Tuesday, Aug 18 2026 | Time 04:31 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


तेलंगाना : भाजपा ने की धान खरीद में 500 करोड़ रुपये के कथित गबन की जांच की मांग

हैदराबाद, 06 अगस्त (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तेलंगाना अध्यक्ष एन. रामचंदर राव ने सरकारी खरीद के लगभग करीब 500 करोड़ रुपए मूल्य के 90 हजार मीट्रिक टन धान के कथित गबन की तत्काल जांच कराने की मांग की है।
श्री राव ने गुरुवार को मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी को लिखे पत्र में धान खरीद में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि किसानों के हितों की रक्षा के लिए इस मामले को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि धान खरीद व्यवस्था किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण सहायक तंत्र होने के साथ-साथ सार्वजनिक वितरण प्रणाली का भी अभिन्न हिस्सा है। उनका आरोप है कि सरकारी धान का किसी भी प्रकार का कथित दुरुपयोग या गबन न केवल सरकारी खजाने को भारी वित्तीय नुकसान पहुंचाएगा, बल्कि खरीद व्यवस्था पर किसानों के विश्वास को भी कमजोर करेगा।
मीडिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए श्री राव ने दावा किया कि कस्टम मिलिंग के लिए चावल मिलों को सौंपे गये हजारों टन धान का न तो भंडार में पता चल रहा है और न ही उसे चावल के रूप में सरकार को वापस किया गया है, जिससे राज्य को भारी नुकसान हुआ है।
श्री राव ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए और जांच में दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध, उनके पद या प्रभाव की परवाह किए बिना, कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाये।
उन्होंने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए धान खरीद, परिवहन, भंडारण और कस्टम मिलिंग सहित पूरी खरीद प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में निगरानी, जवाबदेही और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने की भी मांग की।
शादाब, मधुकांत
वार्ता
More News

बंगाल होटल अग्निकांड में मेघालय के पांच श्रद्धालुओं की मौत पर संगमा ने जताया दुख, मृतक परिवारों को दो लाख रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

18 Aug 2026 | 12:28 AM

शिलांग, 17 अगस्त (वार्ता)। मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के एक होटल में लगी भीषण आग में मेघालय के पांच हिंदू तीर्थयात्रियों की दर्दनाक मौत पर गहरा शोक और दुख व्यक्त किया और इस कठिन घड़ी में राज्य सरकार की ओर से मेघालय के पांचों मृतकों के निकटतम परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।.

see more..

आंध्र प्रदेश के आठ मछुआरे नाव के साथ लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू

17 Aug 2026 | 11:35 PM

विजयवाड़ा, 17 अगस्त (वार्ता) आंध्र प्रदेश में मशीनीकृत नाव से समुद्र में मछली पकड़ने गए आठ मछुआरे लापता हो गए हैं और उनकी तलाश के लिए बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया गया है।.

see more..

ओडिशा : पत्नी की हत्या के दोषी को उम्रकैद

17 Aug 2026 | 11:33 PM

भुवनेश्वर, 17 अगस्त (वार्ता) ओडिशा के गजपति जिले की एक अदालत ने सोमवार को 62 वर्षीय एक व्यक्ति को चार वर्ष पहले अपनी बीमार बेटी को लेकर हुए झगड़े के दौरान पत्नी की हत्या करने के जुर्म में उम्रकैद की सजा सुनायी।.

see more..

बंगाल में 'राक्षस राज', नेताओं पर अंडे फेंक रही भाजपा-आरएसएस : कीर्ति आजाद

17 Aug 2026 | 11:29 PM

दुर्गापुर, 17 अगस्त (वार्ता) पश्चिम बंगाल के वर्धमान-दुर्गापुर से तृणमूल कांग्रेस सांसद कीर्ति आजाद ने नेताओं पर अंडे फेंके जाने की घटनाओं पर गुस्सा जाहिर करते हुए आत्मरक्षा के अधिकार का हवाला देते हुए कहा है कि उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए लाइसेंसी पिस्तौल के लिए आवेदन देने का फैसला लिया है। .

see more..

विजय ने कृषि ऋण माफी की सीमा 50,000 रुपये से बढ़ाकर 75,000 रुपये तक की

17 Aug 2026 | 10:42 PM

चेन्नई, 17 अगस्त (वार्ता) डेल्टा जिलों में कुरुवई फसल की खेती के लिए मेट्टूर बांध से सिंचाई का पानी न छोड़े जाने के कारण पहले से ही सूखे का सामना कर रहे किसानों को राहत देते हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने सोमवार को सरकार में अपने 100 दिन पूरे होने के अवसर पर 75,000 रुपये तक के कृषि ऋण की पूर्ण माफी की घोषणा की।.

see more..