Tuesday, Aug 18 2026 | Time 04:55 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


उत्तराखण्ड में एनसीसी विस्तार को मिलेगी रफ्तार, आधुनिक आधारभूत संरचना विकास के आसार प्रबल

नयी दिल्ली 06 अगस्त (वार्ता) राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के महानिदेशक (डीजी) लेफ्टिनेंट जनरल वीरेन्द्र वत्स ने राष्ट्रीय राजधानी स्थित उत्तराखंड भवन में गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर उत्तराखण्ड में एनसीसी के विस्तार, सीमांत एवं दुर्गम क्षेत्रों तक इसकी प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने तथा संगठन की आधुनिक एवं सुदृढ़ आधारभूत संरचना के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। इससे राज्य में एनसीसी के विस्तार एवं आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास की संभावना प्रबल हुई है।
बैठक के दौरान महानिदेशक वत्स ने राज्य के अधिकाधिक युवाओं को एनसीसी से जोड़ने के उद्देश्य से सीमावर्ती एवं दूरस्थ क्षेत्रों में नई एनसीसी इकाइयों के गठन एवं विस्तार की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने राज्य में आधुनिक प्रशिक्षण अवसंरचना के विकास, प्रशिक्षण सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा प्रस्तावित एनसीसी अकादमी की स्थापना सहित विभिन्न भावी योजनाओं की रूपरेखा से मुख्यमंत्री धामी को अवगत कराया।
श्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के सर्वांगीण विकास, राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता तथा सेवा-भाव को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि एनसीसी युवाओं में राष्ट्रीय चरित्र, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने वाला देश का एक प्रतिष्ठित संगठन है, जिसकी राष्ट्र निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने राज्य में एनसीसी के विस्तार तथा प्रस्तावित आधारभूत संरचना विकास से संबंधित सभी पहलों के लिए राज्य सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि इन परियोजनाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन प्रयासों से राज्य के युवाओं को व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व प्रशिक्षण एवं राष्ट्र सेवा के अधिक अवसर उपलब्ध होंगे।
सुमिताभ उप्रेती
वार्ता
More News

बंगाल होटल अग्निकांड में मेघालय के पांच श्रद्धालुओं की मौत पर संगमा ने जताया दुख, मृतक परिवारों को दो लाख रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

18 Aug 2026 | 12:28 AM

शिलांग, 17 अगस्त (वार्ता)। मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के एक होटल में लगी भीषण आग में मेघालय के पांच हिंदू तीर्थयात्रियों की दर्दनाक मौत पर गहरा शोक और दुख व्यक्त किया और इस कठिन घड़ी में राज्य सरकार की ओर से मेघालय के पांचों मृतकों के निकटतम परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।.

see more..

आंध्र प्रदेश के आठ मछुआरे नाव के साथ लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू

17 Aug 2026 | 11:35 PM

विजयवाड़ा, 17 अगस्त (वार्ता) आंध्र प्रदेश में मशीनीकृत नाव से समुद्र में मछली पकड़ने गए आठ मछुआरे लापता हो गए हैं और उनकी तलाश के लिए बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया गया है।.

see more..

ओडिशा : पत्नी की हत्या के दोषी को उम्रकैद

17 Aug 2026 | 11:33 PM

भुवनेश्वर, 17 अगस्त (वार्ता) ओडिशा के गजपति जिले की एक अदालत ने सोमवार को 62 वर्षीय एक व्यक्ति को चार वर्ष पहले अपनी बीमार बेटी को लेकर हुए झगड़े के दौरान पत्नी की हत्या करने के जुर्म में उम्रकैद की सजा सुनायी।.

see more..

बंगाल में 'राक्षस राज', नेताओं पर अंडे फेंक रही भाजपा-आरएसएस : कीर्ति आजाद

17 Aug 2026 | 11:29 PM

दुर्गापुर, 17 अगस्त (वार्ता) पश्चिम बंगाल के वर्धमान-दुर्गापुर से तृणमूल कांग्रेस सांसद कीर्ति आजाद ने नेताओं पर अंडे फेंके जाने की घटनाओं पर गुस्सा जाहिर करते हुए आत्मरक्षा के अधिकार का हवाला देते हुए कहा है कि उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए लाइसेंसी पिस्तौल के लिए आवेदन देने का फैसला लिया है। .

see more..

विजय ने कृषि ऋण माफी की सीमा 50,000 रुपये से बढ़ाकर 75,000 रुपये तक की

17 Aug 2026 | 10:42 PM

चेन्नई, 17 अगस्त (वार्ता) डेल्टा जिलों में कुरुवई फसल की खेती के लिए मेट्टूर बांध से सिंचाई का पानी न छोड़े जाने के कारण पहले से ही सूखे का सामना कर रहे किसानों को राहत देते हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने सोमवार को सरकार में अपने 100 दिन पूरे होने के अवसर पर 75,000 रुपये तक के कृषि ऋण की पूर्ण माफी की घोषणा की।.

see more..