Friday, Sep 4 2026 | Time 22:23 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


आंध्र प्रदेश में नायडू सरकार के श्वेत पत्र को वाईएसआर कांग्रेस ने बताया भ्रामक

विजयवाड़ा, 8 अगस्त (वार्ता) आंध्र प्रदेश में मुख्य विपक्षी दल वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री बुगना राजेंद्रनाथ ने शनिवार को चंद्रबाबू नायडू सरकार द्वारा राज्य की वित्तीय स्थिति पर पेश किए गए 'श्वेत पत्र' को पूरी तरह भ्रामक बताते हुए खारिज कर दिया।
उन्होंने इसे एक 'बेदम' और 'गुमराह करने वाला' दस्तावेज करार देते हुए कहा कि यह केवल सरकार के आत्म-प्रचार की कोशिश का हिस्सा है।
हैदराबाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री राजेंद्रनाथ ने कहा कि सरकार को अपनी प्रगति का स्वयं मूल्यांकन करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि राज्य का कोई भी नागरिक वास्तविक स्थिति बता सकता है।
पूर्व मंत्री ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, "किसानों से पूछें कि क्या उन्हें एमएसपी मिल रहा है, महिलाओं से पूछें कि क्या उन्हें पेंशन और मुफ्त सिलेंडर मिल रहे हैं, युवाओं से पूछें कि क्या उन्हें बेरोजगारी भत्ता मिल रहा है, और छात्रों से पूछें कि क्या उन्हें शुल्क प्रतिपूर्ति (फीस रीइम्बर्समेंट) मिल रही है। राज्य के विभिन्न वर्गों से पूछने पर वे खुद ही इस शासन का सही मूल्यांकन कर देंगे।"
पूर्व वित्त मंत्री ने सवाल उठाया, "जब राजस्व के मामले में राज्य की वृद्धि दर नकारात्मक है, तो मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू 11 प्रतिशत जीएसडीपी (GSDP) वृद्धि दर का दावा कैसे कर सकते हैं?" उन्होंने दावा किया कि पिछली वाईएसआरसीपी सरकार के दौरान प्रति व्यक्ति आय और राजस्व घाटे के प्रबंधन में राज्य का प्रदर्शन काफी बेहतर था।
श्री राजेंद्रनाथ ने कहा कि नायडू सरकार के निवेश और रोजगार सृजन के दावों की पोल संसद के प्रश्नकाल के दौरान खुल गई, जब सांसद पी. मिथुन रेड्डी के सवाल के जवाब में बताया गया कि दिए गए 10 प्रस्तावों में से केवल दो को ही मंजूरी मिल सकी थी।
उन्होंने कहा, "इसके विपरीत, तत्कालीन मुख्यमंत्री वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी ने गांव और वार्ड सचिवालयों के माध्यम से 1.35 लाख नौकरियां पैदा कीं। उन्होंने अपने चुनावी वादों को पूरा करने के साथ-साथ 'नाडू-नेडू' योजना के तहत सरकारी स्कूलों का कायाकल्प किया और विलेज क्लीनिक, बंदरगाह, शिपिंग हार्बर तथा फिश लैंडिंग सेंटर स्थापित किए।"
उन्होंने दावा किया कि पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की जनसभाओं में उमड़ रही भीड़ और उनकी बढ़ती लोकप्रियता इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि लोग पिछली सरकार के शासनकाल में अधिक खुश और बेहतर स्थिति में थे।
सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू कॉरपोरेट कंपनियों को कौड़ियों के भाव कीमती जमीनें सौंप रहे हैं और ठेकेदारों को अत्यधिक दरों का भुगतान करके अमरावती के निर्माण में पैसा बहा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नायडू सरकार आम जनता के उपयोग में आने वाले बंदरगाहों और मेडिकल कॉलेजों का निजीकरण कर रही है, जिससे केवल धनी वर्ग को फायदा पहुंचाया जा रहा है।
वार्ता
More News

बंगाल बाढ़: मानिकचक में गंगा नदी अत्यधिक खतरे के स्तर के करीब, तटबंध टूटा

04 Sep 2026 | 9:55 PM

सिलीगुड़ी, 04 सितंबर (वार्ता) पश्चिम बंगाल के मालदा ज़िले में स्थित भूतनी द्वीप में शुक्रवार को बाढ़ की स्थिति और खराब हो गयी तथा लगातार बढ़ रहा गंगा नदी का जल कई जगहों पर तटबंध को तोड़कर फैल गया, जिससे बड़े इलाके जलमग्न हो गये और हज़ारों निवासियों पर खतरा मंडराने लगा।.

see more..

गोपेश्वर के पोखरी में भालू का आतंक, जंगल में घास लेने गईं दो महिलाओं की मौत

04 Sep 2026 | 9:48 PM

गोपेश्वर, 04 सितंबर (वार्ता) उत्तराखंड के गोपेश्वर के पोखरी विकासखंड के सिदेली गांव में शुक्रवार को भालू के हमले ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। जंगल में घास लेने गईं दो महिलाओं पर अचानक भालू ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल दोनों महिलाओं की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।.

see more..

हरिद्वार में भारी बारिश का अलर्ट, शनिवार को बंद रहेंगे सभी स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र

04 Sep 2026 | 8:38 PM

हरिद्वार, 04 सितंबर, (वार्ता) उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद के लिए मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी किए जाने के बाद जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने छात्र-छात्राओं एवं बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। .

see more..

मिजोरम में विशेष गहन पुनरीक्षण की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन सात सितंबर को

04 Sep 2026 | 8:30 PM

आइजोल, 04 सितंबर (वार्ता) मिजोरम के जिला चुनाव अधिकारियों ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 के तहत अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन की तैयारियां पूरी कर ली हैं और इस सूची के प्रकाशन के लिए सात सितंबर की तिथि तय की गयी है।.

see more..

कोंडा सुरेखा की बर्खास्तगी दुर्भाग्यपूर्ण: महेश गौड़

04 Sep 2026 | 8:25 PM

नयी दिल्ली/हैदराबाद, 04 सितंबर (वार्ता) तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष महेश कुमार गौड़ ने शुक्रवार को मंत्री कोंडा सुरेखा की बर्खास्तगी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। .

see more..