Tuesday, Aug 18 2026 | Time 04:30 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


बनबसा रेलवे स्टेशन पर अब रुकेगी अमृतसर–टनकपुर एक्सप्रेस, रेल मंत्री ने दी स्वीकृति

देहरादून 06 अगस्त (वार्ता) केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर बनबसा रेलवे स्टेशन पर अमृतसर–टनकपुर एक्सप्रेस के ठहराव को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस संबंध में रेल मंत्री ने मुख्यमंत्री को आधिकारिक पत्र भेजकर यह जानकारी दी है।
रेल मंत्री वैष्णव ने जनसुविधा के दृष्टिगत बनबसा रेलवे के संबंध में मुख्यमंत्री धामी की सिफारिश पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए रेलवे ने बनबसा स्टेशन पर गाड़ी संख्या 15093/15094 अमृतसर–टनकपुर एक्सप्रेस के नियमित ठहराव को मंजूरी दे दी है।
श्री धामी ने इस निर्णय पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय रेल मंत्री वैष्णव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे सीमांत क्षेत्र के लोगों, व्यापारियों, विद्यार्थियों, सैनिक परिवारों तथा श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि बनबसा रेलवे स्टेशन पर इस ट्रेन के ठहराव से कुमाऊँ क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी और अधिक मजबूत होगी तथा स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।
सुमिताभ उप्रेती
वार्ता
More News

बंगाल होटल अग्निकांड में मेघालय के पांच श्रद्धालुओं की मौत पर संगमा ने जताया दुख, मृतक परिवारों को दो लाख रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

18 Aug 2026 | 12:28 AM

शिलांग, 17 अगस्त (वार्ता)। मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के एक होटल में लगी भीषण आग में मेघालय के पांच हिंदू तीर्थयात्रियों की दर्दनाक मौत पर गहरा शोक और दुख व्यक्त किया और इस कठिन घड़ी में राज्य सरकार की ओर से मेघालय के पांचों मृतकों के निकटतम परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।.

see more..

आंध्र प्रदेश के आठ मछुआरे नाव के साथ लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू

17 Aug 2026 | 11:35 PM

विजयवाड़ा, 17 अगस्त (वार्ता) आंध्र प्रदेश में मशीनीकृत नाव से समुद्र में मछली पकड़ने गए आठ मछुआरे लापता हो गए हैं और उनकी तलाश के लिए बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया गया है।.

see more..

ओडिशा : पत्नी की हत्या के दोषी को उम्रकैद

17 Aug 2026 | 11:33 PM

भुवनेश्वर, 17 अगस्त (वार्ता) ओडिशा के गजपति जिले की एक अदालत ने सोमवार को 62 वर्षीय एक व्यक्ति को चार वर्ष पहले अपनी बीमार बेटी को लेकर हुए झगड़े के दौरान पत्नी की हत्या करने के जुर्म में उम्रकैद की सजा सुनायी।.

see more..

बंगाल में 'राक्षस राज', नेताओं पर अंडे फेंक रही भाजपा-आरएसएस : कीर्ति आजाद

17 Aug 2026 | 11:29 PM

दुर्गापुर, 17 अगस्त (वार्ता) पश्चिम बंगाल के वर्धमान-दुर्गापुर से तृणमूल कांग्रेस सांसद कीर्ति आजाद ने नेताओं पर अंडे फेंके जाने की घटनाओं पर गुस्सा जाहिर करते हुए आत्मरक्षा के अधिकार का हवाला देते हुए कहा है कि उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए लाइसेंसी पिस्तौल के लिए आवेदन देने का फैसला लिया है। .

see more..

विजय ने कृषि ऋण माफी की सीमा 50,000 रुपये से बढ़ाकर 75,000 रुपये तक की

17 Aug 2026 | 10:42 PM

चेन्नई, 17 अगस्त (वार्ता) डेल्टा जिलों में कुरुवई फसल की खेती के लिए मेट्टूर बांध से सिंचाई का पानी न छोड़े जाने के कारण पहले से ही सूखे का सामना कर रहे किसानों को राहत देते हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने सोमवार को सरकार में अपने 100 दिन पूरे होने के अवसर पर 75,000 रुपये तक के कृषि ऋण की पूर्ण माफी की घोषणा की।.

see more..