Saturday, Aug 8 2026 | Time 03:33 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


पांच हजार का इनामी चरस सप्लायर उत्तरकाशी से गिरफ्तार, पौड़ी पुलिस ने सप्लाई चेन की अहम कड़ी दबोची

पौड़ी,19 जुलाई(वार्ता) उत्तराखंड में जनपद पौड़ी में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को पौड़ी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एनडीपीएस एक्ट के दो मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे पांच हजार के इनामी चरस सप्लायर को उत्तरकाशी से गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस के अनुसार आरोपी नशे की सप्लाई चेन की अहम कड़ी था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सर्वेश पंवार के निर्देश पर जनपद में नशे के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण और तस्करी की पूरी सप्लाई चेन को ध्वस्त करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने लगातार सुरागरसी और सूचना संकलन के बाद वांछित आरोपी बृजपाल (36) पुत्र निहाल सिंह, निवासी मनेरी, जनपद उत्तरकाशी को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, एक मार्च 2026 को भीमगोड़ा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान टीवीएस मोटरसाइकिल सवार मेनपाल और राजकुमार को गिरफ्तार किया गया था। दोनों के कब्जे से 503 ग्राम और 501 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई थी। इसके अलावा 25 जून 2026 को लक्ष्मणझूला क्षेत्र में चेकिंग के दौरान चन्द्रपाल के कब्जे से 1.062 किलोग्राम अवैध चरस बरामद की गई थी। दोनों मामलों में दर्ज मुकदमों की जांच के दौरान सामने आया कि बरामद चरस की आपूर्ति बृजपाल द्वारा की गई थी।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन वह लगातार ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बचता रहा। आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए एसएसपी सर्वेश पंवार ने उस पर पांच हजार का इनाम घोषित किया था। अंततः पुलिस टीम ने सटीक सूचना के आधार पर उसे उत्तरकाशी से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना लक्ष्मणझूला में एनडीपीएस एक्ट के तहत दो मुकदमे दर्ज हैं। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
सं सैनी
वार्ता
More News

अरुणाचल प्रदेश: लॉन्गडिंग में उल्फा (आई) के चार कैडरों ने किया आत्मसमर्पण

07 Aug 2026 | 11:36 PM

ईटानगर, 07 अगस्त (वार्ता) अरुणाचल प्रदेश में शांति और उग्रवाद विरोधी प्रयासों को उस समय बड़ी सफलता मिली जब यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असोम (इंडिपेंडेंट) या उल्फा (आई) के चार सक्रिय कैडरों ने शुक्रवार को आत्मसमर्पण कर दिया। .

see more..

उडुपी के पास कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या

07 Aug 2026 | 10:58 PM

उडुपी , 07 अगस्त (वार्ता) कर्नाटक के उडुपी जिले के पिलार गांव में शुक्रवार को दिनदहाड़े दो अज्ञात हमलावरों ने पूर्व ग्राम पंचायत अध्यक्ष और कांग्रेस नेता डेविड डिसूजा की गोली मारकर हत्या कर दी। .

see more..

केरल लोक सेवा आयोग ने भर्ती प्रक्रिया के आरोपों को खारिज किया; क्राइम ब्रांच जांच में पूर्ण सहयोग का भरोसा

07 Aug 2026 | 10:31 PM

तिरुवनंतपुरम, 07 अगस्त (वार्ता) केरल लोक सेवा आयोग ने अपनी भर्ती प्रक्रियाओं से जुड़े विभिन्न आरोपों को शुक्रवार को खारिज करते हुए कहा है कि सभी चयन वैधानिक नियमों और स्थापित प्रक्रियाओं के अनुसार ही किये गये हैं। .

see more..

पारंपरिक बुनाई को आधुनिक डिज़ाइन, उद्यमिता एवं वैश्विक बाज़ार से जोड़ा जाएगा: खांडू

07 Aug 2026 | 10:30 PM

ईटानगर, 07 अगस्त (वार्ता) अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने शुक्रवार को राज्य की समृद्ध हथकरघा परंपरा को एक जीवंत आर्थिक क्षेत्र में बदलने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि पारंपरिक बुनाई को आधुनिक डिज़ाइन, उद्यमिता एवं वैश्विक बाज़ार तक पहुंच के साथ जोड़ा जाएगा। साथ ही इसकी अनूठी आदिवासी विरासत को भी संरक्षित किया जाएगा। .

see more..

खड़गे शनिवार को उत्तराखंड दौरे पर, हल्द्वानी में जनसभा को करेंगे संबोधित

07 Aug 2026 | 10:21 PM

हल्द्वानी, 07 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड में अगले वर्ष प्रस्तावित विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस अपने चुनावी अभियान को धार देने में जुट गई है। इसी कड़ी में शनिवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हल्द्वानी पहुंचेंगे, जहां रामलीला मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।.

see more..