Tuesday, Aug 18 2026 | Time 20:30 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


कांवड़ मेले को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने पर मंथन,मुख्य सचिव की अध्यक्षता में अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक आयोजित

हरिद्वार, 17 जुलाई, (वार्ता ) आगामी कांवड़ मेले के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं निर्बाध संचालन को लेकर शुक्रवार को हरिद्वार स्थित मेला नियंत्रण भवन सभागार में अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई बैठक में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक में कांवड़ यात्रा के दौरान बाधा रहित यातायात व्यवस्था, कांवड़ पटरी की सुरक्षा, शिवभक्तों की सुगम आवाजाही तथा राज्यों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस मौके पर अधिकारियों ने विभिन्न राज्यों के अनुभवों को साझा करते हुए सुरक्षा और व्यवस्थाओं को और प्रभावी बनाने पर विचार-विमर्श किया।
इस दौरान आवश्यकता पड़ने पर भीड़ नियंत्रण के लिए त्वरित निर्णय प्रणाली और मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) को प्रभावी ढंग से लागू करने पर भी चर्चा हुई। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, चिकित्सा शिविर, शौचालय, विश्राम छावनियों तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं को पर्याप्त और सुदृढ़ बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को आधुनिक तकनीक से और मजबूत करने के उद्देश्य से सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन निगरानी तथा मोबाइल कमांड सेंटर के व्यापक उपयोग पर सहमति बनी। साथ ही भीड़ की रियल-टाइम ट्रैकिंग, लॉजिस्टिक प्रबंधन और सीमावर्ती क्षेत्रों में संयुक्त चेक-पोस्ट एवं पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने का निर्णय लिया गया।
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कहा कि कांवड़ मेला देश के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक है। ऐसे में सभी संबंधित राज्यों के बीच बेहतर समन्वय, त्वरित सूचना आदान-प्रदान और प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था के माध्यम से श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यात्रा उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है।
सं सैनी
वार्ता
More News

न्यायालय ने वन विभाग में दैनिक कर्मियों के नियमितीकरण मामले में सरकार से स्थिति स्पष्ट करने को कहा

18 Aug 2026 | 8:16 PM

नैनीताल, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने वन विभाग में वर्षों से दैनिक वेतन और अनुबंध के आधार पर कार्यरत कर्मचारियों के नियमितीकरण से जुड़े मामले में मंगलवार को राज्य सरकार से ताजा स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। .

see more..

वर्ष 2027 में जीत की हैट्रिक के संकल्प के साथ भाजपा सांसद और विधायकों की बैठक संपन्न

18 Aug 2026 | 8:12 PM

देहरादून 18 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गढ़वाल संभाग की विकास और जनकल्याण के कामों को आगे बढ़ाते हुए 2027 में जीत की हैट्रिक के संकल्प के साथ मंगलवार को सांसद और विधायकों की बैठक संपन्न हुई। .

see more..

बंगाल : मालदा ने अलग अंदाज में मनाया अपना 'स्वतंत्रता दिवस'

18 Aug 2026 | 8:08 PM

सिलीगुड़ी, 18 अगस्त (वार्ता) जहां पूरा भारत 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाता है, वहीं मालदा 18 अगस्त को अपना एक विशेष दिन मनाता है क्योंकि उसी दिन 1947 में यह जिला औपचारिक रूप से भारत का हिस्सा बना था।.

see more..

लापता हवलदार पंकज की तलाश में अभियान जारी

18 Aug 2026 | 8:04 PM

देहरादून/चमोली, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड के चमोली जनपद अन्तर्गत चीन के सीमावर्ती नीति घाटी में बीते दस अगस्त को ज्योतिर्मठ तहसील क्षेत्र के ग्राम लोंग सेगड़ी के समीप तमक नाले में अतिवृष्टि के कारण आए तेज पानी एवं मलबे की चपेट में आए हवलदार पंकज की तलाश में जिला प्रशासन के निर्देशन में युद्धस्तर पर बचाव एवं खोज अभियान मंगलवार को आठवें दिन भी जारी रहा। .

see more..

देवीधुरा में 9.80 करोड़ से बनेगी मल्टी लेवल पार्किंग, सैद्धांतिक स्वीकृति मिली

18 Aug 2026 | 7:59 PM

चम्पावत, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड के कुमाऊं का प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल देवीधुरा में पार्किंग की समस्या के समाधान की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। .

see more..