Tuesday, Aug 18 2026 | Time 04:51 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस ने दो आरोपियों को अवैध तमंचों के साथ किया गिरफ्तार

हरिद्वार, 06 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड के हरिद्वार में कांवड़ मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखने और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत झबरेड़ा पुलिस ने गुरुवार को दो आरोपियों को अवैध असलाह के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो अवैध तमंचे और .315 बोर के दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि दोनों किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। वहीं, आरोपियों द्वारा सोशल मीडिया पर लोगों को खुलेआम धमकाने की शिकायतें भी सामने आई थीं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत झबरेड़ा थाना पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में टीम गठित टीम को इकबालपुर-तांशीपुर रोड स्थित हीराहेड़ी मार्ग पर सघन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान पुलिस ने शुभम और शिवम को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो अवैध तमंचे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शुभम पुत्र सुभाष कुमार निवासी भिस्तीपुर, थाना झबरेड़ा, जनपद हरिद्वार तथा शिवम पुत्र प्रताप निवासी ग्राम मझौल, थाना देवबंद, जनपद सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी शुभम के खिलाफ हरिद्वार और सहारनपुर के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, शस्त्र अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट, मारपीट, धमकी और अन्य गंभीर धाराओं में कई मामले पहले से दर्ज हैं। उसके आपराधिक इतिहास को देखते हुए पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधियों और संदिग्ध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।
सं उप्रेती
वार्ता
More News

बंगाल होटल अग्निकांड में मेघालय के पांच श्रद्धालुओं की मौत पर संगमा ने जताया दुख, मृतक परिवारों को दो लाख रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

18 Aug 2026 | 12:28 AM

शिलांग, 17 अगस्त (वार्ता)। मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के एक होटल में लगी भीषण आग में मेघालय के पांच हिंदू तीर्थयात्रियों की दर्दनाक मौत पर गहरा शोक और दुख व्यक्त किया और इस कठिन घड़ी में राज्य सरकार की ओर से मेघालय के पांचों मृतकों के निकटतम परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।.

see more..

आंध्र प्रदेश के आठ मछुआरे नाव के साथ लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू

17 Aug 2026 | 11:35 PM

विजयवाड़ा, 17 अगस्त (वार्ता) आंध्र प्रदेश में मशीनीकृत नाव से समुद्र में मछली पकड़ने गए आठ मछुआरे लापता हो गए हैं और उनकी तलाश के लिए बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया गया है।.

see more..

ओडिशा : पत्नी की हत्या के दोषी को उम्रकैद

17 Aug 2026 | 11:33 PM

भुवनेश्वर, 17 अगस्त (वार्ता) ओडिशा के गजपति जिले की एक अदालत ने सोमवार को 62 वर्षीय एक व्यक्ति को चार वर्ष पहले अपनी बीमार बेटी को लेकर हुए झगड़े के दौरान पत्नी की हत्या करने के जुर्म में उम्रकैद की सजा सुनायी।.

see more..

बंगाल में 'राक्षस राज', नेताओं पर अंडे फेंक रही भाजपा-आरएसएस : कीर्ति आजाद

17 Aug 2026 | 11:29 PM

दुर्गापुर, 17 अगस्त (वार्ता) पश्चिम बंगाल के वर्धमान-दुर्गापुर से तृणमूल कांग्रेस सांसद कीर्ति आजाद ने नेताओं पर अंडे फेंके जाने की घटनाओं पर गुस्सा जाहिर करते हुए आत्मरक्षा के अधिकार का हवाला देते हुए कहा है कि उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए लाइसेंसी पिस्तौल के लिए आवेदन देने का फैसला लिया है। .

see more..

विजय ने कृषि ऋण माफी की सीमा 50,000 रुपये से बढ़ाकर 75,000 रुपये तक की

17 Aug 2026 | 10:42 PM

चेन्नई, 17 अगस्त (वार्ता) डेल्टा जिलों में कुरुवई फसल की खेती के लिए मेट्टूर बांध से सिंचाई का पानी न छोड़े जाने के कारण पहले से ही सूखे का सामना कर रहे किसानों को राहत देते हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने सोमवार को सरकार में अपने 100 दिन पूरे होने के अवसर पर 75,000 रुपये तक के कृषि ऋण की पूर्ण माफी की घोषणा की।.

see more..