Tuesday, Aug 18 2026 | Time 04:41 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


दून पुलिस का नशा तस्करों पर शिकंजा, 1.21 किलो गांजा के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार

डोईवाला, 06 अगस्त, (वार्ता ) उत्तराखंड के डोईवाला में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपदभर में चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत गुरुवार को डोईवाला पुलिस ने एक शातिर तस्कर को 1 किलो 210 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, लच्छीवाला फ्लाईओवर के पास चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने रोहित करमाली उर्फ मलिंगा (20) निवासी केशवपुरी बस्ती, डोईवाला को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1 किलो 210 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ कोतवाली डोईवाला में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्वयं भी नशे का आदी है और स्थानीय तस्कर से सस्ते दाम पर गांजा खरीदकर अन्य नशा करने वालों को ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में था। पूछताछ के दौरान पुलिस को अन्य नशा तस्करों के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी मिली है, जिनकी तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी रोहित करमाली उर्फ मलिंगा के खिलाफ पहले से आर्म्स एक्ट और चोरी सहित सात आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं तथा वह पूर्व में जेल भी जा चुका है।
पुलिस ने कहा किया है कि जनपद में नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी तरह लगातार जारी रहेगा।
सं सैनी
वार्ता
More News

बंगाल होटल अग्निकांड में मेघालय के पांच श्रद्धालुओं की मौत पर संगमा ने जताया दुख, मृतक परिवारों को दो लाख रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

18 Aug 2026 | 12:28 AM

शिलांग, 17 अगस्त (वार्ता)। मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के एक होटल में लगी भीषण आग में मेघालय के पांच हिंदू तीर्थयात्रियों की दर्दनाक मौत पर गहरा शोक और दुख व्यक्त किया और इस कठिन घड़ी में राज्य सरकार की ओर से मेघालय के पांचों मृतकों के निकटतम परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।.

see more..

आंध्र प्रदेश के आठ मछुआरे नाव के साथ लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू

17 Aug 2026 | 11:35 PM

विजयवाड़ा, 17 अगस्त (वार्ता) आंध्र प्रदेश में मशीनीकृत नाव से समुद्र में मछली पकड़ने गए आठ मछुआरे लापता हो गए हैं और उनकी तलाश के लिए बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया गया है।.

see more..

ओडिशा : पत्नी की हत्या के दोषी को उम्रकैद

17 Aug 2026 | 11:33 PM

भुवनेश्वर, 17 अगस्त (वार्ता) ओडिशा के गजपति जिले की एक अदालत ने सोमवार को 62 वर्षीय एक व्यक्ति को चार वर्ष पहले अपनी बीमार बेटी को लेकर हुए झगड़े के दौरान पत्नी की हत्या करने के जुर्म में उम्रकैद की सजा सुनायी।.

see more..

बंगाल में 'राक्षस राज', नेताओं पर अंडे फेंक रही भाजपा-आरएसएस : कीर्ति आजाद

17 Aug 2026 | 11:29 PM

दुर्गापुर, 17 अगस्त (वार्ता) पश्चिम बंगाल के वर्धमान-दुर्गापुर से तृणमूल कांग्रेस सांसद कीर्ति आजाद ने नेताओं पर अंडे फेंके जाने की घटनाओं पर गुस्सा जाहिर करते हुए आत्मरक्षा के अधिकार का हवाला देते हुए कहा है कि उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए लाइसेंसी पिस्तौल के लिए आवेदन देने का फैसला लिया है। .

see more..

विजय ने कृषि ऋण माफी की सीमा 50,000 रुपये से बढ़ाकर 75,000 रुपये तक की

17 Aug 2026 | 10:42 PM

चेन्नई, 17 अगस्त (वार्ता) डेल्टा जिलों में कुरुवई फसल की खेती के लिए मेट्टूर बांध से सिंचाई का पानी न छोड़े जाने के कारण पहले से ही सूखे का सामना कर रहे किसानों को राहत देते हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने सोमवार को सरकार में अपने 100 दिन पूरे होने के अवसर पर 75,000 रुपये तक के कृषि ऋण की पूर्ण माफी की घोषणा की।.

see more..