Tuesday, Aug 18 2026 | Time 14:08 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


50 लाख के बैंक फ्रॉड का पर्दाफाश,महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार,19 जुलाई (वार्ता )उत्तराखंड में हरिद्वार पुलिस ने आईसीआईसीआई बैंक के एक खाते से करीब 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी से निकासी के बहुचर्चित मामले का रविवार को खुलासा करते हुए एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 13 लाख रुपये नकद, एक प्लॉट की रजिस्ट्री, एक स्कूटी, फर्जी दस्तावेज, डेबिट कार्ड और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और सहयोगियों की तलाश में जुटी है।
कोतवाली नगर हरिद्वार में आईसीआईसीआई बैंक की पुराना रानीपुर मोड़ शाखा के प्रबंधक अपूर्व दुबे ने 8 अक्टूबर 2025 को शिकायत दर्ज कराई थी कि बैंक के एक खाते से लगभग 50 लाख रुपये के संदिग्ध लेनदेन हुए हैं। खाताधारक ने बैंक की बेंगलुरु शाखा को सूचना दी थी कि उसके खाते से उसकी जानकारी के बिना रकम निकाली गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस को कुछ संदिग्ध मोबाइल नंबरों की जानकारी मिली। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने भगवानपुर और मंडावर क्षेत्र में दबिश दी। मंडावर के खेड़ी शिकोहरपुर गांव के पास खेत के समीप खड़ी एक स्कूटी के पास तीन संदिग्ध दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही तीनों भागने लगे, लेकिन टीम ने पीछा कर उन्हें दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संगीता देवी, अपेन्दर कुमार सहगल और रीनू कुमार उर्फ सोनू कुमार के रूप में हुई। तलाशी के दौरान संगीता देवी के पास से तीन लाख रुपये नकद, फर्जी आधार कार्ड, आकाश सिन्हा के नाम का आईसीआईसीआई बैंक का डेबिट कार्ड, दो मोबाइल फोन और डेबिट कार्ड आवेदन प्रपत्र बरामद हुआ। अपेन्दर कुमार के कब्जे से चार लाख रुपये नकद और मोबाइल फोन, जबकि रीनू कुमार के पास से छह लाख रुपये नकद, मोबाइल फोन और आधार कार्ड बरामद किया गया। इसके अलावा एक स्कूटी और 12 लाख रुपये में खरीदे गए प्लॉट की रजिस्ट्री भी पुलिस ने बरामद की।
पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने फर्जी आधार कार्ड और फोन बैंकिंग के माध्यम से खाताधारक के नाम नया डेबिट कार्ड जारी कराया। इसके बाद एटीएम से नकदी निकालने के साथ ही देहरादून, रुड़की और दिल्ली से करीब 35 लाख रुपये की ज्वेलरी खरीदी गई। बाद में ज्वेलरी बेचकर प्राप्त धन से प्लॉट खरीदा गया और शेष रकम आपस में बांट ली गई।
जांच में यह भी सामने आया कि गिरोह बड़ी कंपनियों के बैंक खातों को निशाना बनाता था। बैंक की फोन बैंकिंग और डेबिट कार्ड जारी करने की प्रक्रिया का दुरुपयोग कर फर्जी दस्तावेजों के जरिए नए डेबिट कार्ड प्राप्त किए जाते थे और फिर खातों से रकम निकालकर खरीदारी व निवेश किया जाता था। पुलिस के अनुसार गिरोह की नजर कई अन्य निजी कंपनियों के खातों पर भी थी।
मामले की विवेचना के दौरान भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की कई अन्य धाराएं भी मुकदमे में जोड़ी गई हैं। पुलिस का कहना है कि गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी उपेंद्र कुमार और रीनू कुमार पूर्व में एटीएम फ्रॉड के मामलों में जेल जा चुके हैं, जबकि रीनू कुमार वर्ष 2013 के एक चर्चित हत्याकांड में भी आरोपी रह चुका है।
सं सैनी
वार्ता
More News

चकमा नेताओं ने मोदी से किया बंगलादेश को बिजली आपूर्ति रोकने, चटगांव इलाका वापस लेने का आग्रह

18 Aug 2026 | 1:20 PM

अगरतला, 18 अगस्त (वार्ता) पूर्वोत्तर राज्यों के चकमा समुदाय के नेताओं ने केंद्र सरकार से बंगलादेश को की जाने वाली बिजली और ईंधन की आपूर्ति तत्काल प्रभाव से रोकने और बंगलादेश के चटगांव के पहाड़ी क्षेत्र को वापस लेने का आग्रह किया है। .

see more..
भारी बारिश के बीच नदी में छह छात्रों और गिरे वाहन में फंसे दो लोगों को एसडीआरएफ ने बचाया

भारी बारिश के बीच नदी में छह छात्रों और गिरे वाहन में फंसे दो लोगों को एसडीआरएफ ने बचाया

18 Aug 2026 | 12:28 PM

देहरादून 18 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश, अतिवृष्टि और भूस्खलन की घटनाओं के बावजूद लोग अनावश्यक रूप से नदी और नालों को पार करने में अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। ऐसे ही दो अलग अलग मामलों में देवदूत कहे जाने वाली राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीमों ने एक निजी विश्वविद्यालय के छह छात्रों और एक वाहन में बैठे दो अन्य व्यक्तियों को नदी के तेज बहाव में बहते हुए कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बचाया है। देहरादून 18 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश, अतिवृष्टि और भूस्खलन की घटनाओं के बावजूद लोग अनावश्यक रूप से नदी और नालों को पार करने में अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। ऐसे ही दो अलग अलग मामलों में देवदूत कहे जाने वाली राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीमों ने एक निजी विश्वविद्यालय के छह छात्रों और एक वाहन में बैठे दो अन्य व्यक्तियों को नदी के तेज बहाव में बहते हुए कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बचाया है।

see more..

टिपरा मोथा ने टिपरासा समझौते के क्रियान्वयन को लेकर भाजपा पर बढ़ाया दबाव

18 Aug 2026 | 12:14 PM

अगरतला, 18 अगस्त (वार्ता) त्रिपुरा में सत्तारूढ़ गठबंधन की सहयोगी टिपरा मोथा ने केंद्र सरकार के साथ हुए टिपरासा समझौते को लागू करने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर दबाव बढ़ा दिया है। यह समझौता पिछले लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार के साथ हुआ था।.

see more..

हनूर गोलीबारी मामला : विपक्ष ने की न्यायिक जांच की मांग, सरकार ने कहा- वनकर्मियों ने आत्मरक्षा में चलायी थी गोली

18 Aug 2026 | 12:58 AM

बेंगलुरु, 17 अगस्त (वार्ता) कर्नाटक के हनूर (कावेरी वन्यजीव प्रभाग) के जंगल में हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत का मामला सोमवार को राज्य विधानमंडल के दोनों सदनों (विधान परिषद और विधानसभा) में गूंजा। .

see more..

बंगाल होटल अग्निकांड में मेघालय के पांच श्रद्धालुओं की मौत पर संगमा ने जताया दुख, मृतक परिवारों को दो लाख रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

18 Aug 2026 | 12:28 AM

शिलांग, 17 अगस्त (वार्ता)। मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के एक होटल में लगी भीषण आग में मेघालय के पांच हिंदू तीर्थयात्रियों की दर्दनाक मौत पर गहरा शोक और दुख व्यक्त किया और इस कठिन घड़ी में राज्य सरकार की ओर से मेघालय के पांचों मृतकों के निकटतम परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।.

see more..