देहरादून/चमोली, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड के चमोली जनपद अन्तर्गत चीन के सीमावर्ती नीति घाटी में बीते दस अगस्त को ज्योतिर्मठ तहसील क्षेत्र के ग्राम लोंग सेगड़ी के समीप तमक नाले में अतिवृष्टि के कारण आए तेज पानी एवं मलबे की चपेट में आए हवलदार पंकज की तलाश में जिला प्रशासन के निर्देशन में युद्धस्तर पर बचाव एवं खोज अभियान मंगलवार को आठवें दिन भी जारी रहा। .

see more..

देवीधुरा में 9.80 करोड़ से बनेगी मल्टी लेवल पार्किंग, सैद्धांतिक स्वीकृति मिली

18 Aug 2026 | 7:59 PM

चम्पावत, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड के कुमाऊं का प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल देवीधुरा में पार्किंग की समस्या के समाधान की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। .

see more..

मद्रास हाईकोर्ट ने ह्विप उल्लंघन कर मतदान करने वाले 21 विधायकों की माफी के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर उठाया सवाल

18 Aug 2026 | 7:45 PM

चेन्नई, 18 अगस्त (वार्ता) मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को सवाल उठाया कि तमिलनाडु विधानसभा में 13 मई को हुए विश्वास मत के दौरान पार्टी का ह्विप तोड़कर तमिझगा वेट्री कषगम (टीवीके) सरकार के पक्ष में वोट देने वाले अन्नाद्रमुक के 21 विधायकों को जब पार्टी ने ही माफ कर दिया, तो उनके खिलाफ अयोग्यता की कार्यवाही खत्म करने में क्या गलत था?.

see more..

पीपलकोटी सुरंग हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर दस हुई

18 Aug 2026 | 7:22 PM

देहरादून/चमोली, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड में चमोली जिले अन्तर्गत हाट-सियासैण, मायापुर (पीपलकोटी) में टिहरी हाइड्रा डवलपमेंट कॉर्पोरेशन (टीएचडीसी) की निर्माणाधीन विष्णुगाद जल विद्युत परियोजना के सुरंग हादसे में मरने वालों की संख्या मंगलवार को बढ़कर दस हो गयी है। .

see more..

मणिपुर में केसीपी-तैबांगनबा गुट के 46 सदस्यों ने हथियार डाले

18 Aug 2026 | 7:02 PM

इंफाल, 18 अगस्त (वार्ता) मणिपुर में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन कांगलेइपाक कम्युनिस्ट पार्टी (केसीपी-तैबांगनबा) के चार महिला कैडरों सहित 46 सदस्यों ने मंगलवार को इंफाल के प्रथम मणिपुर राइफल्स परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री खेमचंद सिंह के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिये। .

see more..