Tuesday, Aug 18 2026 | Time 20:47 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


भारी बारिश के अलर्ट के बीच गंगा घाट खाली कराने उतरी एसडीआरएफ, श्रद्धालुओं से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील

ऋषिकेश, 20 जुलाई (वार्ता) उत्तराखंड के ऋषिकेश में मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश की चेतावनी जारी किए जाने और गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने के मद्देनजर राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ), जल पुलिस एवं आपदा राहत दल ने सोमवार को मुनि की रेती और लक्ष्मण झूला क्षेत्र के प्रमुख घाटों पर संयुक्त जन-जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान घाटों पर मौजूद श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों से तत्काल घाट खाली कर सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई।
संयुक्त टीमों ने लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। नदी का बहाव अत्यधिक तेज और खतरनाक हो गया है, जिससे घाटों पर रुकना या नदी के निकट जाना जोखिमपूर्ण हो सकता है।
एसडीआरएफ, जल पुलिस और आपदा राहत दल के जवानों ने लोगों से प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा दिशा-निर्देशों का पालन करने, नदी के किनारे जाने से बचने तथा किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में तत्काल कंट्रोल रूम अथवा आपदा राहत दल को सूचना देने की अपील की।
अधिकारियों ने बताया कि संवेदनशील घाटों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और राहत एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं। श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी एवं अपने परिवार की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें, अफवाहों पर ध्यान न दें तथा केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक चेतावनियों और निर्देशों का ही पालन करें।
सं उप्रेती
वार्ता
More News

चंद्रबाबू ने समुद्र में लापता मछुआरों की तलाश में खोज अभियान तेज करने के दिये निर्देश

18 Aug 2026 | 8:29 PM

विजयवाड़ा, 18 अगस्त (वार्ता) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने समुद्र में लापता हुए आठ मछुआरों की तलाश के लिए अधिकारियों को बचाव अभियान तेज करने और सभी उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल करने के मंगलवार को निर्देश दिये।.

see more..

दो अक्टूबर को बुक्सा टाइगर रिजर्व में आएगा बाघ

18 Aug 2026 | 8:18 PM

कोलकाता, 18 अगस्त (वार्ता) पश्चिम बंगाल सरकार बुक्सा टाइगर रिजर्व में बाघों की आबादी को बढ़ाने के उद्देश्य से दो अक्टूबर को एक बाघिन को छोड़ने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि राज्य सरकार कोलकाता में अलीपुर चिड़ियाघर के पास एक नया मछलीघर बनाने की योजना भी बना रही है।.

see more..

न्यायालय ने वन विभाग में दैनिक कर्मियों के नियमितीकरण मामले में सरकार से स्थिति स्पष्ट करने को कहा

18 Aug 2026 | 8:16 PM

नैनीताल, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने वन विभाग में वर्षों से दैनिक वेतन और अनुबंध के आधार पर कार्यरत कर्मचारियों के नियमितीकरण से जुड़े मामले में मंगलवार को राज्य सरकार से ताजा स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। .

see more..

वर्ष 2027 में जीत की हैट्रिक के संकल्प के साथ भाजपा सांसद और विधायकों की बैठक संपन्न

18 Aug 2026 | 8:12 PM

देहरादून 18 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गढ़वाल संभाग की विकास और जनकल्याण के कामों को आगे बढ़ाते हुए 2027 में जीत की हैट्रिक के संकल्प के साथ मंगलवार को सांसद और विधायकों की बैठक संपन्न हुई। .

see more..

बंगाल : मालदा ने अलग अंदाज में मनाया अपना 'स्वतंत्रता दिवस'

18 Aug 2026 | 8:08 PM

सिलीगुड़ी, 18 अगस्त (वार्ता) जहां पूरा भारत 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाता है, वहीं मालदा 18 अगस्त को अपना एक विशेष दिन मनाता है क्योंकि उसी दिन 1947 में यह जिला औपचारिक रूप से भारत का हिस्सा बना था।.

see more..