Sunday, Aug 9 2026 | Time 21:23 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


शिक्षकों ने प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री से टीईटी से छूट और ओपीएस बहाली की मांग की

चमोली 17 जुलाई (वार्ता) उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने जनपद चमोली की ओर से शुक्रवार को शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से छूट देने और पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को बहाल करने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी चमोली के माध्यम से भेजा।
ज्ञापन में शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) 2009 के लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता से विधिक रूप से छूट देने तथा पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की बहाली की मांग की गई है।
संघ के जिला अध्यक्ष श्री दिगम्बर सिंह नेगी, जिला कोषाध्यक्ष श्री प्रेम सिंह फरस्वाण और जिला मंत्री श्री मुकेश सिंह नेगी के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन में कहा गया है कि राज्य की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था शिक्षकों की सेवा सुरक्षा, सम्मान, अर्जित अधिकारों और सामाजिक सुरक्षा पर आधारित है। ऐसे में लंबे समय से सेवा दे रहे शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए सरकार को सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए।
ज्ञापन में कहा गया है कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 लागू होने से पूर्व तत्कालीन नियमों के तहत नियुक्त शिक्षकों ने वर्षों तक सफलतापूर्वक शिक्षण कार्य किया है। ऐसे शिक्षकों पर बाद में लागू की गई टीईटी की अनिवार्यता लागू करना प्राकृतिक न्याय और उनके अर्जित सेवा अधिकारों के अनुरूप नहीं है। संघ ने मांग की है कि यदि सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के कारण टीईटी अनिवार्य हो गई है तो सरकार आवश्यक विधायी संशोधन कर आरटीई लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से विधिवत छूट प्रदान करे।
इसके अलावा संघ ने ओपीएस को पुनः लागू करने की भी मांग उठाई। ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान एनपीएस/यूपीएस व्यवस्था कर्मचारियों को ओपीएस जैसी सुनिश्चित सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराती। इसलिए शिक्षकों और सभी सरकारी कर्मचारियों के हित में पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाना चाहिए। संघ ने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार शिक्षकों की इन न्यायोचित मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेगी।
सं, जांगिड़
वार्ता
More News

विजयेंद्र ने बी नागेैन्द्र को मंत्री पद से हटाने की मांग की

09 Aug 2026 | 8:31 PM

कोलार, 09 अगस्त (वार्ता) कर्नाटक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष विजयेंद्र येदियुरप्पा ने रविवार को खेल मंत्री बी. नागेंद्र को कर्नाटक कैबिनेट से हटाने की मांग करते हुए ऐलान किया कि पार्टी उन्हें फिर से मंत्री बनाए जाने के खिलाफ अपना अभियान तेज करेगी।.

see more..

बंगाल : राज्य में औद्योगीकरण के लिए सरकार ने फिर टाटा समूह से साधा संपर्क

09 Aug 2026 | 8:18 PM

कोलकाता, 09 अगस्त (वार्ता) पश्चिम बंगाल सरकार ने सिंगुर में औद्योगीकरण को पुनर्जीवित करने के लिए नये सिरे से प्रयास शुरू कर दिये हैं, जो पिछले लगभग 15 वर्षों से किसी बड़े उद्योग या खेती के बिना पड़ा हुआ है। .

see more..

'प्रदर्शनकारियों को गोली मारने' वाली टिप्पणी के लिए हिरासत में लिये गये संघ विचारक टी.जी. मोहनदास

09 Aug 2026 | 8:13 PM

कोच्चि, 09 अगस्त (वार्ता) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचारक टीजी मोहनदास को दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों पर गोलीबारी की वकालत करने के लिए रविवार को मत्तनचेरी में उनके आवास से हिरासत में ले लिया गया। .

see more..

ऋषिकेश के रायवाला में ग्रामीणों का बढ़े हुए पेयजल बिलों के खिलाफ आक्रोश

09 Aug 2026 | 7:43 PM

ऋषिकेश, 09 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड के ऋषिकेश में ग्राम पंचायत रायवाला में बढ़े हुए पेयजल बिलों को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश अब आंदोलन की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है। रविवार को ग्राम सभा रायवाला में आयोजित खुली बैठक में सैकड़ों ग्रामीणों ने हिस्सा लिया और अर्द्धनगरीय पेयजल योजना के तहत भेजे जा रहे भारी-भरकम बिलों का विरोध करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।.

see more..

मणिपुर में सभी समुदाय मिलकर शांति और विकास के लिए काम करें : खेमचंद सिंह

09 Aug 2026 | 7:13 PM

इंफाल, 09 अगस्त (वार्ता) मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने रविवार को राज्य में सभी समुदायों के बीच एकता और शांति का आह्वान करते हुए लोगों से सामूहिक रूप से राज्य के विकास और सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए काम करने की अपील की।.

see more..