Tuesday, Aug 18 2026 | Time 14:41 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


विशेष पुनरीक्षण अभियान में तेजी, 15 सितंबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची

हरिद्वार, 18 जुलाई, (वार्ता) भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान-2026 के तहत मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने के उद्देश्य से गढ़वाल मंडल के आयुक्त आनन्द स्वरूप ने शनिवार को तहसील सभागार में भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक ममता राकेश एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की।
बैठक में मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, संशोधन, विलोपन तथा दावे-आपत्तियों के समयबद्ध निस्तारण पर विस्तार से चर्चा की गई।
आयुक्त आनन्द स्वरूप ने बताया कि आयोग द्वारा एक जुलाई 2026 को अर्हता तिथि मानते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। उन्होंने राजनीतिक दलों से मतदाता सूची का गंभीरता से परीक्षण कर पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने तथा सूची में मौजूद त्रुटियों के सुधार में सक्रिय सहयोग देने की अपील की।
उन्होंने बताया कि 14 जुलाई से 13 अगस्त 2026 तक मतदाता सूची से संबंधित दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं। इसके बाद प्राप्त आवेदनों का निस्तारण कर 15 सितंबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।
बैठक में बताया गया कि हरिद्वार जनपद की सभी 11 विधानसभा क्षेत्रों की प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की जा चुकी है। मतदाता सूची बीएलओ, तहसील कार्यालय तथा जिला निर्वाचन कार्यालय में निरीक्षण के लिए उपलब्ध है। पात्र नागरिक निर्धारित प्रपत्र के माध्यम से अथवा ऑनलाइन आवेदन कर अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करा सकते हैं। वहीं, मृत, स्थानांतरित अथवा त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों के संशोधन एवं विलोपन के लिए भी आवेदन किया जा सकता है।
जिले में वर्तमान में कुल 12,46,219 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 6,64,795 पुरुष, 5,81,323 महिला तथा 101 अन्य मतदाता शामिल हैं। आयुक्त ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अनुपस्थित , स्थानांतरित और मृत लोगों की सूची का भी परीक्षण किया जा रहा है, जिससे मतदाता सूची को अधिक शुद्ध और विश्वसनीय बनाया जा सके।
उपजिलाधिकारी भगवानपुर देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए सभी बीएलओ एवं एईआरओ के साथ नियमित बैठकें की जा रही हैं। प्राप्त आपत्तियों की गंभीरता से जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची से वंचित न रहे और कोई अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल न हो।
बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि मतदाता सूची संबंधी शिकायतों के निस्तारण के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय एवं सभी तहसीलों में नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं तथा अब तक प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण किया जा चुका है।
सं , जांगिड़
वार्ता
More News

लगातार बारिश के कारण ऊपर से गिरे मलवे में ढहा घर, बच्चे का शव मिला, दो की तलाश जारी

18 Aug 2026 | 2:28 PM

देहरादून 18 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिला में लगातार हो रही बारिश के बीच पहाड़ से गिरे मलवे की चपेट में आने से एक मकान नेस्तनाबूद हो गया। समाचार लिखने तक एक बच्चे का शव बरामद हुआ है, जबकि उसके पिता और दादी को खोजने के लिए राहत दल जुटे हैं। .

see more..

तमिलनाडु में विभिन्न दलों के नेताओं ने तीन तमिलों की हत्या की उच्च-स्तरीय जांच की मांग की

18 Aug 2026 | 2:27 PM

चेन्नई, 18 अगस्त (वार्ता) तमिलनाडु विधानसभा में विभिन्न दलों के नेताओं ने मंगलवार को हिरण के शिकार के कथित आरोपों में कर्नाटक वन विभाग द्वारा तीन तमिलों की हत्या का मुद्दा उठाया और इसकी उच्च-स्तरीय जांच की मांग की, जबकि कांग्रेस ने इन हत्याओं की केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जांच का समर्थन किया।.

see more..

पर्यावरण और मछुआरों को नुकसान पहुंचाने वाली परियोजनाओं को अनुमति नहीं देगी विजय सरकार

18 Aug 2026 | 2:07 PM

चेन्नई, 18 अगस्त (वार्ता)। तमिलनाडु के पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. वी. के. राजीव ने मंगलवार को विधानसभा में स्पष्ट किया कि राज्य सरकार मछुआरों के हितों या पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाली किसी भी परियोजना को अनुमति नहीं देगी।.

see more..

ओडिशा हाई कोर्ट ने सरकार को बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों को तुरंत पर्याप्त नावें उपलब्ध कराने का निर्देश दिया

18 Aug 2026 | 1:33 PM

भुवनेश्वर, 18 अगस्त (वार्ता) ओडिशा उच्च न्यायालय ने केंद्रपाड़ा जिले के पट्टामुंडई ब्लॉक में बाढ़ प्रभावित गांवों की मदद के लिए राज्य सरकार को पर्याप्त संख्या में नावें उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। .

see more..

चकमा नेताओं ने मोदी से किया बंगलादेश को बिजली आपूर्ति रोकने, चटगांव इलाका वापस लेने का आग्रह

18 Aug 2026 | 1:20 PM

अगरतला, 18 अगस्त (वार्ता) पूर्वोत्तर राज्यों के चकमा समुदाय के नेताओं ने केंद्र सरकार से बंगलादेश को की जाने वाली बिजली और ईंधन की आपूर्ति तत्काल प्रभाव से रोकने और बंगलादेश के चटगांव के पहाड़ी क्षेत्र को वापस लेने का आग्रह किया है। .

see more..