Tuesday, Aug 18 2026 | Time 05:38 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


टीपीओडब्लूडीएल ने कटक में 'सोलर रथ' अभियान की शुरुआत की

भुवनेश्वर, 06 अगस्त (वार्ता) टाटा पावर और ओडिशा सरकार के संयुक्त उद्यम टीपी सेंट्रल ओडिशा डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (टीपीसीओडीएल) ने खुर्दा में मिली सफलता के बाद कटक जिले में 'सोलर रथ' अभियान शुरू किया है। इसका उद्देश्य छत पर सौर ऊर्जा प्रणाली को बढ़ावा देना और लोगों को स्वच्छ, सस्ती व टिकाऊ ऊर्जा के प्रति जागरूक करना है।
कटक के जिलाधिकारी कार्यालय से बुधवार को वरिष्ठ टीपीसीओडीएल अधिकारियों की मौजूदगी में 'सोलर रथ' को रवाना किया गया। इस अभियान का उद्देश्य 'पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' के बारे में लोगों को जागरूक करना और परिवारों को अपने घरों की छतों पर सौर पैनल लगाने के लिए प्रेरित करना है।
यह जागरूकता वाहन कटक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में घूमेगा और उपभोक्ताओं को छत्त पर सौर पैनल लगाने के फायदों, इस योजना के तहत मिलने वाली सरकारी सब्सिडी तथा सौर पैनल को लगाने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देगा। निवासियों से बातचीत करने, उनके सवालों के जवाब देने और जनसहभागिता बढ़ाने के लिए एक समर्पित 'सोलर संगी' टीम भी इस अभियान के साथ रहेगी।
इस अवसर पर कटक के जिलाधिकारी दत्तात्रेय भाऊसाहेब शिंदे ने कहा कि 'सोलर रथ' अभियान छत्त पर सौर पैनल लगाने से जुड़ी जानकारी को सीधे लोगों तक पहुंचाएगा, जिससे अधिक से अधिक परिवार 'पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' का लाभ उठा सकेंगे।
अपर जिलाधिकारी इप्सिता प्रियदर्शिनी मिश्रा ने कहा कि 'सोलर रथ' जैसे जमीनी स्तर के जागरूकता अभियान सौर पैनल को लगाने, नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने और सतत विकास का समर्थन करने के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।
टीपीसीओडीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) गजानन एस. काले ने कहा कि यह अभियान निरंतर जागरूकता और घर-घर जाकर संवाद के माध्यम से 'पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' के लाभ सीधे उपभोक्ताओं तक पहुँचाने की कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
भारत, मधुकांत
वार्ता
More News

बंगाल होटल अग्निकांड में मेघालय के पांच श्रद्धालुओं की मौत पर संगमा ने जताया दुख, मृतक परिवारों को दो लाख रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

18 Aug 2026 | 12:28 AM

शिलांग, 17 अगस्त (वार्ता)। मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के एक होटल में लगी भीषण आग में मेघालय के पांच हिंदू तीर्थयात्रियों की दर्दनाक मौत पर गहरा शोक और दुख व्यक्त किया और इस कठिन घड़ी में राज्य सरकार की ओर से मेघालय के पांचों मृतकों के निकटतम परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।.

see more..

आंध्र प्रदेश के आठ मछुआरे नाव के साथ लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू

17 Aug 2026 | 11:35 PM

विजयवाड़ा, 17 अगस्त (वार्ता) आंध्र प्रदेश में मशीनीकृत नाव से समुद्र में मछली पकड़ने गए आठ मछुआरे लापता हो गए हैं और उनकी तलाश के लिए बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया गया है।.

see more..

ओडिशा : पत्नी की हत्या के दोषी को उम्रकैद

17 Aug 2026 | 11:33 PM

भुवनेश्वर, 17 अगस्त (वार्ता) ओडिशा के गजपति जिले की एक अदालत ने सोमवार को 62 वर्षीय एक व्यक्ति को चार वर्ष पहले अपनी बीमार बेटी को लेकर हुए झगड़े के दौरान पत्नी की हत्या करने के जुर्म में उम्रकैद की सजा सुनायी।.

see more..

बंगाल में 'राक्षस राज', नेताओं पर अंडे फेंक रही भाजपा-आरएसएस : कीर्ति आजाद

17 Aug 2026 | 11:29 PM

दुर्गापुर, 17 अगस्त (वार्ता) पश्चिम बंगाल के वर्धमान-दुर्गापुर से तृणमूल कांग्रेस सांसद कीर्ति आजाद ने नेताओं पर अंडे फेंके जाने की घटनाओं पर गुस्सा जाहिर करते हुए आत्मरक्षा के अधिकार का हवाला देते हुए कहा है कि उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए लाइसेंसी पिस्तौल के लिए आवेदन देने का फैसला लिया है। .

see more..

विजय ने कृषि ऋण माफी की सीमा 50,000 रुपये से बढ़ाकर 75,000 रुपये तक की

17 Aug 2026 | 10:42 PM

चेन्नई, 17 अगस्त (वार्ता) डेल्टा जिलों में कुरुवई फसल की खेती के लिए मेट्टूर बांध से सिंचाई का पानी न छोड़े जाने के कारण पहले से ही सूखे का सामना कर रहे किसानों को राहत देते हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने सोमवार को सरकार में अपने 100 दिन पूरे होने के अवसर पर 75,000 रुपये तक के कृषि ऋण की पूर्ण माफी की घोषणा की।.

see more..