Tuesday, Aug 18 2026 | Time 05:22 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


तमिलनाडु के बजट में किसानों के कल्याण और सिंचाई पर जोर

चेन्नई, 06 अगस्त (वार्ता) तमिलनाडु में 'तमिलगा वेट्री कझगम' (टीवीके) सरकार ने अपने पहले कृषि बजट में किसानों के कल्याण और सिंचाई को बढ़ावा देने पर जोर दिया है।
राज्य के कृषि मंत्री आर. विनोद ने गुरुवार को राज्य विधानसभा में खेती-किसानी के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि कृषि अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और इसे ध्यान में रखते हुए 2026-27 के बजट में कई नयी और अहम योजनाएं शामिल की गई हैं। इन योजनाओं का मकसद किसानों की जरूरतों को यथासंभव पूरा करना, कृषि में वैज्ञानिक प्रगति के साथ तालमेल बिठाना और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाकर उनकी समृद्धि सुनिश्चित करना है।
उन्होंने कहा कि यह बजट किसानों और निर्यातकों के साथ बातचीत के बाद और नेतृत्व के दीर्घकालिक कृषि विजन के अनुरूप तैयार किया गया है।

बजट में टिकाऊपन पर बहुत जोर दिया गया है। मिट्टी की उर्वरता की रक्षा के लिए 'तमिलनाडु मृदा संरक्षण मिशन' के तहत 122.51 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। सरकार ने धान के बीज उत्पादन और सब्सिडी के लिए भी 34.72 करोड़ रुपये रखे हैं। 'तमिलनाडु मिलेट मिशन' (63.81 करोड़ रुपये) और 'माइनर मिलेट्स मिशन' (7.61 करोड़ रुपये) के जरिए पारंपरिक फसलों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके साथ ही क्विनोआ और बकव्हीट जैसी अधिक पोषण वाली फसलों के लिए पायलट परियोजना भी शुरू किए जा रहे हैं।
सरकार ने उत्पादन बढ़ाने और आयात पर निर्भरता कम करने के लिए दालों और तिलहन के लिए 'आत्मनिर्भरता मिशन' के तहत 203.64 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। मंत्री ने बताया कि उत्पादकता बढ़ाने और किसानों की आय में सुधार करने के उद्देश्य से कपास की खेती को पुनर्जीवित करने, मक्का उत्पादन और कृषि-वानिकी के लिए अतिरिक्त धन रखा गया है।
श्री विनोद ने कृषि में प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल पर ध्यान केंद्रित करते हुए व्यक्तिगत डिजिटल सेवाएं देने के लिए एआई-आधारित किसान एप्लिकेशन की घोषणा की। राज्य सरकार कीमतों का पूर्वानुमान, मौसम की जानकारी और बाजार से जुड़ी अहम बातें बताने के लिए 'कृषि बुद्धिमत्ता एवं बाजार उत्कृष्टता केंद्र' भी स्थापित करेगी। उन्होंने किसानों के हित में सिंचाई और मशीनीकरण को महत्व देते हुए कहा कि खेत में तालाब बनाने, बोरवेल सब्सिडी और सौर ऊर्जा पंपसेट के लिए धन आवंटित किया गया है।
पंकज जितेन्द्र
वार्ता
More News

बंगाल होटल अग्निकांड में मेघालय के पांच श्रद्धालुओं की मौत पर संगमा ने जताया दुख, मृतक परिवारों को दो लाख रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

18 Aug 2026 | 12:28 AM

शिलांग, 17 अगस्त (वार्ता)। मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के एक होटल में लगी भीषण आग में मेघालय के पांच हिंदू तीर्थयात्रियों की दर्दनाक मौत पर गहरा शोक और दुख व्यक्त किया और इस कठिन घड़ी में राज्य सरकार की ओर से मेघालय के पांचों मृतकों के निकटतम परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।.

see more..

आंध्र प्रदेश के आठ मछुआरे नाव के साथ लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू

17 Aug 2026 | 11:35 PM

विजयवाड़ा, 17 अगस्त (वार्ता) आंध्र प्रदेश में मशीनीकृत नाव से समुद्र में मछली पकड़ने गए आठ मछुआरे लापता हो गए हैं और उनकी तलाश के लिए बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया गया है।.

see more..

ओडिशा : पत्नी की हत्या के दोषी को उम्रकैद

17 Aug 2026 | 11:33 PM

भुवनेश्वर, 17 अगस्त (वार्ता) ओडिशा के गजपति जिले की एक अदालत ने सोमवार को 62 वर्षीय एक व्यक्ति को चार वर्ष पहले अपनी बीमार बेटी को लेकर हुए झगड़े के दौरान पत्नी की हत्या करने के जुर्म में उम्रकैद की सजा सुनायी।.

see more..

बंगाल में 'राक्षस राज', नेताओं पर अंडे फेंक रही भाजपा-आरएसएस : कीर्ति आजाद

17 Aug 2026 | 11:29 PM

दुर्गापुर, 17 अगस्त (वार्ता) पश्चिम बंगाल के वर्धमान-दुर्गापुर से तृणमूल कांग्रेस सांसद कीर्ति आजाद ने नेताओं पर अंडे फेंके जाने की घटनाओं पर गुस्सा जाहिर करते हुए आत्मरक्षा के अधिकार का हवाला देते हुए कहा है कि उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए लाइसेंसी पिस्तौल के लिए आवेदन देने का फैसला लिया है। .

see more..

विजय ने कृषि ऋण माफी की सीमा 50,000 रुपये से बढ़ाकर 75,000 रुपये तक की

17 Aug 2026 | 10:42 PM

चेन्नई, 17 अगस्त (वार्ता) डेल्टा जिलों में कुरुवई फसल की खेती के लिए मेट्टूर बांध से सिंचाई का पानी न छोड़े जाने के कारण पहले से ही सूखे का सामना कर रहे किसानों को राहत देते हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने सोमवार को सरकार में अपने 100 दिन पूरे होने के अवसर पर 75,000 रुपये तक के कृषि ऋण की पूर्ण माफी की घोषणा की।.

see more..