Saturday, Aug 8 2026 | Time 02:56 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


23 जुलाई को 'समग्र 2026' कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री सतीशन

तिरुवनंतपुरम, 19 जुलाई (वार्ता) केरल राज्य पिछड़ा वर्ग विकास निगम (केएसबीसीडीसी) राज्य सरकार के 100 दिवसीय कार्यक्रम के तहत 23 जुलाई को कोच्चि के पल्लूरुथी स्थित एस.एन. ऑडिटोरियम में 'समग्र 2026' राज्यस्तरीय कल्याण कार्यक्रम आयोजित करेगा।
मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री के.ए. थुलसी इसकी अध्यक्षता करेंगी। समारोह में मंत्री, सांसद, विधायक, स्थानीय निकायों के प्रतिनिधि तथा सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक क्षेत्रों के प्रमुख लोग शामिल होंगे।
कार्यक्रम के दौरान करीब 15,000 लाभार्थियों को 100 करोड़ रुपये के ऋण वितरित किये जाएंगे। इसके अलावा निगम की नयी कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की जाएगी तथा केएसबीसीडीसी के आधिकारिक समाचार पत्र का विमोचन भी होगा।
आम लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न विभागों के सूचना केंद्र स्थापित किये जाएंगे, जबकि विशेषज्ञ विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर जागरूकता सत्र आयोजित करेंगे।
इससे पहले कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा के लिए मंत्री के.ए. तुलसी की अध्यक्षता में सचिवालय में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गयी। बैठक के दौरान मादक पदार्थ विरोधी जागरूकता वॉकाथॉन के आधिकारिक स्कैनर का भी विमोचन किया गया।
राज्य सरकार के मादक पदार्थ विरोधी अभियान 'ऑपरेशन तूफान-द नार्को हंट' के तहत केएसबीसीडीसी 19 जुलाई को एर्नाकुलम के बीओटी ब्रिज से पल्लूरुथी के एस.एन. हॉल तक वॉकाथॉन का आयोजन करेगा। इसका उद्देश्य विशेष रूप से छात्रों और युवाओं में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाना है।
शादाब
वार्ता
More News

अरुणाचल प्रदेश: लॉन्गडिंग में उल्फा (आई) के चार कैडरों ने किया आत्मसमर्पण

07 Aug 2026 | 11:36 PM

ईटानगर, 07 अगस्त (वार्ता) अरुणाचल प्रदेश में शांति और उग्रवाद विरोधी प्रयासों को उस समय बड़ी सफलता मिली जब यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असोम (इंडिपेंडेंट) या उल्फा (आई) के चार सक्रिय कैडरों ने शुक्रवार को आत्मसमर्पण कर दिया। .

see more..

उडुपी के पास कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या

07 Aug 2026 | 10:58 PM

उडुपी , 07 अगस्त (वार्ता) कर्नाटक के उडुपी जिले के पिलार गांव में शुक्रवार को दिनदहाड़े दो अज्ञात हमलावरों ने पूर्व ग्राम पंचायत अध्यक्ष और कांग्रेस नेता डेविड डिसूजा की गोली मारकर हत्या कर दी। .

see more..

केरल लोक सेवा आयोग ने भर्ती प्रक्रिया के आरोपों को खारिज किया; क्राइम ब्रांच जांच में पूर्ण सहयोग का भरोसा

07 Aug 2026 | 10:31 PM

तिरुवनंतपुरम, 07 अगस्त (वार्ता) केरल लोक सेवा आयोग ने अपनी भर्ती प्रक्रियाओं से जुड़े विभिन्न आरोपों को शुक्रवार को खारिज करते हुए कहा है कि सभी चयन वैधानिक नियमों और स्थापित प्रक्रियाओं के अनुसार ही किये गये हैं। .

see more..

पारंपरिक बुनाई को आधुनिक डिज़ाइन, उद्यमिता एवं वैश्विक बाज़ार से जोड़ा जाएगा: खांडू

07 Aug 2026 | 10:30 PM

ईटानगर, 07 अगस्त (वार्ता) अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने शुक्रवार को राज्य की समृद्ध हथकरघा परंपरा को एक जीवंत आर्थिक क्षेत्र में बदलने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि पारंपरिक बुनाई को आधुनिक डिज़ाइन, उद्यमिता एवं वैश्विक बाज़ार तक पहुंच के साथ जोड़ा जाएगा। साथ ही इसकी अनूठी आदिवासी विरासत को भी संरक्षित किया जाएगा। .

see more..

खड़गे शनिवार को उत्तराखंड दौरे पर, हल्द्वानी में जनसभा को करेंगे संबोधित

07 Aug 2026 | 10:21 PM

हल्द्वानी, 07 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड में अगले वर्ष प्रस्तावित विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस अपने चुनावी अभियान को धार देने में जुट गई है। इसी कड़ी में शनिवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हल्द्वानी पहुंचेंगे, जहां रामलीला मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।.

see more..