Saturday, Aug 8 2026 | Time 02:50 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


ओडिशा वानिकी परियोजना ने दो साल में 7.55 लाख लोगों की जिंदगी बदली

भुवनेश्वर, 20 जुलाई (वार्ता) ओडिशा के प्रमुख 'ओडिशा वानिकी क्षेत्र विकास परियोजना-चरण-2 ' ने पिछले दो सालों में राज्यभर में टिकाऊ आजीविका के अवसर पैदा कर 7.55 लाख लोगों के जीवन में परिवर्तन किया है।
वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग के तहत ओडिशा वानिकी क्षेत्र विकास समिति (ओएफएसडीएस) द्वारा लागू और 'जापान अंतरराष्ट्रीय सहयोग एजेंसी' (जेआईसीए) से वित्तीय सहायता प्राप्त यह परियोजना 10 जिलों के 14 वन और वन्यजीव संभाग में 1,210 से अधिक 'वन सुरक्षा समितियों' (वीएसएस) के माध्यम से चलाया जा रहा है।

इस परियोजना से 1.47 लाख वन-आश्रित परिवारों के 6.37 लाख से अधिक लोगों को लाभ हुआ है, जबकि विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों के साथ तालमेल ने इसकी पहुंच को काफी बढ़ाया है। वर्ष 2024-25 के दौरान लगभग 3.41 लाख लाभार्थियों को शामिल किया गया और उसके बाद 2025-26 में 4.14 लाख लोग इससे जुड़े, जिससे पिछले दो सालों में कुल लाभार्थियों की संख्या बढ़कर लगभग 7.55 लाख हो गई है। यह पहल कृषि, वानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन, मशरूम की खेती और बाजरा प्रसंस्करण में टिकाऊ आय के अवसर पैदा करके ग्रामीण बदलाव के लिए एक बड़ी प्रेरक शक्ति के रूप में उभरी है। इसके साथ ही इसने वन-आश्रित समुदायों की क्षमता को भी मजबूत किया है।
ओएफएसडीपी-2 समुदाय के नेतृत्व वाले वन प्रबंधन आजीविका पैदा करने के अलावा जैव विविधता संरक्षण और पारिस्थितिकी बहाली को मजबूत करना जारी रखे हुए है। यह परियोजना पर्यावरण संरक्षण को आर्थिक विकास के साथ जोड़कर दिखा रही है कि कैसे टिकाऊ वन प्रबंधन ग्रामीण आजीविका को बेहतर बना सकता है और साथ ही ओडिशा के समृद्ध प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण भी कर सकता है।
पंकज जितेन्द्र
वार्ता
More News

अरुणाचल प्रदेश: लॉन्गडिंग में उल्फा (आई) के चार कैडरों ने किया आत्मसमर्पण

07 Aug 2026 | 11:36 PM

ईटानगर, 07 अगस्त (वार्ता) अरुणाचल प्रदेश में शांति और उग्रवाद विरोधी प्रयासों को उस समय बड़ी सफलता मिली जब यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असोम (इंडिपेंडेंट) या उल्फा (आई) के चार सक्रिय कैडरों ने शुक्रवार को आत्मसमर्पण कर दिया। .

see more..

उडुपी के पास कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या

07 Aug 2026 | 10:58 PM

उडुपी , 07 अगस्त (वार्ता) कर्नाटक के उडुपी जिले के पिलार गांव में शुक्रवार को दिनदहाड़े दो अज्ञात हमलावरों ने पूर्व ग्राम पंचायत अध्यक्ष और कांग्रेस नेता डेविड डिसूजा की गोली मारकर हत्या कर दी। .

see more..

केरल लोक सेवा आयोग ने भर्ती प्रक्रिया के आरोपों को खारिज किया; क्राइम ब्रांच जांच में पूर्ण सहयोग का भरोसा

07 Aug 2026 | 10:31 PM

तिरुवनंतपुरम, 07 अगस्त (वार्ता) केरल लोक सेवा आयोग ने अपनी भर्ती प्रक्रियाओं से जुड़े विभिन्न आरोपों को शुक्रवार को खारिज करते हुए कहा है कि सभी चयन वैधानिक नियमों और स्थापित प्रक्रियाओं के अनुसार ही किये गये हैं। .

see more..

पारंपरिक बुनाई को आधुनिक डिज़ाइन, उद्यमिता एवं वैश्विक बाज़ार से जोड़ा जाएगा: खांडू

07 Aug 2026 | 10:30 PM

ईटानगर, 07 अगस्त (वार्ता) अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने शुक्रवार को राज्य की समृद्ध हथकरघा परंपरा को एक जीवंत आर्थिक क्षेत्र में बदलने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि पारंपरिक बुनाई को आधुनिक डिज़ाइन, उद्यमिता एवं वैश्विक बाज़ार तक पहुंच के साथ जोड़ा जाएगा। साथ ही इसकी अनूठी आदिवासी विरासत को भी संरक्षित किया जाएगा। .

see more..

खड़गे शनिवार को उत्तराखंड दौरे पर, हल्द्वानी में जनसभा को करेंगे संबोधित

07 Aug 2026 | 10:21 PM

हल्द्वानी, 07 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड में अगले वर्ष प्रस्तावित विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस अपने चुनावी अभियान को धार देने में जुट गई है। इसी कड़ी में शनिवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हल्द्वानी पहुंचेंगे, जहां रामलीला मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।.

see more..