Sunday, Aug 9 2026 | Time 22:34 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


राष्ट्र हित में काम करने वाले तृणमूल के वरिष्ठ नेताओं का भाजपा में स्वागत है: सुकांत

सिलीगुड़ी, 17 जुलाई (वार्ता) केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्र हित में काम करने वाले तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में स्वागत है।
डॉ. मजूमदार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पश्चिम बंगाल दौरे से पहले बागडोगरा हवाईअड्डा पर पत्रकारों से कहा कि भाजपा का मूल मंत्र है 'देश पहले, पार्टी बाद में।' उन्होंने कहा कि कभी-कभी बड़े राष्ट्रीय हितों के लिए संकीर्ण राजनीतिक सोच को दरकिनार करना पड़ता है। उन्होंने कहा, "देश के व्यापक हित में महिला आरक्षण विधेयक को लागू करना एक महती जरूरत है।"
डॉ. मजूमदार ने राज्यसभा के कुछ सदस्यों के इस्तीफे के बाद हालिया राजनीतिक घटनाक्रम की चर्चा करते हुए दावा किया कि जिन लोगों ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की थी, वे पार्टी में शामिल होने के इच्छुक थे। उन्होंने अभिनेत्री से नेता बनीं कोएल मल्लिक का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसी स्थिति में किसी के लिए भी राजनीतिक विकल्पों पर विचार करना स्वाभाविक है। कुछ महीने पहले ही चुनी गयी होने के कारण अगर वह किसी दूसरी राजनीतिक पार्टी में शामिल भी हो जाती हैं, तो भी जन-प्रतिनिधि के तौर पर बनी रह सकती हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा निचले स्तर के तृणमूल नेताओं को पार्टी में शामिल करने में दिलचस्पी नहीं रखती है। गौरतलब है कि इसमें सिलीगुड़ी के नेता भी शामिल हैं।
श्री शाह के दौरे पर डॉ. मजूमदार ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री सीमा से जुड़े और प्रशासनिक मुद्दों की समीक्षा के लिए आधिकारिक दौरे पर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली राज्य सरकार के दौरान सहयोग की कमी के कारण भारत-बांग्लादेश सीमा पर बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए जरूरी जमीन सीमा सुरक्षा बल को नहीं सौंपी जा सकी थी।
पंकज अशोक
वार्ता
More News

विजयेंद्र ने बी नागेैन्द्र को मंत्री पद से हटाने की मांग की

09 Aug 2026 | 8:31 PM

कोलार, 09 अगस्त (वार्ता) कर्नाटक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष विजयेंद्र येदियुरप्पा ने रविवार को खेल मंत्री बी. नागेंद्र को कर्नाटक कैबिनेट से हटाने की मांग करते हुए ऐलान किया कि पार्टी उन्हें फिर से मंत्री बनाए जाने के खिलाफ अपना अभियान तेज करेगी।.

see more..

बंगाल : राज्य में औद्योगीकरण के लिए सरकार ने फिर टाटा समूह से साधा संपर्क

09 Aug 2026 | 8:18 PM

कोलकाता, 09 अगस्त (वार्ता) पश्चिम बंगाल सरकार ने सिंगुर में औद्योगीकरण को पुनर्जीवित करने के लिए नये सिरे से प्रयास शुरू कर दिये हैं, जो पिछले लगभग 15 वर्षों से किसी बड़े उद्योग या खेती के बिना पड़ा हुआ है। .

see more..

'प्रदर्शनकारियों को गोली मारने' वाली टिप्पणी के लिए हिरासत में लिये गये संघ विचारक टी.जी. मोहनदास

09 Aug 2026 | 8:13 PM

कोच्चि, 09 अगस्त (वार्ता) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचारक टीजी मोहनदास को दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों पर गोलीबारी की वकालत करने के लिए रविवार को मत्तनचेरी में उनके आवास से हिरासत में ले लिया गया। .

see more..

ऋषिकेश के रायवाला में ग्रामीणों का बढ़े हुए पेयजल बिलों के खिलाफ आक्रोश

09 Aug 2026 | 7:43 PM

ऋषिकेश, 09 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड के ऋषिकेश में ग्राम पंचायत रायवाला में बढ़े हुए पेयजल बिलों को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश अब आंदोलन की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है। रविवार को ग्राम सभा रायवाला में आयोजित खुली बैठक में सैकड़ों ग्रामीणों ने हिस्सा लिया और अर्द्धनगरीय पेयजल योजना के तहत भेजे जा रहे भारी-भरकम बिलों का विरोध करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।.

see more..

मणिपुर में सभी समुदाय मिलकर शांति और विकास के लिए काम करें : खेमचंद सिंह

09 Aug 2026 | 7:13 PM

इंफाल, 09 अगस्त (वार्ता) मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने रविवार को राज्य में सभी समुदायों के बीच एकता और शांति का आह्वान करते हुए लोगों से सामूहिक रूप से राज्य के विकास और सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए काम करने की अपील की।.

see more..