Saturday, Aug 8 2026 | Time 04:11 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


पत्नी में 'दिलचस्पी खत्म' होने के आधार पर पति शादी खत्म नहीं कर सकता : उच्च न्यायालय

बेंगलुरु, 20 जुलाई (वार्ता) कर्नाटक उच्च न्यायालय ने फैसला सुनाया है कि कोई भी व्यक्ति सिर्फ इस आधार पर तलाक नहीं मांग सकता कि उसकी पत्नी में 'दिलचस्पी खत्म' हो गयी है। न्यायालय ने टिप्पणी की कि हिंदू विवाह एक संस्कार है, अनुबंध नहीं, जिसे किसी भी जीवनसाथी की मर्जी से खत्म किया जा सके।
हिंदू विवाह अधिनियम, 1955 की धारा 13(1ए) के तहत पति की तलाक की अपील खारिज करते हुए न्यायमूर्ति डीके सिंह और न्यायमूर्ति टीएम नदफ की खंडपीठ ने कहा कि हिंदू कानून के तहत विवाह जीवन भर का बंधन होता है और इसे केवल इसलिए खत्म नहीं किया जा सकता, क्योंकि कोई एक जीवनसाथी अब इस रिश्ते को जारी नहीं रखना चाहता।
खंडपीठ ने टिप्पणी की, "हिंदू कानून के तहत विवाह एक संस्कार है और यह कोई अनुबंध नहीं है। एक बार जब दोनों पक्षों का विवाह हो जाता है, तो विवाह जीवन भर के लिए होता है और कोई भी व्यक्ति इस आधार पर शादी से अलग नहीं हो सकता कि उसकी दूसरे पक्ष के साथ विवाह में कोई दिलचस्पी नहीं रह गयी है।"
अदालत ने मैसूरु के पारिवारिक न्यायालय के अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश के फैसले को बरकरार रखा, जिसने पत्नी के दाम्पत्य अधिकारों की बहाली की याचिका को स्वीकार करते हुए पति की तलाक की याचिका खारिज कर दी थी।
दिसंबर 2003 में अंतरजातीय प्रेम विवाह करने वाले इस जोड़े की एक बेटी है, जो अब लगभग बालिग हो चुकी है। 2019 में मुकदमेबाजी के पहले दौर के बाद पति ने नयी याचिका दायर कर दावा किया कि दाम्पत्य अधिकारों की बहाली का निर्देश देने वाली डिक्री के बावजूद दोनों पक्षों ने एक साथ रहना शुरू नहीं किया है और यह शादी पूरी तरह से टूट चुकी है।
पत्नी ने हालांकि क्रूरता या आपसी अनबन के आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि उसने अपने पति और उनके माता-पिता की देखभाल की है, कभी अलग रहने की जिद नहीं की और वह शादी को जारी रखने के लिए तैयार है।
पारिवारिक न्यायालय को क्रूरता का कोई सबूत नहीं मिला और उसने जिरह के दौरान पति की इस स्वीकारोक्ति को नोट किया कि उसने वैवाहिक जीवन केवल इसलिए दोबारा शुरू नहीं किया, क्योंकि अब उसकी ऐसा करने में कोई दिलचस्पी नहीं रह गयी थी।
उसकी अपील को खारिज करते हुए उच्च न्यायालय ने कहा कि पति स्वेच्छा से प्रेम विवाह करने, लगभग दो दशकों तक साथ रहने और एक बच्चे का पिता बनने के बाद प्रभावी रूप से अपने ही आचरण का अनुचित लाभ उठाने की कोशिश कर रहा था।
यह मानते हुए कि हिंदू विवाह अधिनियम के तहत केवल दिलचस्पी खत्म हो जाना तलाक का कानूनी आधार नहीं है, खंडपीठ ने पारिवारिक न्यायालय के आदेश में हस्तक्षेप करने का कोई कारण नहीं पाया और अपील खारिज कर दी।
आलम, मधुकांत
वार्ता
More News

अरुणाचल प्रदेश: लॉन्गडिंग में उल्फा (आई) के चार कैडरों ने किया आत्मसमर्पण

07 Aug 2026 | 11:36 PM

ईटानगर, 07 अगस्त (वार्ता) अरुणाचल प्रदेश में शांति और उग्रवाद विरोधी प्रयासों को उस समय बड़ी सफलता मिली जब यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असोम (इंडिपेंडेंट) या उल्फा (आई) के चार सक्रिय कैडरों ने शुक्रवार को आत्मसमर्पण कर दिया। .

see more..

उडुपी के पास कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या

07 Aug 2026 | 10:58 PM

उडुपी , 07 अगस्त (वार्ता) कर्नाटक के उडुपी जिले के पिलार गांव में शुक्रवार को दिनदहाड़े दो अज्ञात हमलावरों ने पूर्व ग्राम पंचायत अध्यक्ष और कांग्रेस नेता डेविड डिसूजा की गोली मारकर हत्या कर दी। .

see more..

केरल लोक सेवा आयोग ने भर्ती प्रक्रिया के आरोपों को खारिज किया; क्राइम ब्रांच जांच में पूर्ण सहयोग का भरोसा

07 Aug 2026 | 10:31 PM

तिरुवनंतपुरम, 07 अगस्त (वार्ता) केरल लोक सेवा आयोग ने अपनी भर्ती प्रक्रियाओं से जुड़े विभिन्न आरोपों को शुक्रवार को खारिज करते हुए कहा है कि सभी चयन वैधानिक नियमों और स्थापित प्रक्रियाओं के अनुसार ही किये गये हैं। .

see more..

पारंपरिक बुनाई को आधुनिक डिज़ाइन, उद्यमिता एवं वैश्विक बाज़ार से जोड़ा जाएगा: खांडू

07 Aug 2026 | 10:30 PM

ईटानगर, 07 अगस्त (वार्ता) अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने शुक्रवार को राज्य की समृद्ध हथकरघा परंपरा को एक जीवंत आर्थिक क्षेत्र में बदलने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि पारंपरिक बुनाई को आधुनिक डिज़ाइन, उद्यमिता एवं वैश्विक बाज़ार तक पहुंच के साथ जोड़ा जाएगा। साथ ही इसकी अनूठी आदिवासी विरासत को भी संरक्षित किया जाएगा। .

see more..

खड़गे शनिवार को उत्तराखंड दौरे पर, हल्द्वानी में जनसभा को करेंगे संबोधित

07 Aug 2026 | 10:21 PM

हल्द्वानी, 07 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड में अगले वर्ष प्रस्तावित विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस अपने चुनावी अभियान को धार देने में जुट गई है। इसी कड़ी में शनिवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हल्द्वानी पहुंचेंगे, जहां रामलीला मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।.

see more..