Tuesday, Aug 18 2026 | Time 19:52 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


आकाशीय बिजली गिरने से दो किसानों की मौत, खेत में काम के दौरान हुआ हादसा

हरिद्वार, 19 जुलाई (वार्ता) उत्तराखंड में मानसून के दौरान प्राकृतिक आपदाओं का सिलसिला लगातार जारी है। भारी बारिश और भूस्खलन के बीच अब आकाशीय बिजली भी जानलेवा साबित हो रही है। हरिद्वार जनपद के सिडकुल थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम खेत में काम कर रहे दो किसानों की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार ग्राम डालूवाला मजबता में शनिवार शाम अचानक मौसम बिगड़ने के दौरान आकाशीय बिजली गिर गई। उस समय खेत में कार्य कर रहे नरेंद्र सिंह उर्फ नगीन (55) पुत्र स्व. अतर सिंह निवासी ग्राम डालूवाला मजबता तथा रणधीर सिंह (38) पुत्र जीत सिंह निवासी ग्राम खालाटीरा इसकी चपेट में आ गए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से झुलस गए।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची तथा दोनों घायलों को तत्काल रुड़की के अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
सिडकुल थाना प्रभारी अजय शाह ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इस दर्दनाक हादसे के बाद दोनों गांवों में शोक की लहर है। मानसून के दौरान लगातार हो रही ऐसी घटनाओं के मद्देनज़र प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम, गरज-चमक और आकाशीय बिजली के दौरान खुले खेतों, ऊंचे स्थानों और पेड़ों के नीचे जाने से बचने की अपील की है।
सं सैनी
वार्ता
More News

मणिपुर में केसीपी-तैबांगनबा गुट के 46 सदस्यों ने हथियार डाले

18 Aug 2026 | 7:02 PM

इंफाल, 18 अगस्त (वार्ता) मणिपुर में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन कांगलेइपाक कम्युनिस्ट पार्टी (केसीपी-तैबांगनबा) के चार महिला कैडरों सहित 46 सदस्यों ने मंगलवार को इंफाल के प्रथम मणिपुर राइफल्स परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री खेमचंद सिंह के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिये। .

see more..

सिक्किम में भूस्खलन से जनजीवन प्रभावित, निवासियों ने शरण मांगी

18 Aug 2026 | 6:45 PM

गंगटोक, 18 अगस्त (वार्ता) सिक्किम में रिम्बी के निवासी मंगलवार सुबह सिंगलीतम गांव से एक बड़े भूस्खलन की वजह से भारी कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं और कीचड़ धंसने की इस घटना ने निवासियों को चिंतित कर दिया है।.

see more..

रामनगर में कार से 27.12 किलो गांजा बरामद, एक गिरफ्तार

18 Aug 2026 | 6:29 PM

रामनगर, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड के रामनगर में ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने मंगलवार को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 27.12 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे का अनुमानित मूल्य लगभग सात लाख रुपये आंका गया है।.

see more..

तेलंगाना विधान परिषद की नैतिकता समिति पारदर्शिता और जवाबदेही पर ध्यान देगी

18 Aug 2026 | 5:46 PM

हैदराबाद, 18 अगस्त (वार्ता) तेलंगाना विधान परिषद की नैतिकता समिति ने अपनी पहली बैठक में जन प्रतिनिधियों के आचरण में पारदर्शिता, जवाबदेही, निष्पक्षता, समानता और नैतिक मूल्यों को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया है।.

see more..

उच्च न्यायालय ने हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स की मान्यता पर नहीं दिया स्पष्ट आदेश

18 Aug 2026 | 5:40 PM

नैनीताल, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स एसोसिएशन की मान्यता और सुविधाओं से जुड़े मामले में कोई स्पष्ट आदेश जारी करने से इंकार कर दिया है , साथ ही याचिका को निस्तारित कर दिया है।.

see more..