Saturday, Aug 8 2026 | Time 04:18 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


यूकेपीएससी परीक्षा के लिए हरिद्वार में धारा-163 लागू, परीक्षा केंद्र के आसपास सुरक्षा व्यवस्था सख्त

हरिद्वार, 20 जुलाई (वार्ता) उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) द्वारा 22 जुलाई को आयोजित होने वाली उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के अधिष्ठान में वैयक्तिक सहायक परीक्षा-2025 की प्रायोगिक परीक्षा को शांतिपूर्ण, नकलविहीन एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। नगर मजिस्ट्रेट हर गिरी ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा-163 लागू करने के आदेश जारी किए हैं।
नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि अंग्रेजी आशुलेखन (स्टेनोग्राफी) की प्रायोगिक परीक्षा 22 जुलाई को उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग परिसर स्थित ज्ञानोदय लैब, परीक्षा भवन में आयोजित होगी। परीक्षा का पहला सत्र सुबह 10 बजे तथा दूसरा सत्र दोपहर दो बजे से प्रारंभ होगा।
प्रशासन के आदेश के अनुसार परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में बिना पूर्व अनुमति पांच या अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने, सार्वजनिक सभा, जुलूस, धरना-प्रदर्शन और किसी भी प्रकार की कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। साथ ही निर्धारित मानकों से अधिक ध्वनि प्रदूषण फैलाने पर भी रोक रहेगी, ताकि परीक्षार्थियों को शांत वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
परीक्षा केंद्र परिसर में मोबाइल फोन, पेजर, पाठ्य सामग्री एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा हथियार, विस्फोटक पदार्थ या अन्य प्रतिबंधित सामग्री लेकर आने पर भी रोक रहेगी। केवल परीक्षा ड्यूटी में तैनात अधिकारी, कर्मचारी एवं पुलिस बल को ही परिसर में प्रवेश की अनुमति होगी।
नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि परीक्षा को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से यह प्रतिबंध लागू किए गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि आदेशों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा-223 के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सं उप्रेती
वार्ता
More News

अरुणाचल प्रदेश: लॉन्गडिंग में उल्फा (आई) के चार कैडरों ने किया आत्मसमर्पण

07 Aug 2026 | 11:36 PM

ईटानगर, 07 अगस्त (वार्ता) अरुणाचल प्रदेश में शांति और उग्रवाद विरोधी प्रयासों को उस समय बड़ी सफलता मिली जब यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असोम (इंडिपेंडेंट) या उल्फा (आई) के चार सक्रिय कैडरों ने शुक्रवार को आत्मसमर्पण कर दिया। .

see more..

उडुपी के पास कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या

07 Aug 2026 | 10:58 PM

उडुपी , 07 अगस्त (वार्ता) कर्नाटक के उडुपी जिले के पिलार गांव में शुक्रवार को दिनदहाड़े दो अज्ञात हमलावरों ने पूर्व ग्राम पंचायत अध्यक्ष और कांग्रेस नेता डेविड डिसूजा की गोली मारकर हत्या कर दी। .

see more..

केरल लोक सेवा आयोग ने भर्ती प्रक्रिया के आरोपों को खारिज किया; क्राइम ब्रांच जांच में पूर्ण सहयोग का भरोसा

07 Aug 2026 | 10:31 PM

तिरुवनंतपुरम, 07 अगस्त (वार्ता) केरल लोक सेवा आयोग ने अपनी भर्ती प्रक्रियाओं से जुड़े विभिन्न आरोपों को शुक्रवार को खारिज करते हुए कहा है कि सभी चयन वैधानिक नियमों और स्थापित प्रक्रियाओं के अनुसार ही किये गये हैं। .

see more..

पारंपरिक बुनाई को आधुनिक डिज़ाइन, उद्यमिता एवं वैश्विक बाज़ार से जोड़ा जाएगा: खांडू

07 Aug 2026 | 10:30 PM

ईटानगर, 07 अगस्त (वार्ता) अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने शुक्रवार को राज्य की समृद्ध हथकरघा परंपरा को एक जीवंत आर्थिक क्षेत्र में बदलने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि पारंपरिक बुनाई को आधुनिक डिज़ाइन, उद्यमिता एवं वैश्विक बाज़ार तक पहुंच के साथ जोड़ा जाएगा। साथ ही इसकी अनूठी आदिवासी विरासत को भी संरक्षित किया जाएगा। .

see more..

खड़गे शनिवार को उत्तराखंड दौरे पर, हल्द्वानी में जनसभा को करेंगे संबोधित

07 Aug 2026 | 10:21 PM

हल्द्वानी, 07 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड में अगले वर्ष प्रस्तावित विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस अपने चुनावी अभियान को धार देने में जुट गई है। इसी कड़ी में शनिवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हल्द्वानी पहुंचेंगे, जहां रामलीला मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।.

see more..