Tuesday, Aug 18 2026 | Time 20:24 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


कांवड़ व कलियर उर्स मेले से पहले पुलिस का सत्यापन अभियान तेज

हरिद्वार, 19 जुलाई (वार्ता) उत्तराखंड में हरिद्वार में आगामी कांवड़ मेला-2026 एवं कलियर उर्स मेले को सकुशल, सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से कोतवाली कलियर पुलिस ने रविवार को क्षेत्र में सघन सत्यापन अभियान शुरू कर दिया है। अभियान के तहत बाहरी व्यक्तियों, संदिग्ध लोगों तथा बाहर से आने वाले जायरीनों का गहन सत्यापन किया जा रहा है।
रविवार को कोतवाली कलियर पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर व्यापक अभियान चलाकर किरायेदारों, बाहरी व्यक्तियों और जायरीनों की पहचान संबंधी दस्तावेजों की जांच की। पुलिस टीम ने उनकी गतिविधियों की जानकारी जुटाने के साथ आवश्यक विवरण भी दर्ज किया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कांवड़ यात्रा और कलियर उर्स मेले के दौरान लाखों श्रद्धालुओं और जायरीनों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा रहा है। इसी क्रम में सत्यापन अभियान चलाकर क्षेत्र में रहने वाले बाहरी लोगों और संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की आशंका को समय रहते रोका जा सके।
कोतवाली कलियर पुलिस ने क्षेत्रवासियों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस का यह अभियान आगामी दिनों में भी लगातार जारी रहेगा।
सं सैनी
वार्ता
More News

न्यायालय ने वन विभाग में दैनिक कर्मियों के नियमितीकरण मामले में सरकार से स्थिति स्पष्ट करने को कहा

18 Aug 2026 | 8:16 PM

नैनीताल, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने वन विभाग में वर्षों से दैनिक वेतन और अनुबंध के आधार पर कार्यरत कर्मचारियों के नियमितीकरण से जुड़े मामले में मंगलवार को राज्य सरकार से ताजा स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। .

see more..

वर्ष 2027 में जीत की हैट्रिक के संकल्प के साथ भाजपा सांसद और विधायकों की बैठक संपन्न

18 Aug 2026 | 8:12 PM

देहरादून 18 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गढ़वाल संभाग की विकास और जनकल्याण के कामों को आगे बढ़ाते हुए 2027 में जीत की हैट्रिक के संकल्प के साथ मंगलवार को सांसद और विधायकों की बैठक संपन्न हुई। .

see more..

बंगाल : मालदा ने अलग अंदाज में मनाया अपना 'स्वतंत्रता दिवस'

18 Aug 2026 | 8:08 PM

सिलीगुड़ी, 18 अगस्त (वार्ता) जहां पूरा भारत 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाता है, वहीं मालदा 18 अगस्त को अपना एक विशेष दिन मनाता है क्योंकि उसी दिन 1947 में यह जिला औपचारिक रूप से भारत का हिस्सा बना था।.

see more..

लापता हवलदार पंकज की तलाश में अभियान जारी

18 Aug 2026 | 8:04 PM

देहरादून/चमोली, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड के चमोली जनपद अन्तर्गत चीन के सीमावर्ती नीति घाटी में बीते दस अगस्त को ज्योतिर्मठ तहसील क्षेत्र के ग्राम लोंग सेगड़ी के समीप तमक नाले में अतिवृष्टि के कारण आए तेज पानी एवं मलबे की चपेट में आए हवलदार पंकज की तलाश में जिला प्रशासन के निर्देशन में युद्धस्तर पर बचाव एवं खोज अभियान मंगलवार को आठवें दिन भी जारी रहा। .

see more..

देवीधुरा में 9.80 करोड़ से बनेगी मल्टी लेवल पार्किंग, सैद्धांतिक स्वीकृति मिली

18 Aug 2026 | 7:59 PM

चम्पावत, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड के कुमाऊं का प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल देवीधुरा में पार्किंग की समस्या के समाधान की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। .

see more..