Sunday, Aug 9 2026 | Time 21:29 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


हैदराबाद बुलेट ट्रेन का केंद्र बनने के लिए तैयार: रामचंद्र राव

हैदराबाद, 17 जुलाई (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष एन रामचंद्र राव ने शुक्रवार को कहा कि हैदराबाद बुलेट ट्रेन का एक बड़ा केंद्र बनने के लिए तैयार है।
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देश भर में 75 अमृत भारत रेलवे स्टेशनों के डिजिटल उद्घाटन के बाद श्री राव ने 35.61 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकसित किये गये आधुनिक हाईटेक सिटी रेलवे स्टेशन के उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी और रेलवे अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारतीय रेलवे में अभूतपूर्व बदलाव आया है। रेलवे स्टेशनों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जा रहा है, जहां यात्रियों के लिए एलिवेटर, लिफ्ट और एस्केलेटर और स्वचालित सीढ़ियों जैसी आधुनिक सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने बताया कि तेलंगाना में लगभग 41 रेलवे स्टेशनों को आधुनिक बनाया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य के लिए रेल बजट का आवंटन 2014 से पहले के 500 करोड़ रुपये से बढ़कर मोदी सरकार के कार्यकाल में 4,900 करोड़ रुपये हो गया है। इससे नयी रेल लाइनों और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के काम में तेजी आयी है।
श्री राव ने कहा कि वर्तमान में हैदराबाद से पांच वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं, जबकि तीन बुलेट ट्रेन कॉरिडोर और तीन हाई-स्पीड रेल परियोजनाओं की योजना है। इनके लिए जमीन अधिग्रहण का काम पहले से ही चल रहा है। लोगों से रेल सेवा का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील करते हुये उन्होंने कहा कि इससे ईंधन की बचत होगी, पर्यावरण सुरक्षित रहेगा और देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। उन्होंने रेलवे डिग्री महाविद्यालय के पूर्व छात्र के रूप में रेलवे से जुड़े अपने पुराने दिनों को भी याद किया।
मनोज अशोक
वार्ता
More News

विजयेंद्र ने बी नागेैन्द्र को मंत्री पद से हटाने की मांग की

09 Aug 2026 | 8:31 PM

कोलार, 09 अगस्त (वार्ता) कर्नाटक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष विजयेंद्र येदियुरप्पा ने रविवार को खेल मंत्री बी. नागेंद्र को कर्नाटक कैबिनेट से हटाने की मांग करते हुए ऐलान किया कि पार्टी उन्हें फिर से मंत्री बनाए जाने के खिलाफ अपना अभियान तेज करेगी।.

see more..

बंगाल : राज्य में औद्योगीकरण के लिए सरकार ने फिर टाटा समूह से साधा संपर्क

09 Aug 2026 | 8:18 PM

कोलकाता, 09 अगस्त (वार्ता) पश्चिम बंगाल सरकार ने सिंगुर में औद्योगीकरण को पुनर्जीवित करने के लिए नये सिरे से प्रयास शुरू कर दिये हैं, जो पिछले लगभग 15 वर्षों से किसी बड़े उद्योग या खेती के बिना पड़ा हुआ है। .

see more..

'प्रदर्शनकारियों को गोली मारने' वाली टिप्पणी के लिए हिरासत में लिये गये संघ विचारक टी.जी. मोहनदास

09 Aug 2026 | 8:13 PM

कोच्चि, 09 अगस्त (वार्ता) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचारक टीजी मोहनदास को दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों पर गोलीबारी की वकालत करने के लिए रविवार को मत्तनचेरी में उनके आवास से हिरासत में ले लिया गया। .

see more..

ऋषिकेश के रायवाला में ग्रामीणों का बढ़े हुए पेयजल बिलों के खिलाफ आक्रोश

09 Aug 2026 | 7:43 PM

ऋषिकेश, 09 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड के ऋषिकेश में ग्राम पंचायत रायवाला में बढ़े हुए पेयजल बिलों को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश अब आंदोलन की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है। रविवार को ग्राम सभा रायवाला में आयोजित खुली बैठक में सैकड़ों ग्रामीणों ने हिस्सा लिया और अर्द्धनगरीय पेयजल योजना के तहत भेजे जा रहे भारी-भरकम बिलों का विरोध करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।.

see more..

मणिपुर में सभी समुदाय मिलकर शांति और विकास के लिए काम करें : खेमचंद सिंह

09 Aug 2026 | 7:13 PM

इंफाल, 09 अगस्त (वार्ता) मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने रविवार को राज्य में सभी समुदायों के बीच एकता और शांति का आह्वान करते हुए लोगों से सामूहिक रूप से राज्य के विकास और सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए काम करने की अपील की।.

see more..